What is Wealth Creation Hindi | वेल्थ क्रिएशन क्या है

Money Index

What is Wealth Creation Hindi|वेल्थ क्रिएशन क्या है:

By Javed / 21 September, 2023:

वेल्थ क्रिएशन का अर्थ संपत्ति बनाना, दुनिया का हर इंसान अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है। अमीर बनने के लिए इंसान को संपत्ति बनाने की जरूरत होती है, जिसके पास जितनी ज्यादा संपत्ति होती है वह उतना ज्यादा अमीर होता है। इंसान के पास जो संपत्ति होती है वह कुछ एसेट्स होते हैं। एसेट जैसे, प्रोपर्टी, इक्विटी, पेटेंट और भी चीजें हैं जो एसेट होती है। एसेट की वैल्यू होती है जो किसी भी व्यक्ति को अमीर बनाती है, एसेट की वैल्यू भी समय के साथ बदलती है, जिससे व्यक्ति बगैर कुछ करे संपत्ति की वैल्यू बढ़ने के कारण अमीर होता चला जाता है।


What is Wealth Creation Hindi | वेल्थ क्रिएशन क्या है


FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM


Join WhatsApp Channel


| शीर्षक | What is Wealth Creation Hindi | वेल्थ क्रिएशन क्या है |


| श्रेणी | इंवेस्टमेंट |


| विवरण | What is Wealth Creation Hindi | वेल्थ क्रिएशन क्या है, वेल्थ क्रिएशन कैसे करें, वेल्थ क्रिएशन स्ट्रैटजी क्या हैं, आदि। |


| वर्ष | 2023 |


| देश | भारत | 

वेल्थ क्रिएशन क्या होता है?

आम आदमी सोचता है की संपत्ति बनाना सिर्फ अमीर लोगों का काम है, वह ऐसा इसलिए सोचता है क्योंकि अमीर लोगों के पास बहुत ज्यादा रुपए होते हैं, जिससे वह अपने लिए संपत्ति खरीदते हैं और ज्यादा अमीर बनते हैं। लेकिन एक आम आदमी भी अपने लिए संपत्ति खरीद सकता है और अमीर बन सकता है, इसके लिए ज्यादा रुपए होना जरूरी नहीं है। वेल्थ क्रिएशन के लिए व्यक्ति के अंदर वित्तीय समझ का होना जरूरी है, और मनी मैनेजमेंट का सीखना और सही से बचत करके अपने लिए एसेट का खरीदना, जो उसे समय के साथ और ज्यादा अमीर बना सके।

कोई भी आम व्यक्ति अगर वित्तीय समझ रखता है तो वह अपने पैसों को सही से मैनेज कर सकता है, तो वह अपने लिए संपत्ति बना सकता है, वह व्यक्ति भले ही कहीं 10 या 15 हजार रूपए की सैलरी पर जॉब करता हो।

वेल्थ क्रिएशन की भी एक प्रोसेस है और हर चीज में समय लगता है, वेल्थ क्रिएशन में भी समय लगेगा। अगर कोई व्यक्ति सच में अपने लिए वेल्थ क्रिएट करना चाहता है तो उसे सही प्रोसेस को सीखकर उसे फ़ॉलो करना चाहिए अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है।


म आदमी अपना पूरा ध्यान आमदनी बढ़ाने में रखता है, और अमीर आदमी अपने ध्यान को संपत्ति बढ़ाने में खर्च करता है। तभी वो आर्थिक रूप से मजबूत होता है, उसके पास फाइनेंशियल सिक्योरिटी होती है।


आपके अपने फाइनेंशियल स्टेटस के लिए जागरूक रहना होगा, अपनी नौकरी के साथ, अपने लिए असली संपत्ति को खरीदना शुरू करना होगा, ऐसी संपत्ति जो आपके धन को बढ़ाती हो। और दायित्वों ( लाइबिलिटी ) से खुद को बचाना होगा, अपने खर्चों को कम करना होगा। अपने लिए एक फाइनेंशियल प्लान बनाएं और उसे फॉलो करें।


वेल्थ क्रिएशन स्ट्रैटजी क्या है


1. कलाकार वेल्थ क्रिएशन कैसे कर सकता है?


वेल्थ क्रिएशन, संपत्ति बनाना और अमीर होना , इसके लिए हर व्यक्ति के लिए अलग स्ट्रैटजी हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति कलाकार है तो वह अपनी कला के माध्यम से अमीर बन सकता है। उदाहरण के लिए कोई लेखक है, वह कोई अच्छी किताब लिखे, एक्टर जिसे रॉयल्टी के माध्यम से धन प्राप्त होगा। कोई सिंगर, क्रिकेटर, पेंटर, स्पोर्ट्समैन अपनी कला के माध्यम से बहुत सारा धन और संपत्ति इकठ्ठा कर सकता है। अगर उसे एसेट और लाइबिलिटी के बीच का अंतर हो और अपनी कला के माध्यम से कमाए गए रुपए सही एसेट खरीदने में खर्च करता है, तो वह अपने लिए वेल्थ क्रिएट कर सकता है।

2. स्किल के माध्यम से वेल्थ क्रिएशन:


वेल्थ क्रिएशन, संपत्ति बनाने का एक माध्यम है एक अच्छी स्किल का होना। कोई भी व्यक्ति कहीं भी कोई कार्य कर रहा, वह उस स्किल को फॉलो करके काम कर रहा है, तब उसे काम करने के बदले में सैलरी की रूप में रुपए मिलते है। अगर आप के अंदर कोई अच्छी स्किल है तो आप उसके माध्यम से भी रुपए कमा कर संपत्ति बना सकते हैं। अगर आप को कोई स्किल नहीं भी आती है तो आप पहले अच्छी स्किल सीखकर संपत्ति बना सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में हर व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन है जिसकी सहायता से आप इंटरनेट के माध्यम से रुपए कमाकर अपने लिए संपत्ति खरीद सकते हैं।


वेल्थ क्रिएशन के लिए बेहतर स्किल कौनसी है:


वेल्थ क्रिएशन के लिए बेस्ट स्किल्स हो सकती हैं कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेबसाइट डेवलपमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सेल्स, फॉरेन लैंग्वेज, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (seo), एफिलिएट मार्केटिंग जैसे और भी बहुत से स्किल्स हैं जो आप सीख सकते हैं और इन स्किल्स की डिमांड भी बहुत है, जिससे आप रुपए कमा सकते हैं और संपत्ति खरीद कर धीरे धीरे खुद को अमीर बना सकते हैं।

नौकरी करके वेल्थ क्रिएशन कैसे करें:


अगर आप कहीं कोई नौकरी कर रहे हैं और आपको नौकरी से सैलरी मिलती है तो भी आप अपने लिए संपत्ति बना सकते हैं, आप की सैलरी कितनी भी हो , आप अपनी जरूरत और स्किल के हिसाब से बचत करके सही से अपने पैसों को मैनेज कर के, डिसिप्लिन के साथ अपने लिए एक लक्ष्य तय करके, एक बेहतर प्लान बना कर, अपनी कमाई का 10 से 15% राशि बचत करके लंबी अवधि के लिए कोई सुरक्षित निवेश के विकल्पों को चुनकर बचत की राशि निवेश कर के अपने लिए संपत्ति खरीद सकते हैं और वेल्थ क्रिएशन कर सकते हैं।

वेल्थ क्रिएशन के लिए आपको अच्छी नॉलेज की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए आपको अच्छी किताबें पढ़ने की जरूरत होती है, या आप इंटरनेट के माध्यम से अच्छे ब्लॉग पढ़ सकते हैं जिनपर सही इंफॉर्मेशन हो जिससे आप बचत, निवेश और पर्सनल फाइनेंस को समझकर अपने वेल्थ क्रिएशन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग पर बहुत महत्वपूर्ण जानकारी वाले लेख उपलब्ध हैं, आप उन्हें भी पढ़ें और पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर ब्लॉग को सब्सक्राइब करें, जिससे फ्री में लेटेस्ट जानकारी आपको मिलती रहेगी और आपकी नॉलेज बढ़ती रहेगी जिससे आप कुछ नया सीखेंगे और आपके जीवन में सुधार होगा और हमारा उद्देश्य भी यही है, आपको सही जानकारी देना।


असली संपत्ति क्या होती है? 


असली संपत्ति वह बिजनेस है, जिसमें आपको काम करने की जरूरत नहीं हो, और आप उसके मालिक हों।


उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति अपने धन को सही जगह निवेश करता है, तो उसका धन ही उसे और धन कमा कर देता है।


स्टॉक, बांड्स, म्यूचुअल फंड्स, रेंटल प्रॉपर्टी, नोट्स, बौद्धिक संपदा जैसे संगीत, पेटेंट, रॉयल्टी और ऐसी कोई चीज जो आमदनी देती है, जिसकी कीमत समय के साथ बढ़ती हो।


आपको अपने संपत्ति वाले कॉलम को मजबूत बनाते रहना चाहिए। जब आप अपने संपत्ति वाले कॉलम में 100 रुपए भी निवेश करें, फिर उसे बाहर नही निकालना चाहिए। जो धन आप निवेश कर रहे हैं, उसे काम पर लगा दें, उसकी ड्यूटी है की वो आपको और धन कमा कर दे।


लाइबिलिटी खरीदने से बचना क्या हैं


गरीब लोग पैसे आने पर अपने लिए लाइबिलिटी खरीद लेते हैं, जैसे लोन लेकर बड़ा घर, कार, ज्वैलरी आदि और उनके सारे पैसे इसी तरह के खर्चों में चले जाते हैं।


अमीर लोग सबसे पहले संपत्ति खरीदते हैं, जो उन्हे आर्थिक रूप से आजाद और मजबूत बनाती है। फिर वे प्लानिंग से अपने लिए दूसरी चीजें खरीदते हैं।


जिंदगी में लोगों के सामने प्राकृति हर दिन नई संभावना उपहार के तौर पर प्रकट करती है, लेकिन लोग इन संभावनाओं को देख नही पाते या समझ नही पाते।


अगर संभावनाओं को समझ भी लेते हैं तो, लेकिन उन्हें सफलता से रोकती है, उनके खुद के बारे में शंका और नाकामी का डर।


लोगों के असफल रहने के पीछे दो मुख्य कारण हैं, किसी तकनीकी जानकारी के कारण लोग पीछे नहीं रहते, बल्कि उनमें आत्मविश्वास की कमी के कारण वे असफल रह जाते हैं।


कामयाब होने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है, इंसान बहादुर, चालाक, साहसी और जोखिम लेने वाला बने।

क्योंकि इंसान के सबसे बड़े दुश्मन हैं, बहुत ज्यादा डर और खुद पर शंका करना।


आज से 300 साल पहले जमीन को ही संपत्ति माना जाता था। जिस व्यक्ति के पास जमीन होती थी उसके पास संपत्ति थी।

उद्योग जगत

फिर समय के साथ उद्योग का जमाना शुरू हुआ, उद्योगपतियों के पास संपत्ति आ गई।


आज का युग सूचना का युग है, जिसके पास जितनी ज्यादा और जितनी जल्दी सूचना (डाटा) होंगी उतना अमीर बन सकता है।


अपने अंदर पैसों की सही समझ विकसित करें। अपने दिमाग और संपति की ताकत का सही उपयोग करें।


आपको अंकों और आंकड़ों को पढ़ना सीखना चाहिए और निवेश की रणनीती सीखना चाहिए।



 अमीर बनने के 10 स्टेप्स क्या हैं


1 वेल्थ क्रिएशन:  नॉलेज / ज्ञान :

 

आपने सुना ही होगा बगैर ज्ञान के कुछ हासिल नहीं होता, ज्ञान हासिल कर के ही कुछ बना या पाया जा सकता है।


जिंदगी में आप खूब धन चाहते हैं तो धन से जुड़ी शिक्षा आप को लेने की जरूरत होगी, इस के लिए आप एक अच्छा मेंटर तलाश करें, जो खुद वेल्थी/ अमीर हों और उन्हें पैसों के बारे में बहुत ज्यादा ज्ञान हो। आप पैसों के बारे में अपने मेंटर से सीख सकते हैं।


2  वेल्थ क्रिएशन: लर्निंग / सीखना :


दूसरा ऑप्शन है, आप धन से और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी अच्छी किताबें पढ़ें।

पैसों के बारे में अपना माइंडसेट बनाएं। अपने अंदर अच्छी आदत डालें, खुद को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए तैयार करें। हर दिन कुछ नया सीखें, और खुद के जीवन को बदलने का हर दिन प्रयास करें।


सफलता आपसे दो कदम दूर होती है:

एक, कुछ करने की मजबूत इच्छाशक्ति और

दूसरा, सफल होने का पूरा यकीन।


3 वेल्थ क्रिएशन: मनी मैनेजमेंट / धन प्रबंधन :


अपने पैसों को मैनेज करना सीखें।

बात पैसों की है तो सबसे पहले आपको अपने पैसे को मैनेज करना आना चाहिए। आप अभी मंथली जितना भी धन कमा पाते हैं, उसे सही से मैनेज कर पा रहे हैं या नहीं, यही बात तय करेगी आप भविष्य अमीर बनेंगे या नहीं।


आप पैसों के मैनेजमेंट को सीखने के लिए पर्सनल फाइनेंस की अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं।

उनमें बताए नियमों को फॉलो करके अपने पैसों को अच्छे से मैनेज करना सीख सकते हैं।


4  वेल्थ क्रिएशन: सेविंग स्किल्स / बचत करने की कला :


धनवान बनने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैसों को बचाना बहुत जरूरी काम है। पैसों को बचाना सीखना चाहिए और बे फिजूल खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए। 


अपने मंथली इनकम का कुछ हिस्सा बचत करके, उसे लंबे समय के लिए निवेश कर देना चाहिए। आप हर माह थोड़ा निवेश कर के आप लंबे समय में बहुत सारा धन इकट्ठा कर सकते हैं।


5 wealth creation: इंस्पिरेशन / सीख लें :


अक्सर हम कामयाब लोगों को देखते हैं और सुनते हैं की यह शख्स बड़ा बिजनेसमैन है, एंटरप्रेन्योर है, इसको इतनी कामयाबी मिली है, उसने इतना धन कमाया है, उसकी नेटवर्थ इतनी है, वह ये कंपनी का मालिक है और एक दूसरे से उसकी बातें करते हैं।


दोस्तों कामयाबी रातों रात नही मिलती। जब हम कामयाब इंसान की जिंदगी को जानने की कोशिश करते हैं, तो हमें पता चलेगा की उसने अपने जीवन में कितना स्ट्रगल किया है। कितनी बार वो शख्स भी असफल हुआ होगा, उसके अंदर कुछ अच्छी आदतें होंगी, कुछ उसने जीवन में गलतियां की होंगी।

उसने अपनी लाइफ में डिसीजन कैसे लिए, कैसे प्रॉब्लम को सॉल्व किया और कितना समय और पैसा लगाया। 

कैसे उसने अपने खुद के बिजनेस और खुद को कामयाब बनाया । आपको दुनिया में करोड़ों कामयाब लोगों की कहानी मिल सकती है, आप उनसे प्रेरित होकर, उनसे सीखकर आगे बढ़ते रहें। 

खुद को कामयाब बनाने की कोशिश करते हैं। आप भी एक दिन सफल व्यक्ति के रूप में खुदको देखेंगे।


6 wealth creation: सोर्स इनकम / आय का स्त्रोत :


हर व्यक्ति जीवन यापन करने के लिए रुपए कमाते हैं,  रुपए कमाने के लिए कोई जॉब करता है, कोई बिजनेस करता है, कोई खेती करता है, कुछ न कुछ करता है। अधिकतर लोगों के पास आय का एक मात्र साधन होता है, जिसके कारण उन्हें जीवन में बहुत पैसों की समस्या होती है। ना वो अच्छा जीवन जी पाते हैं, ना अपने लिए धन संपदा बना पाते हैं।


लोगों को पता नहीं है कि पैसों की कमी उनकी समस्या का कारण नहीं है, समस्या है पैसों के बारे में सही ज्ञान ना होना।


हर व्यक्ति अपने लिए सोर्स ऑफ इनकम बना सकता है, हर व्यक्ति के पास एक से ज्यादा सोर्स ऑफ इनकम होना चाहिए, जिसकी सहायता से वो खुदको आर्थिक मजबूत बना सकते हैं।


7 wealth creation: फिजिकल और मेंटल हेल्थ की केयर करना:


अगर आप खुद को बहुत अमीर बनाना चाहते हैं, वेल्थ क्रिएशन करना चाहते हैं, तो आपको अपनी सोच को और अपनी लाइफस्टाइल को भी पूरी तरह बदलना होगा। अपने अंदर अच्छी आदत विकसित करनी होंगी और अपनी सोच बेहतर बनाना होगा जिससे आपका माइंडसेट चेंज हो और आप का दिमाग खुले और आप में पैसों की सही समझ विकसित हो सके जो आपको वेल्थ क्रिएशन में बहुत सहायता करेगी आपको सही डिसीजन और सही समय पर सही काम करने के लिए जरूरी है, तो आपको अपने माइंडसेट पर भी काम करना बहुत जरूरी है।


दुनिया में सबसे बड़ी वेल्थ हेल्थ है, अगर व्यक्ति खुद सेहतमंद ना हो तो दुनिया की दौलत होना बेकार है।


व्यक्ति दुनिया में कोई भी काम करे, उसको अच्छी हेल्थ की जरूरत होती है इसलिए आपको खुदको मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से फिट रखने की कोशिश करना चाहिए।


आपको अपनी अच्छी सेहत के लिए हेल्थी फ़ूड खाना चाहिए और अच्छी नींद लेना चाहिए। हर दिन एक्सरसाइज करना चाहिए। रोज सुबह जल्दी उठ कर मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। 


खुद को बुरी आदतों से बचाना चाहिए, जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। खुदको चिंता करने से, गुस्से से, नकारात्मकता से बचाना चाहिए।


अपने आपको मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से ताकतवर बनाना चाहिए।

एक स्वास्थ्य व्यक्ति का जीवन बहुत खुशियों से भरा होता है।


स्वास्थ्य व्यक्ति अपने जीवन और कमाए हुए धन का आनंद ले पाता है।


8 wealth creation: दोगे तो दिया जाएगा :


अक्सर सब लोग धन कमाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है धन से हर चीज़ खरीदी जा सकती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नही है। धन का महत्व है लेकिन धन से आप चीज़ें खरीद सकते हैं खुशियां और सुकून आपको नहीं मिल सकता है। 


दुनिया में जितने भी अमीर लोग हैं वे अपनी कमाई का कुछ परसेंट दान देते हैं। जब उनसे इस विषय में पूछा जाता है, कुछ अमीर व्यक्तियों का कहना है, जब वो दान करते हैं तो उनके दान करने से जो लोगों को खुशी मिलती है वह खुशी को देखकर जो हमे महसूस होता है वह हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

प्रकृति का भी यही नियम है,आप जो अपने लिए चाहते हो,वह चीज़ आप लोगों को देना सीखे, वह चीज़ आप को बहुत ज्यादा मिलेगी।


9 wealth creation: हमेशा खुश रहें:


काम वह करें जिससे आप को खुशी मिलती हो।


काम सब करते हैं, लेकिन हर कोई अपने काम से खुश नहीं रहता है। 


जो अपने काम से खुश नहीं रहते उनके जीवन में बहुत नेगेटिविटी होती है, ऐसे लोग हमेशा शिकायत करते रहते है, और खुद को दुखी रखते है।


रोज सुबह उठना और 8 घंटे की ड्यूटी पर जाना,जिससे वह खुश भी नहीं होते है, और वह काम करते हैं जो करना नही चाहते हैं।


लेकिन ऐसा करना भी उनकी मजबूरी है, जब वह काम करते हैं तो उन्हें तंख्वा मिलती हैं, जिससे उनकी सारी जरूरत पूरी होती हैं, अगर वह काम न करें तो उनका क्या होगा, इसी कारण लोग जिंदगी भर वो काम करते हैं,जो वो करना नही चाहते हैं।


कोई भी इंसान अपने पसंद का काम कर सकता है,अपना मन चाहा जीवन जी सकता है, लेकिन उसे खुद को सही शिक्षित करना होगा।

सबसे पहले खुद के अंदर बदलाव लाना होगा,खुद को फाइनेंशियली फ्री करना होगा,

अपने समय और धन दोनों को खुद को बेहतर बनाने में और मन चाहा जीवन बनाने में लगाना होगा, ऐसा कुछ करना होगा जो उसके जीवन को बदल दे।


10 wealth creation: सेल्फ कॉन्फिडेंस/ आत्म विश्वास:


खुद पर भरोसा करना सीखें।


इंसान की नाकामी की सबसे बड़ी वजह है,खुद पर भरोसा नहीं करना। आज के जमाने में लोगों में आत्मविश्वास की बहुत ज्यादा कमी होती है,जिस कारण लोग अपनी जिंदगी में पीछे रह जाते हैं, वह कुछ कर नहीं पाते।


अधिकतर लोग कुछ नया इसलिए नही करते उन्हे डर लगता है, वह फेल हो जायेंगे, और सोचते हैं लोग क्या कहेंगे, वह इस काबिल नही हैं,और कुछ नया करने की कोशिश भी नही करते हैं, इसी कारण जीवन में वह असफल व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।


एक कामयाब इंसान रिस्क लेने से नहीं डरता है, वह हर दिन कुछ नया करता है और नया सीखते रहता है,

कामयाब इंसान खुद को बेहतर बनाता है, वह लगातार नया कुछ करते हैं और प्रयास करते रहते हैं,जब तक वह कामयाब नही हो जाते हैं।


आप भी खुद पर भरोसा करें, और कुछ नया सीखे और नया करने की कोशिश करे,और रिस्क लेने से ना डरे, रिस्क को कैलकुलेट करना सीखे।


वेल्थ क्रिएशन के लिए महत्त्वपूर्ण नियम:


1. लक्ष्य निर्धारित करना।

2. अपने धन की सुरक्षा।

3. सही जगह निवेश करना।

4. लम्बी अवधि के लिए निवेश।

5. कंपाउंडिंग की क्षमता को समझना।

6. वित्तीय समझ विकसित करना।

7. बेहतर निवेश पोर्टफोलियो बनाना।


धन का निर्माण जीवन में क्यों महत्त्वपूर्ण है?


धन का निर्माण हमारे जीवन में बहुत जरूरी है क्योंकि एक अच्छा जीवन जीने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए जैसे कि घर, खाना, कपड़े खरीदने के लिए हमें धन की आवश्यकता होती है और जब हम बीमार पड़ते हैं तब हमें इलाज के लिए भी धन की आवश्यकता होती है।


यह हमें सुरक्षा और सुख का अनुभव करने में मदद करता है। धन के बिना, हम अपने और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं।


धन का समय पर मौजूद होना हमें सुरक्षा प्रदान करता है। बिना धन के हम अपना और अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर सकते हैं। हमें अपनी जरूरतों के लिए धन कमाना पड़ता है जिसके माध्यम से हम हमारे जीवन में काम आने वाली चीजों को खरीद सकते हैं।


धन का निर्माण हमारी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है। हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्सा धन निर्माण में लगाना चाहिए जिससे हम अपने लिए पर्याप्त धन जोड़ सकें जिससे हमें कभी कोई आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े और धन के लिए संघर्ष भी ना करना पड़े।


धन निर्माण से वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त की जा सकती है, आपातकालीन स्थितियों के लिए जरूरत पड़ने पर धन के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ती, जमा धन से भी आप धन कमाते हैं जिससे आपके पास जरूरत से ज्यादा धन होता है जिसके कारण आप अपनी जिंदगी को बेहतर ढंग से जी सकते हैं, जहां चाहे वहां जा सकते हैं, घूम सकते हैं, अपने पसंद की चीजों को खरीद सकते हैं और अपने पसंद के भोजन - व्यंजन भी खरीद कर खा सकते हैं। खर्च करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन मौजूद होता है जिससे आपको सुख  प्राप्त होता है।


धन निर्माण के माध्यम से आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान होती है। धन निर्माण के माध्यम से बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी विवाह, स्वास्थ्य संबंधित तमाम तरह के खर्चों से आदमी निश्चिंत रहता है।


धन निर्माण करना आपकी प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है लेकिन इसके लिए आपके अंदर वित्त की समझ विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण है।


धन निर्माण के माध्यम से आदमी वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त कर सकता है और अपना मनचाहा जीवन हंसी खुशी बिता सकता है और यह हर किसी के लिए महत्वपूर्ण काम है और हर व्यक्ति को धन निर्माण करना आना चाहिए।


हम इस ब्लॉग के माध्यम से बचत, निवेश और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखते रहते हैं। अगर हमारे द्वारा लिखा यह लेख आपको पसंद आया हो तो आप हमें गूगल न्यूज़ इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं या फिर पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर इस ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं जिससे हमारे द्वारा लिखा लेख और नई अपडेट आपको मिलती रहे।


Join WhatsApp Channel

What is Wealth Creation Hindi/ वेल्थ क्रिएशन क्या है? लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Moneyindex.in 


यह लेख भी पढ़ें:


मनी माइंडसेट


फाइनेंशियल फ्रीडम


निवेश करने के सबसे अच्छे तरीके


गरीब से अमीर कैसे बनें


Disclaimer: यह लेख का उद्देश्य सिर्फ पाठक को जानकारी देना है। पाठक अपने पैसों और निवेश से संबंधित फैसले अपने वित्तीय सलाहकार की सहायता से ले।


Tags