G20 summit in hindi | G20 समिट क्या है

Money Index

G20 summit in hindi | G20 समिट क्या है: 

By Javed / 11 September,2023:

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको G20 समिट जिसका आयोजन हमारे भारत देश की राजधानी न्यू दिल्ली में भारत मंडपम में किया गया। इस लेख में हम जानेंगे की G20 समिट क्या है और इसमें कौन से देश शामिल हैं, 2023 में आयोजित G20 समिट में कौन कौन से लीडर्स आए और इसके आयोजन का उद्देश्य क्या था, इससे जुड़ी सारी जानकारियां।


G20 summit in hindi | G20 समिट क्या है

FOLLOW Us On : 

GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM 

What is G20 summit |  G20 समिट क्या होता है:

G20 समिट 20 देशों की सरकार के गठजोड़ से मिलकर बना एक अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था संगठन (international economic cooperation) है। इसकी स्थापना सन् 1999 में 19 देशों और एक यूरोपियन यूनियन को मिलकर बनाया गया। 

इसमें शामिल देश पूरे विश्व की 85% जीडीपी (GDP) को दर्शाते हैं, 75% अंतरराष्ट्रीय ट्रेड (international trade) को और पूरी दुनिया की 2/3 जन आबादी  (population) इसके अंदर आती है।

G20 समिट हर साल एक अलग देश में आयोजित किया जाता है। 2023 में G20 समिट हमारे देश भारत में पहली बार आयोजित किया गया है। यह देश की राजधानी न्यू दिल्ली के भारत मंडपम में 9 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित किया गया है। इसकी इस वर्ष की थीम " One Earth, One Family, One Future"  रखी गई है जिसका अर्थ होता है एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य।

G20 summit 2023 objective|2023 G20 समिट का मुख्य उद्देश्य :

इस बार G20 समिट का आयोजन विशेष उद्देश्यों के कारण हुआ है जिनमें मुख्य रूप से जो उद्देश्य थे वह :

  • दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था संगठन और सहयोग को बढ़ावा देना।
  • विश्वभर में जितनी भी इकोनॉमिक और फाइनेंशियल चुनौतियां आ रही हैं इन्हें समझकर हल करना।
  • लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना।
  • गरीबी और असमानता जैसे मुद्दों को सुलझाना ।
  • अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े थ्रेट्स और आतंकवाद से लड़ना।


G20 summit 2023 aims |G20 समिट 2023 से क्या उम्मीदें हैं:

2023 में आयोजित G20 समिट से बहुत सी उम्मीदें की जा रही हैं जैसे,

  • COVID - 19 की महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय रूप से आर्थिक स्थिति में सुधार और मजबूती लाना।
  • यूक्रेन में चल रही जंग और उसके अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को समझकर उससे निपटना।
  • मौसम में होने वाले बदलावों, बढ़ते प्रदूषण और खत्म होने वाले रिसोर्सेज के लिए समाधान ढूंढना और लोगों के बेहतर विकास के प्रयास करना।
  • विश्वभर में फूड सिक्योरिटी और हेल्थ की सेफ्टी के लिए प्रयास।
  • आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को मिलने वाले थ्रैट्स का आपसी सहयोग से समाधान।

G20 summit countries | G20 समिट में कौनसे देश शामिल हैं:

G20 समिट में शामिल देशों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

  1. अर्जेंटीना 
  2. ऑस्ट्रेलिया 
  3. ब्राजील 
  4. कैनेडा
  5. चाइना
  6. फ्रांस 
  7. जर्मनी 
  8. इंडिया 
  9. इंडोनेशिया 
  10. इटली 
  11. जापान 
  12. रिपब्लिक ऑफ कोरिया
  13. मैक्सिको 
  14. रशिया
  15. सऊदी अरेबिया
  16. साउथ अफ्रीका 
  17. टर्की
  18. युनाइटेड किंगडम
  19. युनाइटेड स्टेट्स
  20. यूरोपियन यूनियन

* यूरोपियन यूनियन एक देश नहीं बल्कि यह 27 देशों का समूह है। इसे यूरोपियन यूनियन कमीशन और यूरोपियन यूनियन काउंसिल द्वारा संचालित किया जाता है।

G20 summit 2023 expenses| 2023 में G20 समिट में कुल खर्च कितना हुआ:

भारतीय सरकार द्वारा G20 समिट 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अनुमानित खर्च ₹4,100 करोड़ (USD $5.2 billion) का होगा। जिसमें सुरक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हॉस्पिटैलिटी और कुछ अन्य संबंधित खर्चों को जोड़ा गया है।

खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा ₹2700 करोड़ (USD $ 3.3 billion) का खर्च सिर्फ विदेशी डेलीगेट्स के सुरक्षा की व्यवस्था के लिए किए गए हैं। जिसमें हजारों सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया, बैरिकेड्स और चेकप्वाइंट्स को बनाकर जगह जगह लगाया गया और CCTV कैमरा लगाने का खर्च शामिल है।

दूसरा, इन्फ्रास्ट्रक्चर में सरकार द्वारा ₹700 करोड़ (USD $ 880 million) का खर्च किया गया है जिसमें शामिल है - सड़कें, फुटपाथ, शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार। इसके साथ ही G20 समिट वैन्यू, भारत मंडपम को रिनोवेट करने में कुल ₹200 करोड़ (USD $250 million) का खर्च किया गया। 

बाकी का खर्च डेलीगेट्स की कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी में किया गया और इसके अलावा डाक्यूमेंट्स प्रिंट करना और जो भी इवेंट्स हुए उनसे जुड़े खर्च किए गए।

सरकार द्वारा समिट के लिए उपयोग होने वाले खर्च का समर्थन किया जा रहा है जिसका उपयोग भारत की इकोनॉमिक और पॉलिटिकल पावर का दुनिया भर में प्रदर्शन करने के लिए इसे जरूरी निवेश बताया जा रहा है। भारत सरकार का मानना है इससे देश को बहुत से अर्थव्यवस्था से जुड़े फायदे मिलेंगे बढ़ते हुए टूरिज्म और नए आयामी निवेश के रूप में।

G20 summit 2023 Leader's list |G20 समिट 2023 में कौनसे लीडर्स शामिल हुए थे:

स. क्र. देश का नाम : नेता का नाम - पोजीशन 

  1. अर्जेंटीना : अल्बर्टो फर्नांडेज - राष्ट्रपति 
  2. ऑस्ट्रेलिया : एंथोनी अल्बानीज - प्रधान मंत्री 
  3. ब्राजील  : जैर बोलसोनरो - राष्ट्रपति
  4. कैनेडा : जस्टिन ट्रूड - प्रधान मंत्री
  5. चाइना : ली केकियांग - प्रीमियर 
  6. फ्रांस  : एमानुएल मैक्रोन - राष्ट्रपति
  7. जर्मनी  : ओलाफ़ स्कॉल्ज - चांसलर 
  8. इंडिया  : नरेंद्र मोदी - प्रधान मंत्री
  9. इंडोनेशिया  : जोको विडोडो - राष्ट्रपति
  10. इटली  : मारियो द्राघी - प्रधान मंत्री
  11. जापान  : फुमिओ किशिदा - प्रधान मंत्री
  12. रिपब्लिक ऑफ कोरिया : यून सूक - योल - राष्ट्रपति
  13. मैक्सिको  : एंड्रिस मैनुअल लोपेज़ आब्राडोर - राष्ट्रपति
  14. रशिया : अनुपस्थित ( यूक्रेन से चल रही जंग की वजह से)।
  15. सऊदी अरेबिया : मोहम्मद बिन सलमान - क्राउन प्रिंस 
  16. साउथ अफ्रीका  : सिरिल रामाफोसा - राष्ट्रपति
  17. टर्की : रजब तैय्यब एरदोगन - राष्ट्रपति
  18. युनाइटेड किंगडम : बॉरिस जॉनसन - प्रधान मंत्री
  19. युनाइटेड स्टेट्स : जो बाइडेन - राष्ट्रपति
  20. यूरोपियन यूनियन : चार्ल्स मिचेल - यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट 
  21. यूरोपियन यूनियन : उर्सुला वोन डेर लियेन - यूरोपियन  काउंसिल प्रेसिडेंट 


G20 summit 2023 highlights |G20 समिट 2023 की खास बातें:

G20 समिट 2023 एक सफल आयोजन रहा जिसमें सभी देश के लीडरों द्वारा प्रेम और सौहाद्र की भावना को देखा गया। इस सफल इवेंट के फलस्वरूप बहुत से एग्रीमेंट हुए हैं। जिनमें से कुछ खास यह हैं:

  • सभी देश के लीडर्स द्वारा क्लाइमेट में बदलाव को देखते हुए ग्रीनहाउस प्रभाव गैस के उपयोग को कम करने और क्लीन एनर्जी में निवेश करने पर समर्थन प्राप्त हुआ है।
  • विश्वभर में होने वाले फूड क्राइसिस पर सभी लीडर्स ने अपनी तरफ से सहयोग और  फूड और हेल्थ सिक्योरिटी के समर्थन में बात कही।
  • यूक्रेन में चल रही जंग और उसके विश्वभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर की वजह से सभी लीडर्स रशिया की आलोचना करते दिखे और साथ ही तुरंत सीजफायर के लिए समर्थन किया।
  • आतंकवाद पर भी सभी लीडरों द्वारा एक जुट होकर सामना करने की बात कही गई। 
  • समिट में रशिया और यूक्रेन के लीडरों की अनुपस्थिति को भी ध्यान में लाया गया, जो वहां चल रही जंग की वजह से अनुपस्थित थे।


G20 summit 2023 interesting facts |G20 समिट 2023 से जुड़े तथ्य:

  • यह भारत देश में होने वाला पहला समिट था।
  • समिट का आयोजन देश की राजधानी न्यू दिल्ली के भारत मंडपम इंटरनेशनल एग्जिबिशन कन्वेंशन सेंटर में किया गया।
  • यह समिट में 10,000 से भी ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स उपस्थित हुए जिसमें G 20 देश के लीडर्स के साथ उनके मंत्रीगण और अन्य ऑफिशियल्स भी शामिल हैं।
  • इस समिट को दुनिया भर के 5,000 से भी ज्यादा जर्नलिस्ट्स यानी मीडिया कर्मियों द्वारा कवर किया गया।
  • इस समिट के आयोजन में कुल लागत यूएस डॉलर में $5.2 बिलियन और भारतीय रूपए में ₹4,100 करोड़ का खर्च किया गया।


हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई G20 summit 2023 से जुड़ी सभी जानकारी अच्छी लगी होगी।

हम इस ब्लॉग पर निवेश, बचत, शेयर बाजार और बिजनेस से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां लिखते रहते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा लिखे लेख अच्छे लगते हैं तो आप हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें और इस ब्लॉग को पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर सब्सक्राइब करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद

Moneyindex.in 

यह लेख भी पढ़ें:

Smart goal setting

Compounding effect

Psychology of money

Money Mindset

Time management skills hindi 


Tags