6 steps financial analyst banne ke liye

Money Index

6 steps financial analyst banne ke liye

By Javed / 09 November 2023:


6 स्टेप्स फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए: हमारे देश भारत में फाइनेंशियल एनालिस्ट को शुरुआत में फ्रेशर को इस जॉब के लिए 3 से 5 लाख रुपए का सालाना पैकेज मिल सकता है। अगर कोई व्यक्ति इस प्रोफेशन में अच्छा एक्सपीरियंस और एक्सपर्टाइज है और काफी लंबे समय से इस फील्ड में काम कर रहा हो तो ऐसे व्यक्ति का सालाना पैकेज 6 से 9 लाख रूपये तक हो सकता है। 


अगर कोई व्यक्ति शेयर बाजार और फाइनेंस जैसे विषयों में रुचि रखता है तो वह अपना करियर फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में बना सकता है। और खुद को एक सफल एनालिस्ट बनाकर नेम, फेम और ढेर सारा धन कमा सकता है।


हमारे देश भारत में वर्तमान समय में लोगों की रुचि शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के प्रति बढ़ी है। आज की जेनरेशन निवेश के नए नए विकल्पों को लेकर भी जागरूक हो रही है। आंकड़ों के हिसाब से इसकी अभी बस शुरुआत ही हुई है। हमारे देश में कुल जनसंख्या का 2 से 3% आबादी ही पहले शेयर बाजार जैसे विकल्पों में निवेश की रुचि रखते थे। अब लोगों की यह तादाद दिन ब दिन बढ़ रही है। जब से डिस्काउंट ब्रोकर और ऑनलाइन प्लेटफार्म आए हैं पिछले 4 - 5 वर्षों में देश के अंदर डीमैट अकाउंट की संख्या भी बहुत तेज गति से बढ़ी है। 


लोगों की निवेश में रुचि बढ़ना और ज्यादा निवेश करने के कारण फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे प्रोफेशनल्स की डिमांड भी समय के साथ बढ़ेगी जिसके कारण विभिन्न फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स जैसे बैंक, एएमसी, स्टॉक ब्रोकर आदि को अच्छे फाइनेंशियल एनालिस्ट की बहुत आवश्यकता होगी इसलिए यह करियर बनाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। 


6 steps financial analyst banne ke liye

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM


| शीर्षक | 6 steps financial analyst banne ke liye  |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण |
6 steps financial analyst banne ke liye


| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए क्या करें:


1. फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए 12वीं कक्षा के बाद आप इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, अकाउंटिंग, मैथेमेटिक्स जैसे विषय से जुड़ी कोई कॉलेज डिग्री ले सकते हैं। आप अपने रुचि अनुसार विषय का चुनाव कर सकते हैं।


2. फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए आप एमबीए जैसी मास्टर डिग्री भी कर सकते हैं। यह डिग्री लेने से आपको विषय की डीप नॉलेज मिल सकती है या फिर आप कोई स्पेशल कोर्स या डिप्लोमा जो इस विषय से जुड़ा हो वह भी कर सकते हैं जिससे आपको इस प्रोफेशन में कुछ बड़ा करने के योग्य खुद को बना सकते हैं।


3. फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए आपको कुछ सर्टिफिकेशन की जरूरत भी होती है अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद। हमारे देश भारत में सेबी नामक संस्था जो शेयर बाजार से जुड़ी चीजों को रेगुलेट करती है। एक फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए सेबी रजिस्टर्ड होना बहुत जरूरी है। सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट ही किसी को निवेश से जुड़ी सलाह दे सकता है। अगर कोई व्यक्ति सेबी रजिस्टर्ड नहीं है तो वह किसी को निवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई सलाह नहीं दे सकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह गैर कानूनी होता है। सेबी रजिस्टर्ड के अलावा भी स्टॉक एक्सचेंज nse और बीएसई से जुड़े कुछ सर्टिफिकेट्स पाने के लिए आपको कुछ और एग्जाम्स देने पड़ सकते हैं।


4. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फाइनेंशियल एनालिस्ट का करियर बनाने के लिए आपको इस फील्ड में काम करने वाली किसी संस्था में इंटर्नशिप कर सकते हैं जिससे आपको फाइनेंशियल एनालिस्ट के काम को समझने के लिए और प्रैक्टिकल चीज कैसे होती हैं इसका एक्सपीरियंस बढ़ने के लिए यह इंटर्नशिप करना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। इंटर्नशिप करने से आपके अंदर अच्छी स्किल्स डेवलप होंगी जिससे आप इस प्रोफेशन के मास्टर बन सकते हैं।


5. फाइनेंशियल एनालिस्ट इंटर्नशिप करने के दौरान जब आपको लगने लगे की आप अब बहुत कुछ सीख चुके हैं उसके बाद आप किसी अच्छी जगह ढूंढकर एक बेहतर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी के लिए अप्लाई करते वक्त जो रिज्यूम आप अपने लिए बनाते हैं, उसमें सभी स्किल्स और खासियत के बारे में लिखें जिन्हें आपने पढ़ाई और इंटर्नशिप के दौरान सीखा है। ऐसा करने से आप अपनी पसंद की नौकरी पाने में कामयाब हो सकते हैं।


6. सेल्फ स्टडी और रिसर्च: यह प्रोफेशन ऐसा है जिसमे आप जितना ज्यादा स्टडी और रिसर्च करेंगे उतना ही ज्यादा आप इस फील्ड में बेहतर बनते जाएंगे। इसलिए आपको नौकरी मिल जाने के बाद भी हर दिन अपने प्रोफेशन से जुड़ा कुछ नया सीखना चाहिए जो आपको हर दिन बेहतर बनाएगा और आप अपने करियर में भी खुद को आगे बढ़ाते चले जाएंगे।


जरूरी बात:


फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए आपको खुदको इस तरह से शिक्षित करना चाहिए की आप इस फील्ड में अपना एक बेहतर मकाम बना पाएं। हम आपके लिए इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां लिखते रहते हैं, पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर moneyindex.in को फ़ॉलो करें। हम यहां निवेश, शेयर बाजार, बचत और फाइनेंस से जुड़ी जानकारियां लिखते हैं। 


Join WhatsApp Channel


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Moneyindex.in 

यह लेख भी पढ़ें:

स्टॉक मार्केट प्रिडिक्शन क्या है

निवेश क्या होता है

म्यूचुअल फंड