Money Mindset hindi: मनी माइंडसेट क्या होता है

Money Index

Money Mindset hindi: मनी माइंडसेट क्या होता है

By Javed  / 17 November,2023:

Money Mindset hindi मनी माइंडसेट क्या होता है: दुनिया में कोई भी व्यक्ति हो, कोई बिजनेस करके अरबपति बना हो या  निवेश करके, कोई अच्छा क्रिएटर हो, या कोई सिंगर या कोई महान कवि, सब के महान बनने में और कामयाब बनने में एक चीज सामान्य मिलेगी - कामयाब लोगों का माइंडसेट आम लोगों से बहुत अलग होता है जो उन्हें कामयाब बनाता है।


Money Mindset एक अच्छा माइंडसेट ही उसकी कामयाबी का राज होता है, थिंक एंड ग्रो रिच किताब में लेखक नेपोलियन हिल ने बहुत अच्छे से समझाया कैसे लोग अपने दिमाग का सही उपयोग कर के खुद को सफल बना सकते हैं। लेखक ने सफलता प्राप्त करने के 13 सिद्धांत बताए हैं। अतीत में सफल लोगों ने जिसका इस्तेमाल किया और कामयाब बने और आप भी अपने माइंडसेट को बदल कर खुदको कामयाब बना सकते हैं।


Money Mindset: जानें अमीर बनने का राज़।


FOLLOW Us On : 

Money Mindset क्या होता है:


एक अच्छा इन्वेस्टर वो बन सकता है, जिसके पास एक अच्छा माइंडसेट हो।

इंसान की मानसिकता ही इंसान को वो बनाती है, जो वो बनना चाहता है। आज जो अमीर है उसकी मानसिकता की वजह से है, और जो गरीब है उसकी मानसिकता की वजह से है।

हमें पता ही नही होता की हमारे सोचने का तरीका कैसा है, हम दिन भर ना जाने क्या क्या सोचते रहते हैं, और हमेशा भविष्य की चिंता में खोए रहते हैं।


Mindset is everything:


आपका माइंडसेट ही आपको एक कामयाब व्यक्ति बना सकता है क्योंकि कामयाब आदमी और नाकामयाब आदमी के बीच में सिर्फ एक फर्क होता है वह है उसकी सोच का उसके माइंडसेट का अमीरों को अमीर उसका माइंडसेट बनाता है ,गरीब को उसका माइंडसेट गरीब बनाता है।


एक अमीर माइंडसेट का आदमी कम संसाधनों में भी धीरे-धीरे लंबे समय के साथ खुद को अमीर बना सकता है और कामयाब भी बन सकता है, क्योंकि उसका माइंडसेट एक ग्रोथ माइंडसेट है,और वह अपने माइंडसेट का सही इस्तेमाल करके चीजों का सही उपयोग करके हर चीज को अपने फेवर में करके एक कामयाब और सक्सेसफुल इंसान के रूप में बना लेता है।


दूसरी ओर गरीब माइंडसेट का आदमी तमाम संसाधनों के होते हुए भी कुछ नहीं कर पाता क्योंकि उसका दुनिया देखने का नजरिया अलग है, सोचने की और समझने की क्षमता अलग है इसलिए आपने देखा होगा कि कई लोग अमीर से गरीब होते हैं और कुछ लोग गरीब से अमीर होते हैं यह सब खेल माइंडसेट का ही है अमीर आदमी अपनी मानसिकता की वजह से अमीर बनता है और गरीब आदमी अपनी मानसिकता की वजह से गरीब बनता है।


गरीब आदमी की मानसिकता रखने वाले को आप लाखों-करोड़ों भी दे दे तो वह कुछ दिनों बाद फिर से अपने फटे हाल में आ जाएगा क्योंकि उसके पास सही माइंडसेट नहीं है, इसके कारण वह पैसों का इस्तेमाल अपने हिसाब से गलत जगह पर करेगा और कुछ दिनों बाद उसके पास चवन्नी भी नहीं बचेगी आपने देखा ही होगा कि कई लोग रातों-रात लाटरी जीतकर अमीर हो जाते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद जब उनको देखो तो वह अपने पुराने हाल में मिलते हैं यह सब इसलिए होता है क्योंकि उनका माइंडसेट पुअर माइंडसेट है।


अमीर आदमी की मानसिकता कुछ अलग होती है वहां अपने तरीके से अलग-अलग आइडियाज पर काम करता है और हमेशा वह नए कामों को करने से जरा भी नहीं हिचकिचाता और वह हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखता है इसलिए कि वह कुछ नया करने की कोशिश कर सके और अमीर आदमी थोड़े पैसों से भी बड़े-बड़े काम कर देता है क्योंकि उसके पास एक अच्छा माइंडसेट है जो कि ग्रोथ माइंडसेट है वह अपने मानसिकता का सही उपयोग कर कर अपने लिए ढेर सारी कमाई के संसाधन बना लेता है जिससे उसके पास चारों तरफ से कमाई होती है। वह धीरे धीरे कर कर बहुत धनी आदमी बन जाता है और उसकी मानसिकता अमीरों वाली है तो उन पैसों को वह और सही जगह निवेश करके उन्हें बढ़ा सकता है और हर नए दिन के साथ और अमीर बन सकता है।



सक्सेसफुल लोगों का माइंडसेट:


  • कामयाब इन्वेस्टर हमेशा से एक अच्छे माइंडसेट के साथ चलता है, वो फालतू की बातें दिन भर नहीं सोचता। 
  • कामयाब इंसान भविष्य की चिंता नहीं, वो अपने भविष्य को बनाने की प्लानिंग करता है। 
  • कामयाब इंसान के पास अपने गोल्स सेट होते हैं, और वह उन पर फोकस करता है।
  • कामयाब इंसान डाटा पर यकीन करता है, लोगों की बातों पर नहीं।
  • कामयाब इन्वेस्टर को आंकड़ों की सही समझ होती है।
  • कामयाब इन्वेस्टर गलतियों से डरता नहीं है, बल्कि गलतियां करके उनसे सीखता रहता है।


Money Mindset, सफलता की चाबी है:


अगर आप भी जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है।


पहले अपनी सोच को बदलें, उसके लिए अच्छी किताबें पढ़ें, सक्सेसफुल लोगों की अच्छी बातें सुनें, अपने अंदर अच्छी आदतें विकसित करें, अच्छे लोगों से मिलें।

सक्सेसफुल लोगों की बायोग्राफी पढ़ें, जिनसे आप कुछ सीख सकते हो सीखने के लिए अच्छे मेंटर की तलाश करें।


  • खुद पर भरोसा करना सीखें, दुनिया में 90% लोग जीवन में कुछ हासिल इस लिए नहीं कर पाते, क्योंकि वो लोग सोचते हैं हम से नहीं होगा।
  • खुद पर शक करना बंद कर दें,अपनी क्षमता को पहचाने।
  • अच्छी आदत को बनाना शुरू कर दें,और हर दिन कुछ नया सीखें।
  • अपने अंदर नई नई स्किल डेवलप करे।
  • आज कल दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है लाइफ में सक्सेस फुल बनने के लिए लाखों अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं।
  • आप के अंदर क्या डिजायर है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं,जीवन में आप क्या बनना चाहते हैं ।
  • सबसे पहले यह जान लें। आप जो करना चाहते हैं उसमें आप की रुचि कितनी है(यह बहुत जरूरी बात है)
  • लाइफ में आप सक्सेसफुल बनना चाहते हैं तो वो काम करें जिस काम में आप एक्सपर्ट हो।
  • हमेशा पैसे के पीछे न भागें,अपने टैलेंट के दम पर खुद की एक पहचान बनाइए।
  • अगर आप खुद को दूसरों से अलग और अच्छा साबित करने में कामयाब हो जाते हैं तो सफलता आप के पीछे होगी।
  • लाइफ में आप जैसा जीवन जीना चाहते हैं,जैसे घर, गाड़ी,लाइफ स्टाइल,सब आप को मिल सकता है।


Money Mindset धीरे धीरे आगे बढ़ना सिखाता है:


दुनिया में सबसे बड़ा भ्रम है कि लोग रातों रात सफल होते हैं।


दुनिया में अधिकतर लोग सक्सेस का शॉर्टकट ढूंढते हैं

लेकिन सच बात यह है, ऐसा कोई शॉर्टकट नही होता।


आप दुनिया में जितने भी महान लोगों के बारे में पढ़ेंगे तो आपको उन सभी में एक बात कॉमन मिलेगी, उनकी कामयाबी के पीछे आप को बहुत स्ट्रगल मिलेगा।


रातों रात कोई भी सफल नहीं हुआ, सब ने अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान केन्द्रित किया,और रास्तों में आने वाली परेशानी को सॉल्व किया।

कामयाब होने की लिए अपना टाइम, अपनी एनर्जी, अपना सब कुछ लगा दिया, इसलिए वो आज कामयाब हैं।


  • अगर आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आप को बहुत सी चीजों को छोड़ना भी पड़ सकता है।
  • आप को लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है।
  • अगर आप लगातार प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ हर दिन आगे बढ़ते रहे।
  • एक दिन वो भी आयेगा की आप भी सक्सेसफुल लोगों की लिस्ट में आ चुके होंगे।


Money Mindset कम रुपए से अमीर कैसे बनें:


आज दुनिया में हर शख्स अमीर बनना चाहता है, ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, और अपनी पसंद से जीना चाहता है, लेकिन ऐसा दुनिया में 90% लोग नही कर पाते हैं।


अमीर बनने के लिए ज्यादा रुपए नहीं चाहिए, बल्कि आपको रुपए की सही समझ होना चाहिए।

जो 10% सक्सेसफुल लोग हैं, उनमें रुपए की सही समझ होती है, इसलिए वह कामयाब हैं।


दुनिया में 90% लोग पैसा कमाने के पीछे पड़े होते हैं, उन्हें लगता है काम पैसे कमाना उनकी गरीबी की वजह है।

ये लोग पैसे कमाने के लिए हर दिन 10 से 12 घंटे काम करते हैं, साल के 12 महीने और जिंदगी भर पैसा कमाने के लिए काम करते रहते हैं, फिर भी वह गरीबी और पैसों की समस्याओं से बाहर नहीं आ पाते हैं, क्योंकि उनको पैसों की सही समझ नही होती है।


ज्यादा कमाना या कम कमाना


ज्यादा पैसा कमाना समस्या का हल नहीं है, और कम कमाना समस्या हो ही नही सकता। 

अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पैसों का मैनेजमेंट करना आना चाहिए।


Money Mindset: जरूरी बातें


  • पैसे तो सब कमाते हैं, लेकिन सही तरीके से खर्च करना बहुत कम लोग जानते हैं।
  • आपको सबसे पहले अपने खर्चों को ट्रैक करना चाहिए की आप अपने कमाए हुए पैसों को कहां खर्च करते हैं।
  • आपको अपनी कमाई से ज्यादा खर्च नही करना चाहिए। अपनी जरूरतों पर खर्च करें, शौख तो राजा के भी पूरे नही हो सकते।


अमीर बनने के लिए ज्यादा समय की जरूरत है, ज्यादा पैसों की नही। कंपाउंडिंग के प्रिंसिपल को समझें और जानें।

आपको अपने महीने की कमाई का 10% से 20% तक बचाना चाहिए।

आपके द्वारा बचाए गए पैसों को निवेश करना चाहिए, ऐसी जगह जहां सालाना कम से कम 12% से 15% का वार्षिक रिटर्न मिल सके। आपको अपने निवेश का समय कम से कम 10 से 15 साल का रखना चाहिए।

हर साल निवेश की जाने वाली राशि में 10% बढ़ाना होगा।आप अपने पैसों को बैंक अकाउंट में न रख कर उन्हें इक्विटी, म्यूचुअल फंड, ETF, NPS, PPF में निवेश करें।


आप अपने बैंक अकाउंट में इतना कैश रखें, जिससे 6 से 12 महीने का खर्च चल सके। आप अपने पैसों को सही से इन्वेस्ट करते रहते हैं, तो इसे समय के साथ आप अमीर और अमीर बनाते जाते हैं।


Money Mindset टैलेंट अमीर बनाता है:


दोस्तों, जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ पैसे के दम पर अमीर बनें, पैसा तो एक टूल है, जो आप की सहायता कर सकता है।


अगर आप सर्च करेंगे तो आप को हजारों में लोग मिल जाएंगे जिन्होंने ने अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में नाम पैसा, शोहरत सब कमाया है।


टैलेंट की वजह से सारी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।

आप को ऐसे लोगों के बारे में हजारों किताब मिल जायेंगी, जो उनके जीवन के बारे में बताती है।


हम आप को उदाहरण भी बता देते हैं 

हम भारत देश के वासी हैं तो हम हमारे देश के लोगों की ही बात करेंगे,

अगर आप में एक्टिंग की स्किल है तो सबसे बड़ा उदाहरण आप के लिए शाहरुख खान है।

अगर आप खेल की बात करें तो विराट कोहली से बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है।

अगर आप उद्योगपति बनना चाहते हैं तो मुकेश अंबानी,

आप इन्वेस्टर बनना चाहते हैं तो ,आप राकेश झुनझुनवाला, विजय केडिया, को देख लें।

अगर आप अपना कोई नया स्टार्ट अप लॉन्च करना चाहते हैं तो आप, जिरोधा के फाउंडर नितिन कामथ से सीखें जिन्होंने 8000 रुपए मात्र से शुरूआत की थी।


दोस्तों, ये भी हमारी तरह ही आम लोग थे,

लेकिन कुछ करने की इच्छाशक्ति ने इन्हें लोगों से अलग और कामयाब बना दिया।

इन लोगों ने सारी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है, लाखों लोग इन्हें फॉलो करते हैं, इनसे इंस्पिरेशन लेते हैं,

अपने लिए एक बेहतर प्लान और गोल सेटिंग, ने इन्हें कामयाब बनाया।


इन्होंने अपनी क्षमता को पहचाना और अपनी कल्पनाशक्ति का सही इस्तेमाल किया, अपने आइडिया पर काम किया और लोगों की जरूरत को समझते हुए,

अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते रहे, जिसकी वजह से आज हम इन्हें कामयाब देखते हैं।


Money Mindset और डिजिटल दुनिया:


पहले के जमाने में संपत्ति सिर्फ सोना या जमीन हुआ करती थी, फिर समय के साथ बदलाव हुआ और उद्योग जगत की शुरुआत हुई, नई इंडस्ट्रीज आईं, फैक्टरी लगना शुरू हुई और एक नई दुनिया की शुरुआत हुई, जो कई दशक तक चली।


बदलते वक्त के साथ आज हम एक नए दौर में जी रहे हैं, जमाना इंटरनेट का है।

दुनिया में आज सबसे बड़ी कंपनी गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, जैसी कंपनी है, जिन्होंने दुनिया में डिजिटल क्रांति लाई है, आज दुनिया बहुत फास्ट हो चुकी है, आज पल भर में सूचना सारी दुनिया में पहुंचाई जा सकती है,

आज के जमाने में हर कोई डिजिटल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करता है, जैसे स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच, लैपटॉप, कंप्यूटर का इस्तेमाल आम हो चुका है।

  • आज के जमाने में बैंकिंग, शोपिंग, ट्रेडिंग, हर चीज डिजिटल हो गई है।
  • अगर आप के पास एक स्मार्ट फोन,या कंप्यूटर है तो आप हर चीज का आनंद घर बैठे ले सकते हैं,
  • आज आप अपना बिज़नेस भी ऑनलाइन सेट अप कर सकते हैं।
  • आप अपना कोई भी प्रोडक्ट ऑनलाइन बेच सकते हैं।
  • आप को ऑनलाइन तरीके से पैसा कमाने के हजारों विकल्प मिल सकते हैं।
  • आज का दौर और भी ज्यादा आसान है,अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाने के लिए।
  • आप अपने टैलेंट को दुनिया के सामने ला सकते हैं, youtube जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से।
  • आप अच्छे सिंगर,आर्टिस्ट,एक्टर, कुक, फैशन डिजाइनर, जो भी है, 
  • अपने अंदर छुपे टेलेंट को जानें और खुद पर मेहनत करें, सफलता कोशिश करने से मिलेगी।

Money Mindset Quotes in Hindi


अपने मन को बदले दुनिया बदलेगी, आप के सोचने का तरीका ही आप को बनाता है, जो आप बनना चाहते हैं।

अपने दुनिया और चीज़ों को देखने का नजरिया अगर आप सीख जाते हैं, तो सफलता आप के पीछे होती है।


आप खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करते करते ,

एक दिन अपने फील्ड के सबसे महान व्यक्ति बन सकते 

है।


अगर आप अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करना सीख जाते हैं तो कोई भी चीज आप को सफल होने से नहीं रोक सकती।



Conclusion 


किसी ने सही कहा है, पैसा एक भ्रम है। हर जगह पैसा काम नही आता, हर चीज पैसों से नही खरीदी जा सकती, अक्सर लोग अपने हालात की वजह पैसों को बताते हैं, लेकिन वे गलत हैं।


आप जीवन में जो बनना या करना चाहते हैं, उसके लिए सबसे पहले आपमें इच्छाशक्ति होना चाहिए, आपको प्रॉब्लम को फेस करना और सॉल्यूशन ढूंढना आना चाहिए। इसके साथ ही आपमें पैशन भी होना चाहिए।


  • खुद पर भरोसा करें। 
  • अपने भविष्य की अच्छी प्लानिंग करें। 
  • अपने लिए गोल सेट करें।
  • अपना फोकस अपने काम पर रखें।
  • धीरे धीरे आगे बढ़ें। 
  • सही डिसीजन लें।
  • अच्छी आदत बनाएं।
  • बुरी आदतों को छोड़ें। 
  • समय के साथ आप भी बदलेंगे और आपकी फाइनेंशियल स्थिति भी, और जिंदगी भी। 
  • एक दिन आप सफल होंगे।


अमीर बनने से आप खुद को रोकते हैं, दुनिया में ऐसा कुछ नही है जो आप नहीं कर सकते ।


Money mindset:आप जीवन में कुछ भी बन सकते हैं, और कुछ भी कर सकते हैं।


जरूरी बात:

अगर कोई व्यक्ति अपने दिमाग का सही उपयोग करना सीख जाए और अपने दिमाग को सही से ट्रेन करे और सही नॉलेज सीखकर अपने अंदर अच्छी आदत विकसित करे, हर दिन एक बेहतर प्लान बनाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार कोशिश करता रहे, स्टेप बाय स्टेप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहे, अगर बीच में कोई असफलता मिले उससे डरे नहीं बल्कि अपनी गलतियों को समझ कर उन्हे ठीक करे और अपना ध्यान अपने काम पर और अपने गोल पर लगाए, किसी और चीज से डिस्ट्रैक्ट ना हो और लगातार कोशिश करता रहे जिससे वह कामयाब होगा। बस यही सफल लोग भी करते हैं। वह अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए बहुत पॉजिटिव होते हैं और वह अपनी कल्पना में अपने गोल को पूरा होता देखते हैं। उनके पास बेहतर प्लान और अपना पूरा फोकस अपने गोल पर लगाना और लगातार प्रयास करते रहना, काम में आ रही बढ़ा को दूर कर के लगातार आगे बढ़ते रहना सक्सेसफुल लोगों की गिनती में लाता है।

लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद

Moneyindex.in


Tags