Time Management Skill Hindi

Money Index

Time Management Skill Hindi 

By Javed / July 10,2023:

आप जिन्दगी में कुछ बनने या करने की इच्छा रखते हैं तो सक्सेस होने के लिए आप को time management skill सीखना चाहिए।

समय का सही उपयोग ही आप को आप के निर्धारित गोल तक जल्दी ले जा सकता है। टाइम मैनेजमेंट स्किल की सहयता से आप अपने समय को बचा सकते हैं और सही काम को करने में लगा सकते है।

सफलता को पाने में सबसे अहम भूमिका आपके समय के इस्तेमाल करने के तरीके की है, अगर आप सफल हैं या आने वाले समय में सफल होना चाहते हैं, तो बहुत जरूरी है  आपको अपने टाइम को मैनेज करना आना चाहिए।

Time management skill Hindi

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM


| शीर्षक | Time Management Skill Hindi |


| श्रेणी | सेविंग्स |


| विवरण | Time Management Skill Hindi, टाइम मैनेजमेंट के नियम, टाइम मैनेजमेंट क्यों जरुरी है, इसके क्या लाभ हैं। |


| वर्ष | 2023 |


| देश | भारत |



टाइम मैनेजमेंट कैसे होता है?

अपने समय का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन में हर उस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं जो आपका ख्वाब रहा हो।
टाइम मैनेजमेंट सीखना हर इंसान के लिए आज के दौर में बहुत जरूरी है।

टाइम का सही मैनेजमेंट सही स्टेप्स को फॉलो करके किया जा सकता है। यह स्टेप्स क्या हैं, हम आपको बताते हैं, और उन्हें पूरी ईमानदारी से लागू करके आप अपने समय को मैनेज करने की कला सीख लेंगे। 

Time Management skill no. 1 - अपना लक्ष्य तय करें -

   
आप का लक्ष्य क्या है? 
आपको टाइम को मैनेज करने की क्या आवश्यकता है?
टाइम मैनेजमेंट से आपको क्या मिलेगा?
इन सवालों का जवाब आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इंसान आलसी होते हैं, साथ ही थोड़े लालची भी। अगर आप कुछ पाना नही चाहते, आपका कोई लक्ष्य नहीं है, तो आप समय को कभी मैनेज करना नही सीख सकते। बल्कि आप कुछ देर के लिए सीखेंगे, कोशिश करेंगे और फिर कुछ ही दिन में आप अपने पुराने तरीकों पर आ जाएंगे। इंटरनेट फिजूल सर्फ करेंगे, इधर उधर समय खराब करेंगे। 
इंसान ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसका कोई मकसद या लक्ष्य नहीं होता।

इसलिए सबसे पहला स्टेप है, अपने लिए एक लक्ष्य तय करना।
आप चाहे स्टूडेंट हों या कोई एंप्लॉयी, हर इंसान को जिंदगी में कुछ करने के लिए पहले छोटे छोटे फिर बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए।
जब आप अपने छोटे लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो जाएं, तो आप अपने आपको मोटिवेटेड महसूस करेंगे, और इससे आप अपने बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे।

Time Management Skill no. 2 -  खुद को व्यवस्थित करें।


अपने आपको व्यवस्थित रखें। 

उदाहरण के लिए - 

आपको रोजाना जिन चीजों की जरूरत पड़ती है, क्या वो आपके नजदीक हैं, या आपको नही पता की कहां रखी हैं?
क्या आप अपनी रोजमर्रा की चीजों को ढूंढने में अपना समय बर्बाद करते हैं?
टाइम मैनेजमेंट सीखने के लिए, अपने आपको, अपनी चीजों को, और अपने काम को आसान बनाने में एक छोटा सा मगर महत्वपूर्ण स्टेप है - व्यवस्थित रहना।

Time Management Skill no.3 - एक्शन लें।


क्या आपने कल का टू - डू लिस्ट तैयार कर लिया???

थोड़ी देर से करेंगे! 
कर लेंगे, अभी वक्त ही क्या हुआ है।

क्या आप भी ऐसे ही जवाब सोच रहे थे। 
टाइम मैनेजमेंट का तीसरा स्टेप - एक्शन लें। जो काम आपने सोचा है यदि आप अभी उसे कर लेंगे तो आप अपने जीवन का सही मायनो में आनंद ले सकते हैं। कैसे???
आज के काम को कल पर टालने से, कल के काम के साथ साथ आज के काम का बोझ भी बढ़ गया, अब आप खुद ही सोचें की आपके दिमाग की क्या स्थिति होगी अब, स्ट्रेसफुल, इसलिए जो आज सोचा है उसे आज और अभी करें।

टाइम मैनेजमेंट स्किल no. 4 - अपने स्किल्स को बेहतर बनाएं।


जिंदगी में सफलता पाने के लिए , आपको खुदको और अपने हुनर को वक्त के साथ और बेहतर करने की कोशिश करते रहना चाहिए। वैसे ही जैसे किसी कंपनी में एक अनुभवी व्यक्ति की सब इज्जत करते हैं, ऐसा उसकी उम्र के कारण नहीं होता बल्कि लोग उसके हुनर और अनुभव की इज्जत करते हैं।


टाइम मैनेजमेंट स्किल no.5 - अपने लिए काम की डेडलाइन तय करें।


अपने लिए तय किए जाने वाले हर लक्ष्य, चाहे छोटा हो या बड़ा, के लिए एक समय सीमा तय करें। जब आप उस समय सीमा के अंदर अपना टारगेट पूरा कर लें, तो खुद को कुछ पुरुस्कार दें ,जिससे आप समय की कीमत और उसे मैनेज करने के लिए उत्साहित रहें।


Time management skill no.6 - हर दिन एक बुरी आदत को एक अच्छी आदत से बदलें।



अगर आपको अपने खाली समय में फिजूल मोबाइल पर इंटरनेट सर्फ करने या गाने सुनने या फिर गेम खेलने की आदत है, तो आप इस आदत को बदल कर इंटरनेट पर ही कुछ बेहतर सीखने, खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए कुछ नया या अपने पसंद का सीखें। इससे आपकी हॉबी डेवलप होगी और आपको एक अच्छी आदत मिलेगी, और टाइम मैनेजमेंट भी होगा।

टाइम मैनेजमेंट स्किल no.7 -  टू - डू लिस्ट बनाएं  


टाइम मैनेजमेंट कहते हैं अपने समय का ध्यान रखने को, आप अपना समय कहां और कौन सी जगह पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
आप को अपना टाइम मैनेजमेंट करने के लिए टू - डू लिस्ट की आवश्यकता होगी।

आप को सबसे पहले अपने अगले दिन के काम की एक लिस्ट तैयार करनी होगी, आप अपने लिए एक सिस्टम तैयार कर सकते हैं, आप को दिन में सबसे ज्यादा जरूरी काम क्या करना है और कब करना है, कहां और किस जगह आप अपना कितना समय देंगे, अपने जरूरी काम को सबसे पहले करना जरूरी होगा।
यहां आप के पास टू - डू लिस्ट की मदद से आप अपने सारे काम आसानी से और अपने समय पर कर सकते हैं और अपने टाइम का सही तरह से उपयोग कर सकते हैं।

Time Management skill no.8 - फर्स्ट आवर रूल को फ़ॉलो करें 


आप को अपने दिन की शुरुआत भी अच्छी करना बहुत ही जरूरी है, आप अपने दिन की शुरुवात अच्छी करते हैं तो आप का सारा दिन अच्छा गुजरता है, एक अच्छे काम की शुरुआत भी अच्छी ही होनी चाहिए।
आप को अपने दिन की शुरुआत में उस काम को करना चाहिए जो आप के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो।
क्योंकि सुबह के फर्स्ट आवर में आप एक दम तरोताजा महसूस करते हैं, आप का माइंड भी शांत होता है और आप के शरीर में एनर्जी भी भरपूर होती है।
आप अपने जरुरी काम को सुबह के फर्स्ट आवर में सबसे अच्छे से कर सकते हैं खुद के दिन को एक अच्छा दिन बना सकते हैं।
आप अपने ज़रूरी काम को दिन की शुरुआत में ही कर के फ्री होते हैं, तो आप अपने बचे दूसरे काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और अपने जरूरी काम पहले ही कर लेने की वजह से आपको किसी प्रकार का कोई तनाव भी नही होगा। जिससे आप पूरे दिन चिंतामुक्त स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं।

टाइम मैनेजमेंट स्किल क्यों जरूरी है?


समय की कीमत हर कोई नहीं जानता है लेकिन समय हर किसी के पास बराबर होता है, दिन के 24 घंटे सब के पास होते हैं, लेकिन हर कोई समय को अपने अनुसार जीता है।


दुनिया में बड़ी मात्रा में लोगो को समय की परवाह ही नहीं है
वो अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में खराब करते हैं,
और उन्हें लगता है कि उनके पास टाइम की बहुत ज्यादा कमी है । लोग अपने कीमती समय को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने में, टेलीविजन पर अपने पसंद के कार्यक्रम देखने में और भी इसी तरह की फिजूल चीज में बर्बाद करते हैं।

हम टाइम की वैल्यू इस उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं।
कोई व्यक्ति महीने में 25 दिन काम करता है, और वह महीने में 20,000 रुपए कमाता है, और हर दिन 8 घंटे काम करता है।
इसका मतलब वह अपनी महीने की इनकम के हिसाब से हर घंटे के 100 रुपए कमाता है।

इस प्रकार से देखा जाए तो जब भी वह व्यक्ति अपना एक घंटा फुजूल काम पर खर्च करता है तो वह 100 रुपए का नुकसान करता है और एक दिन में 800 का नुकसान करता है।

टाइम मैनेजमेंट के क्या लाभ हैं?

समय को सही मैनेज करना सफल होने की दिशा में पहली सीढ़ी है। अगर आप अपने समय की कीमत समझे बगैर उसे इधर उधर बर्बाद करते हैं, तो आप बाद में उसे को देंगे।

अगर आपकी दौलत चली जाए तो आप उसे वापस पा सकते हैं,अगर आपकी सेहत खराब है, तो सही डाइट और इलाज से आप फर्ज सेहतमंद हो सकते हैं,किंतु अगर आज आपने अपना समय गवां दिया तो कल वो लौट कर नहीं आयेगा ।
इसलिए समय की कीमत को समझें,अपने लक्ष्य को तय करें और तुरंत उसे हासिल करने में लग जाएं।

टाइम लीवरेज क्या होता है?


टाइम लीवरेज का मतलब होता है कम से कम वक्त में अधिक से अधिक काम का पूरा करना ।

 इसे हम एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं।
एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में एक व्यक्ति 8 घंटे काम करता है, और 8 घंटे में वह 100 प्रोडक्ट्स बना कर तैयार कर लेता है।
लेकिन उसके काम करने प्रक्रिया में कुछ ऐसे काम थे , जिनको करने में उसका बहुत सा समय खराब होता है, जिस कारण वह 100 प्रोडक्ट्स ही 8 घंटे में बना सकता है।

अब वह व्यक्ति जिस काम की वजह से उसका समय खराब हो रहा था , उस काम को करने के लिए दूसरे व्यक्ति को रख लेता है, तो जो समय पहले उसका खराब हो रहा था, अब वह फ्री समय है, जिसमें यदि वह चाहे तो प्रोडक्ट्स को दोगुना बना सकता है जिससे उसका मुनाफा बढ़ जाए, या फिर वह कुछ और काम कर सकता है जो उसे करना पसंद हो।
इस तरह समय का सही इस्तेमाल करके , अपने लिए अधिक समय निकाल लेने को टाइम लीवरेज कहते हैं।

अगर आपको जल्दी सफल होना है , खुदको एक सक्सेसफुल इंसान बनाना है तो आपको समय का सही इस्तेमाल करना और टाइम लीवरेज के कांसेप्ट को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

आपको जिंदगी में सिर्फ समय ही मिला है, अब यह आप पर निर्भर करता है की आप अपना समय किन चीजों में , किन जगहों पर, किन लोगों के साथ गुजार रहे हैं। अपने बेहतर फ्यूचर के लिए या फिर बस यूं ही अपना कीमती समय खराब कर रहे हैं।

Time management skills में ध्यान देने वाली बातें :

1. डेली रूटीन:

आप अपना समय अभी कैसे बिता रहे हैं, सबसे पहले यह जानें, जिससे आपको पता चले आपकी दिनचर्या के बारे में। जिसकी मदद से आप अपना टाइम मैनेज करने के लिए बेहतर प्लान बना सकते हैं।

2. डेली रूटीन प्लानिंग करें:

जब आपको आपके वर्तमान डेली रूटीन की जानकारी हो जायेगी तो आप अपने समय को और सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एक बेहतरीन डेली रूटीन प्लान करें। आपके पास दिन के 24 घंटे हैं, आप अपना कीमती समय बचा कर सही जगह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. 888 प्रिंसिपल:

आप अपने समय का सही से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो, 888 प्रिंसिपल आपकी बहुत सहायता कर सकता है। 

888 प्रिंसिपल के हिसाब से आप अपने 24 घंटों को 3 हिस्सों में डिवाइड करलें, जिसमें 8 घंटे अच्छी नींद के लिए, 8 घंटे बहुत ही जरूरी काम के लिए, और बाकी 8 घंटे आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ समय बिताना या मीटिंग करना और अन्य अपनी जरूरत के काम कर सकते हैं, जिससे आपकी लाइफ बैलेंस रहेगी। 

आप अपना समय अपने काम, अपने परिवार के साथ बिताने के बाद भी 8 घंटे आपके पास अपने आराम के लिए भी होंगे, क्योंकि अच्छी नींद लेना अच्छे लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है।

Time management tool:

एक समय में एक काम:

आप अपने टाइम को सही से मैनेज करना चाहते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या के लिए एक टू डू लिस्ट बनाना बहुत जरूरी है।

अपनी टू डू लिस्ट में सबसे पहले आपको जरूरी काम को लिखना चाहिए, ऐसा करने से आप अपने बाकी सभी काम और बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अगर आप अपने सबसे जरूरी काम को दिन की शुरुआत में कर लेते हैं तो आपका माइंड दिन भर रिलैक्स रहता है। आप अपने अन्य कामों को भी बहुत अच्छे से और आराम से कर सकते हैं, ऐसा करने से आप खुद को वर्क लोड से बचा सकते हैं। 

जरूरी काम को सही समय पर करने से आप अपने करियर में खुद को ज्यादा सफल बना सकते हैं।

डीप वर्क:

अगर आप अपने टाइम को सही से मैनेज करने की कला में खुदको माहिर बनाना चाहते हैं और अपने काम को बेहतर ढंग से करना चाहते हैं तो आपको एक समय में एक ही काम करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने काम को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। आपका फोकस एक जगह पर होने से आपके काम में गलतियां कम होंगी।

डेड लाइन:

आप अपनी दिनचर्या में अपनी टू डू लिस्ट बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें की आपको किस काम में कितना समय देना है और पूरी कोशिश करना है की समय पर आपका काम हो जाए। इस लिए अपनी टू डू लिस्ट में एक काम को पूरा करने का निश्चित टाइम तय करें।

डिस्ट्रेक्शन से बचें:

आप अपने समय का सही उपयोग करना चाहते हैं तो आपको अपने बनाए गए प्लान के हिसाब से अपनी टू डू लिस्ट को फॉलो करना चाहिए और अपने जरूरी काम को सबसे पहले खत्म करना चाहिए। 

जो कार्य टू डू लिस्ट में ना हो और वह जरूरी ना हो तो अपने प्लान के हिसाब से ही अपना समय खर्च करना चाहिए।

उदाहरण के लिए, आप अपने ऑफिस में कोई बहुत जरूरी काम कर रहे हैं और आपके साथ काम करने वाला काम के बीच में आ जाता है और कहता है, चलो चाय या कॉफी पीते हैं और आप काम छोड़कर चाय या कॉफी पीने चले जाते हैं, इससे आपका काम सही समय पर पूरा नहीं होगा।

ब्रेक:

जब भी आप अपनी टू डू लिस्ट बनाएं तो उसमें हर कुछ घंटे में 10 से 15 मिनिट का ब्रेक रखें। उससे आपको अपनी अन्य जरूरत और रिलैक्स करने को मिलेगा और आप अपने काम को बेहतर ढंग से भी कर पाएंगे।


सारांश, टाइम मैनेजमेंट स्किल क्या होता है:


समय बहुत मूल्यवान है, एक बार जिया हुआ पल जिंदगी में दोबारा नहीं मिलता। जो समय की कद्र करते हैं, उन्हे जिंदगी में सब कुछ मिलता है।अपनी जिंदगी को बेहतर और खुद को कामयाब बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट स्किल को सीखना और अपने जीवन में टाइम मैनेजमेंट स्किल को लागू करना बहुत ही जरूरी है।

आप अपनी जिंदगी से जो भी चाहते हैं, वेल्थ, हेल्थ, सक्सेस, अपने सपनों को पूरा करना, अगर आप अपना पूरा फोकस, एनर्जी, और समय का सही उपयोग करते हैं और निरंतर प्रयास करते हैं तो आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


अपने समय को अपने जरूरी कामों पर खर्च करें, खर्च किए हुए पैसे वापस पाए जा सकते हैं, असफलता को सफलता में बदला जा सकता है, लेकिन बीता  हुए कल लौट कर वापस नहीं आता।


हम इस ब्लॉग पर ऐसे ही बचत, निवेश और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी जानकारियां लिखते रहते हैं, अगर आपको हमारे द्वारा लिखा यह लेख अच्छा लगा तो आप हमें गूगल न्यूज़ और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और इस ब्लॉग को पुश नोटिफिकेशन 🔔 दबाकर अभी सब्सक्राइब करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!

moneyindex.in


यह लेख भी पढ़ें:


Art of selling in hindi


Smart goal setting in hindi


Safalta ke mool mantra



Tags