Forbes billionaire list hindi:2023 फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिला के नाम

Money Index

Forbes billionaire list hindi:2023 फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिला के नाम 

By Javed / July 13,2023:

Trending topic:


फोर्ब्स क्या है|What is Forbes:


फोर्ब्स (Forbes) अमेरिका देश की बहुत प्रसिद्ध बिजनेस मैगजीन है। यह वित्त, उद्योग और निवेश के विषय पर लिखते हैं। फोर्ब्स (forbes) मैगजीन पूरे साल में 8 बार प्रकाशित की जाती है। फोर्ब्स अपनी रिपोर्ट में उद्योग, विज्ञान, राजनीति और कानून से जुड़ी जानकारियां प्रकाशित करती है।


फोर्ब्स (forbes) मैगजीन के अनुसार हमारे भारत देश से जुड़ी फोर्ब्स 2023 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भारतीय 4 महिलाओ का नाम भी शामिल है। जानेंगे इस लेख के माध्यम से वे महिलाएं कौन हैं और क्या व्यवसाय करती हैं, कितनी है उनकी नेटवर्थ।


Forbes billionaire list hindi:2023 फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिला के नाम

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM


| शीर्षक | Forbes billionaire list hindi:2023 फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिला के नाम  |


| श्रेणी | ख़बर काम की |



| विवरण | Forbes 2023 फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिला के नाम  |



| वर्ष | 2023 |


| देश | भारत | 


फोर्ब्स की लिस्ट 2023/ Forbes ki list 2023:


स. क्र. | नाम  | नेटवर्थ  | सूचकांक | व्यवसाय| नागरिकता/देश


1.डायने हेंड्रिक्स            $15B      76      बिल्डिंग सप्लाई    विस्कॉन्सिन


2.जूडी लव एंड फैमिली $10.2B    85       गैस स्टेशन  ओक्लाहोमा


3.जूडी फॉल्कनर          $7.4B      79      हेल्थहेल्थकेयर सॉफ्टवेयर  विस्कॉन्सिन


4.लिंडा रेसनिक          $5.3B        80       एग्रीकल्चर        कैलिफोर्निया


5.थाई ली                  $4.8 B       64      आईटी प्रोवाइडर   टेक्सास


6.जॉनेल हंट                $4.4 B      91        ट्रकिंग             अर्कांसस


7.गेल मिलर              $4.2 B       79     कार डीलरशिप       यूटा


8.मैरियन इलिच         $4 B          90      लिटिल सीज़र पिज्जा       मिशिगन


9.एलिजाबेथ उइहलेन $3.7B         77       पैकेजिंग सामग्री इलिनोइस


10.पैगी चेर्ग             $3.1 B         75   फास्ट फूड        नेवादा


2023 फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिलाओं के नाम:


अमेरिका 2023 फोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार सबसे सफल महिलाओं की सूची जिसमें 4 भारतीय महिलाओं के नाम भी शामिल हैं:


1. नीरजा सेठी 

2. जयश्री उल्लास 

3. नेहा नरखेडे

4. इंदिरा नूयी


अमेरिका की सबसे सफल महिला जो भारत देश की हैं, जिन्होंने फोर्ब्स 2023 की सूची में अपना नाम दाखिल कर देश का मान बढ़ाया है।


1) नीरजा सेठी (68) फोर्ब्स 2023 लिस्ट में 25 नंबर के स्थान पर हैं। नीरजा सेठी की नेटवर्थ इस सूची के हिसाब से 99 करोड़ डॉलर की । 

नीरजा सेठी ने अपने पति भारत देसाई के साथ आउटसोर्सिंग और आईटी कंसल्टिंग कंपनी की स्थापना सन् 1980, में की थी। दोनों ने इस कंपनी की शुरुआत मात्रा 2000 डॉलर से की थी । नीरजा सेठी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई पूरी की है।

साल 2018 में इनके द्वारा बनाई गई कंपनी को फ्रांसीसी आईटी फर्म एटोस ने $3.4 बिलियन डॉलर में खरीदा था। नीरजा सेठी को हिस्सेदारी में 510 मिलियन डॉलर मिले थे।


2) जयश्री उल्लास (62) फोर्ब्स 2023 लिस्ट में 15 नंबर के स्थान पर हैं। जयश्री कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म एरिस्टा की सीईओ हैं। जयश्री की रैंकिंग भारतीय उद्योगपतियों से भी ज्यादा है। जयश्री की कुल नेटवर्थ 2022 में 4.4 बिलियन डॉलर की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जयश्री के पास एरिस्टा की कुल इक्विटी शेयर में 2.4% की हिस्सेदारी है। जयश्री ने अपनी पढ़ाई सेंट फैरिस्को स्टेट की यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है।


3) नेहा नरखेड़े (38) फोर्ब्स 2023 की सूची में 50 नंबर के स्थान पर है। नेहा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। इंजीनियर से उद्यमी बनी नेहा की कुल नेटवर्थ 52 करोड़ डॉलर है।नेहा ने लिंकडिन के ओपनसोर्स मैसेजिंग सिस्टम अपाचे काफ्का को बनाने में कंपनी की सहायता की थी।


4) इंदिरा नूयी (67) फोर्ब्स 2023 की लिस्ट में 77 स्थान पर है। यह पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और सीईओ हैं। इंदिरा नूयी की कुल नेटवर्थ 35 करोड़ डॉलर है।पिछले 24 वर्षों से ये कंपनी के साथ काम कर रहीं हैं। ये सन् 2006 में अमेरिका की कंपनी में महिला सीईओ में से एक थीं।


दुनिया भर में भारतीय अपनी पहचान बना रहे हैं जिनमें भारतीय महिलाऐं भी अब पीछे नहीं हैं।

आज हमारे देश भारत में भी महिला उद्यमी नए नए स्टार्टअप चला रही हैं और देश को और खुद को उन्नति की राह पर ला रही हैं।


हमारे द्वारा लिखा यह लेख आपको पसंद आया होगा, ऐसी ही रोचक खबरों को पढ़ने के लिए आप अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब कर लें, जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट्स मिलती रहें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Moneyindex.in