Karz kaise chukaye | कर्ज़ कैसे चुकाएं

Money Index

Karz kaise chukaye|कर्ज़ कैसे चुकाएं

By Javed / 24 October, 2023:


कर्ज़ चुकाने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को अपनी वित्तीय स्थिती को अच्छे से समझना चाहिए, फिर कर्ज़ को समझकर एक बेहतर प्लान बनाना चाहिए और स्टेप बाय स्टेप एक प्रोसेस बनाकर उसे प्लान के हिसाब से धीरे धीरे खुदको कर्ज के जाल से बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए।


कर्ज से बाहर निकलने के लिए अब नया लोन लेना बंद कर दें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम करदें, अपने लिए नए सोर्स ऑफ़ इनकम बनाएं, ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को सबसे पहले खत्म करें। आप कर्ज की समस्या में धीरे धीरे फंसे हैं, तो धीरे धीरे बाहर भी निकल सकते हैं।


अगर आप भी कर्ज के जाल में बुरी तरह फंस गए हैं तो हम कर्ज कैसे चुकाएं इस लेख में कर्ज चुकाने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है, कर्ज से छुटकारा कैसे पाया जाए, कर्ज चुकाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आप को यह लेख में मिलने वाली है, जो आपको कर्ज से बाहर आने के रास्ते दिखा सकती है, कर्ज चुकाने के उपाय जो आपकी सहायता कर सकते हैं।


Karz kaise chukaye | कर्ज़ कैसे चुकाएं

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM

Join WhatsApp Channel


| शीर्षक | karz kaise chukaye | कर्ज़ कैसे चुकाएं |


| श्रेणी | सेविंग्स |

| विवरण | कर्ज़ कैसे चुकाएं, कर्ज़ चुकाने के उपाय, कर्ज कैसे चुकाएं FAQs, आदि|

| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


कर्ज़ आज के जमाने की सबसे बड़ी समस्या है:

कर्ज़ अमीर हो या गरीब, छोटा व्यापारी हो या बड़ी कंपनी का मालिक, सबके ऊपर कर्ज होता है और हर कोई कर्ज के बदले में भारी भरकम ब्याज अपनी कमाई से भर के थक जाता है। कर्ज़ की समस्या से आज लोग बहुत परेशान हैं और इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं।


आम व्यक्ति आजकल अपने हर छोटी बड़ी इस्तेमाल या काम में आने वाली वस्तु को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से लोन लेकर खरीद सकता है। आजकल आपको लोन लेने के लिए, वस्तु खरीदने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है। बड़ी-बड़ी कंपनियों और बैंक ने लोन लेना इतना आसान कर दिया है और आसान किस्तों के ऑफर ने लोगों को वस्तुएं खरीदने के लिए मजबूर, जिसके कारण लोग हर महीने अपनी सैलरी से ज्यादा हिस्सा ईएमआई के रूप में पे करने में खर्च करते हैं और महीने के आखिरी में उनके पास अपनी जरूरत के रुपए भी नहीं होते हैं। वह अपने खर्च चलाने के लिए क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन भी लेते हैं और धीरे-धीरे कर्ज़ के इस जाल में खुद को फंसा लेते हैं।


अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं और इससे बचना चाहते हैं तो आपकी सहायता करेगा यह लेख कर्ज़ से बचना और कैसे कर्ज चुकाना है।


कर्ज से जितना हो सके व्यक्ति को बचना चाहिए। बेफिजूल ई एम आई पर वास्तु खरीदना बिल्कुल ही बंद कर दें। अपने रुपए को सही से मैनेज करना सीखे। बजट बनाएं, बजट आपको अपने रुपए पर नियंत्रण करना सिखाता है। इमरजेंसी फंड बनाएं, इमरजेंसी फंड आपको अचानक पड़ने वाली जरूरत पर काम आ सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस लें, इंश्योरेंस करने से आपको बीमारी होने पर इलाज के लिए रुपए की सुरक्षा देगा और यह सब आप अपनी कमाई से बचत करके कर सकते हैं।

बचत कैसे करें इसके लिए बचत के उपाय लेख को पढ़ें।


आप अपने सभी खर्चों को ट्रैक करके फिजूल खर्चे से बचें। खर्चे को कंट्रोल करके ज्यादा बचत करने पर जोर दें। बचत किए रुपए से अपने सभी कर्ज को जल्दी खत्म करने की कोशिश में लग जाएं और कुछ हिस्से से सबसे पहले इमरजेंसी फंड बनाएं और हेल्थ इंश्योरेंस लें, यह आपके लिए बहुत जरूरी है।


कर्ज़ चुकाने के उपाय:

कर्ज़ कैसे चुकाएं, आज के इस युग में कर्ज लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गया है। लोग रुपए के गलत इस्तेमाल या कोई अन्य कारण की वजह से डेब्ट ट्रैप में फंस जाते हैं और समय के साथ उनका कर्ज और बढ़ जाता है। कर्ज़ कैसे चुकाएं यह सवाल ऐसे ही लोग ज्यादा पूछते हैं। कर्ज़ चुकाने के बहुत सारे विकल्प हो सकते हैं लेकिन यह कर्ज चुकाने वाले व्यक्ति की कंडीशन पर डिपेंड करता है की कर्ज चुकाने वाले व्यक्ति की कितनी कमाई है और कितना कर्ज़ है और कर्ज़ किस प्रकार से लिया गया है और कर्ज़ पर इंटरेस्ट कितना भुगतान करना पड़ रहा है।


स्टेप 1: कर्ज को चुकाने के लिए पहले अपनी फाइनेंशियल स्थिति को समझें:


अगर आप खुद को कर्ज से बाहर निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपनी वर्तमान फाइनेंशियल स्थिति को समझें और जानें आपके ऊपर टोटल कर्ज कितना है और कर्ज़ आपने कितनी जगहों से लिया है और जो कर्ज़ लिया है वह किस प्रकार का है, पर्सनल लोन है या क्रेडिट कार्ड लोन है, होम लोन है, मॉर्टगेज लोन। आप कौनसा कर्ज अभी किस तरीके से चुका रहे हैं, कौनसे कर्ज़ पर कितना ब्याज लग रहा है, कर्ज से जुड़ी हर चीज का विश्लेषण करें। जानें:


  • सबसे पहले टोटल कर्ज़ को एक पेपर पर लिख लें।
  • फिर अलग अलग प्रकार के कर्ज की एक सूची तैयार करें।
  • कौनसे कर्ज़ को किस प्रकार चुका रहे हैं।
  • कौनसे लोन पर कितना इंटरेस्ट रेट लग रहा है।
  • अभी आपके पास वर्तमान में कैश कितना है।
  • आप की मंथली इनकम क्या है।
  • हर माह आप कितना कर्ज़ चुका रहे हैं।
  • आपके पास कितने इनकम के सोर्स हैं।
  • आपके पास कितने मूल्य की संपत्ति है।

इस तरह से हर चीज को लिख लें, जिससे आपको एक बेहतर कर्ज से बाहर निकलने के लिए प्लान बनाने में मदद मिल सके।


स्टेप 2: कर्ज़ को चुकाने के लिए प्लान कैसे बनाएं:

जब आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति को समझ लें तो सबसे पहले कर्ज से बाहर आने का एक बेहतर प्लान बनाएं, जो आपके कर्ज से बाहर निकलने का रोडमैप होगा।


प्लान बनाते वक्त ध्यान देने वाली बातें:

आप के पास अपनी फाइनेंशियल स्थिति का लेखा जोखा है, उसको ध्यान से पढ़ें। सारे लोन को एक साथ खत्म करने की ना सोचें। एक के बाद एक लोन को खत्म करने का प्लान बनाएं। सबसे ज्यादा ब्याज वाले लोन को सबसे पहले खत्म करें। अपने खर्चों को कंट्रोल करके जितना ज्यादा बचत हो सके उतनी बचत करें, आप जो नौकरी करते हैं उसमें ओवरटाइम करें जिससे ज्यादा इनकम हो सके या अपने लिए और कोई नई इनकम के सोर्स भी बनाएं क्योंकि आप जितना ज्यादा कमा पाएंगे उतना जल्दी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। कर्ज़ चुकाने का प्लान बनाते समय प्लान में वह हर चीज शामिल करें जो आप की सहायता करे। एक बेहतर प्लान बनाएं, धीरे धीरे अपने सारे कर्ज को चुकाने के प्रयास में लग जाएं।


कर्ज़ को चुकाने के लिए बजट कैसे बनाएं:

स्टेप 3: बजट बनाएं, कर्ज को कैसे चुकाना है:

बजट, प्लानिंग के बाद आपको एक बजट बनाना होगा की आप महीने में कितना कमा रहे हैं, कितना ईएमआई, लोन , कर्ज को खत्म करने के लिए खर्च कर रहे हैं। 

प्लानिंग में सबसे पहले ज्यादा ब्याज दर वाले लोन को जल्दी खत्म करें, ऐसा करने से आप जो ब्याज की शक्ल में रुपए दे रहे हैं उसकी बचत होगी।


बजट बनाते समय इन बातों पर ध्यान दें:

  • अपने टोटल कर्ज को लिख लें।
  • आप कर्ज को हर महीने, तिमाही , साल में किस तरह भरते हैं, लिखें।
  • सबसे ज्यादा ब्याज कौनसे लोन में लग रहा है और वह कितना है, लिखें।
  • होम लोन कितना है, या मॉर्टगेज लोन कितना है लिख लें।
  • कार लोन, होम लोन की मंथली ईएमआई कितनी है, क्रेडिट कार्ड लोन का कितना बकाया है, लिखें।
  • कर्ज़ लिए गए रुपए से आपने क्या किया है।
  • अभी आप लोन को कैसे चुका रहे हैं।
  • आपकी मंथली इनकम कितनी है, आपके मंथली खर्च कितने हैं, बजट तैयार करते समय बजट में लिख लें।


कर्ज़ चुकाने के लिए अच्छा बजट कैसे बनाएं:

बजट में एक तरफ अपने सारे खर्च लिख लें और एक तरफ अपनी टोटल इनकम और उसके सोर्स, आपके पास कितना कैश है, कितनी आपकी संपत्ति है, लिखलें। 

इसके बाद अपने टोटल खर्च को देखें, आप कहां और कैसे खर्च करते हैं, खर्च को ट्रैक करके जरूरी खर्च और गैर जरूरी खर्च को जानें । अब गैर जरूरी खर्च को बंद कर दें। उसके बाद ईएमआई की शक्ल में हर महीने जो कर्ज को चुका रहे हैं उसकी पहचान करें, होम लोन, कार लोन, क्रेडिट कार्ड लोन, पर्सनल लोन, अन्य की पहचान करें। जो गैर जरूरी चीज हैं उनकी पहचान करें, जो कैश आपके पास मौजूद है और जो फालतू चीज आपने ली हैं या बेकार पड़ी हैं उनको बेचकर जो राशि आए और कैश को मिलाकर जितना हो सके बेफिजूल कर्ज और खर्च को खत्म करने के लिए अपने बजट में प्लान करें, जिससे आप हर महीने अपने खर्च को कम कर सकें और ज्यादा बचत कर पाएं जिससे आपको कर्ज से बाहर निकलने में सहायता मिलेगी।


एक अच्छा बजट बनाकर आप अपने सारे कर्ज को आसानी से खत्म कर सकते हैं। बजट बनाते समय ऊपर लिखी बातों को ध्यान से पढ़कर "अपना कर्ज से बाहर निकलने का बजट" आप बना सकते हैं।


स्टेप 4: कर्ज़ चुकाते समय ज्यादा ब्याज दर से बचें:

छोटे छोटे ज्यादा ब्याज वाले लोन को एक बड़ा कम ब्याज वाला लोन लेकर , सारे ज्यादा ब्याज वाले लोन को खत्म करना भी एक अच्छा ऑप्शन है।


उदाहरण के लिए, आपके ऊपर ₹5 लाख का कर्ज है, जो आप ने अलग अलग जगह से जैसे क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन से कोई छोटी वस्तु आपने अपने लिए कर्ज लेकर खरीदी है। जिसका टोटल कर्ज ₹5 लाख है, और आप हर महीने इसे emi की शक्ल में चुकाते है, जिससे आपको बहुत परेशानी हो रही है। 


आपके पास अपनी जरूरत के लिए भी सैलरी में से रुपए नहीं बचते हैं और इस तरह की आसान सी लगने वाली ईएमआई, 15% से 40% तक ब्याज लग सकता है। कम जानकारी के कारण आसान किश्त के लालच में लोग ज्यादा दरों वाले लोन लेकर फंस जाते हैं। 


अगर आपकी स्थिति भी ऐसी है और आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने सारे लोन की लिस्ट बना लें और सारे लोन की टोटल वैल्यू को लिख लें और उन पर लगने वाला ब्याज। फिर उसके बाद सबसे कम ब्याज लेने वाली बैंक से संपर्क करें, उदाहरण के लिए ,₹5 लाख का लोन लेकर ज्यादा ब्याज वाली सभी लोन को खत्म करें। ऐसा करने से ईएमआई की शक्ल में आप जो राशि वहां अलग अलग देते हैं, तो ज्यादा ब्याज के कारण उसकी मात्रा ज्यादा होती है। ऐसा करने से आप ज्यादा ब्याज देने से बचेंगे। अलग अलग emi के रूप में आप जो हर महीने ईएमआई चुका रहे हैं, वह भी काम हो जाएगी जिससे आपको राहत मिल सकती है।


कर्ज़ चुकाने के उपाय:

  • अपने खर्चों को कम करें।
  • अपनी सेविंग्स यानी बचत को बढ़ाएं।
  • इनकम के नए सोर्स बनाएं।
  • बेफिजूल की चीजें खरीदना बंद कर दें।
  • अनुशासन में रहें।
  • क्रेडिट कार्ड के उपयोग को अवॉइड करें।


कर्ज़ चुकाने के लिए जरूरी बात:

जिंदगी है, इसमें कभी भी स्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं। कभी किसी व्यक्ति का जीवन अच्छा चल रहा होता है, अचानक कोई ऐसी घटना होती है जो वह कभी भी सोच नही सकता , जैसे नौकरी का छूट जाना, किसी कारण बिजनेस का बंद हो जाना या बड़ा लॉस हो जाना , जैसी घटनाएं।


आज के युग में हर चीज कर्ज लेकर की जाती है जैसे, घर खरीदना, कार खरीदना, पता नही किस किस तरह से लोग कर्ज लेकर अपने सपनों को पूरा करते हैं, लेकिन जब कुछ परिस्थितियां बिगड़ती हैं, तब वह खुद को कर्ज में फंसा हुआ महसूस करते हैं।

इस तरह की स्थिति में लोगों को वित्तीय समझ का ना होना लाकर फंसाता है। लोग बगैर प्लानिंग के अपने लिए कुछ भी चीज बैंक से कर्ज लेकर खरीद लेते हैं और उस कर्ज को हर दिन कड़ी मेहनत करके रुपए कमा कर मंथली, क्वार्टरली ईएमआई या वार्षिक इंस्टॉलमेंट्स के रूप में सालों तक भरते रहते हैं। घर और कार को वह अपनी संपत्ति समझते हैं, लेकिन रिच डैड पूअर डैड के ऑथर इसे लायबिलिटी बताते हैं।


अगर आपने ऐसी गलती कर ली है लेकिन आप आगे ना करें और आपकी आने वाली जेनरेशन ऐसा ना करे तो आपको और आपके बच्चों को वित्तीय समझ होना बहुत जरूरी है। जो ज्ञान स्कूल, कॉलेज सिखाते हैं वह तो जरूरी है लेकिन वित्तीय समझ को सीखना भी बहुत जरूरी है।

कर्ज़ चुकाने के लिए महत्वपूर्ण चीज़ें , जिनकी जानकारी हर व्यक्ति को होना चाहिए:

एसेट (संपत्ति) क्या होती है?

लाइबिलिटी (देनदारियां) क्या होती है?

सेविंग्स क्या है और कैसे करें?

बजट क्या है?

इमरजेंसी फंड क्या है?

पर्सनल फाइनेंस क्या है?

निवेश क्या है और इससे जुड़ी जानकारी।

कमाए गए रुपए को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, गुड डेट क्या है, बैड डेट क्या है जैसी जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है, जिससे आपको कभी भी रुपए से संबंधित कोई समस्या नहीं हो।

कर्ज़ कैसे चुकाएं FAQs:

कर्ज लेने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार 18% यूएसए कंज्यूमर ने होम मॉर्टगेज को कर्ज़ बढ़ने की वजह बताया है, 20% यूएसए कंज्यूमर ने अपने कर्ज बढ़ने की वजह क्रेडिट कार्ड को बताया है।


कर्ज़ चुकाने के लिए क्रेडिट कार्ड को क्यों अवॉइड करें?

क्रेडिट कार्ड से थोड़ा पेमेंट कर के आप कार्ड चालू रखते हैं। क्रेडिट कार्ड के हिडेन चार्ज की वजह से ब्याज बढ़ जाता है और आप का कर्ज बढ़ता रहता है।


इस्तेमाल में आसान होने के कारण लोग क्रेडिट कार्ड से और ज्यादा फिजूल खर्च करते हैं।


क्रेडिट कार्ड कंपनी के ऑफर के चक्कर में बहुत ज्यादा चीजें खरीद लेते हैं, और फिर क्रेडिट कार्ड के बिल समय पर न देने की वजह से और ब्याज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।


आप को अपने क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर भी जान लेना चाहिए। ज्यादा ब्याज दर वाले क्रेडिट कार्ड को आप इस्तेमाल करना बंद कर दें, आप अपने पास उसी कंपनी का क्रेडिट कार्ड रखें जिस की ब्याज दर कम हो।

अपने क्रेडिट कार्ड की उधारी चुकाने के साथ थोड़े पैसे बचाना  शुरू कर दें।

कर्ज से बचना हमारे लिए क्यों अच्छा है?

सबसे बड़ा नुकसान कर्ज लेने का यह है कि कर्ज आप की मेहनत से कमाए गई नगद राशि को डुबो देता है।

आप खुद को एक बार कर्ज मुक्त बना लेते हैं तो आप अपने धन को अपनी पसंद के हिसाब से इंवेस्ट और खर्च कर सकते हैं।

पैसों की चिंता से खुद को मुक्त कर सकते हो और आप एक अच्छा और सुखी जीवन जी सकते हो।


आप को जितना हो सके कर्ज लेने से बचना चाहिए

आप को अपने लिए एक बेहतरीन फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए, आप को अपने द्वारा खर्च करने के तरीके को सुधार लेना चाहिए। 

आप को अपने पैसों को सेव करके सही जगह इन्वेस्ट करना चाहिए आप को अपने द्वारा बनाए गए फाइनेंशियल गोल पर अपना ध्यान लगाना चाहिए और छोटे छोटे इन्वेटमेंट करके अपने गोल तक पहुंचने की कोशिश करते रहना चाहिए।

आप ही वह शख्स हैं जो खुद को पैसों को समस्या से निकाल सकते हैं, खुद को कर्ज मुक्त जीवन और एक आर्थिक आज़ादी दे सकते है।

Join WhatsApp Channel

हमारे इस ब्लॉग पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी हमने दूसरे लेख में भी दी है, ऊपर हम लिंक दे रहे हैं जिनपर क्लिक कर आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Moneyindex.in


Tags