Peter lynch kyun prasidh hai | पीटर लिंच क्यों प्रसिद्ध है

Money Index

Peter lynch kyun prasidh hai | पीटर लिंच क्यों प्रसिद्ध है 

By Javed / 06 November,2023:


पीटर लिंच एक बहुत ही प्रसिद्ध निवेशक और ऑथर हैं जिन्होंने एक कामयाब निवेशक और बेहतरीन लेखक के रूप में सारी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पीटर लिंच की लिखी किताबें वन अपॉन वॉल स्ट्रीट, बीटिंग द स्ट्रीट, लर्न टू अर्न सारी दुनिया के लोग पढ़ते हैं और इनकी लिखी निवेश स्ट्रैटजी को एक बेहतर निवेशक बनने के लिए समझते हैं।


पीटर लिंच का जन्म न्यूटन, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य, अमेरिका में 9 जनवरी 1944 में हुआ था। उनके पिता एक शिक्षक थे , इस लेख के माध्यम से हम आपको पीटर लिंच के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको देंगे।



Peter lynch kyun prasidh hai | पीटर लिंच क्यों प्रसिद्ध है

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM


| शीर्षक | Peter lynch kyun prasidh hai | पीटर लिंच क्यों प्रसिद्ध है |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | पीटर लिंच क्यों प्रसिद्ध है, उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।|

| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


पीटर लिंच के करियर की शुरुआत?


पीटर लिंच एक सफल निवेशक और ऑथर बनने की कहानी जिस की जानकारी अपनी किताब वन अपॉन वॉल स्ट्रीट की शुरुआत में बताई है। 9 जनवरी 1944 को जन्मे पीटर लिंच के परिवार का निवेश और शेयर बाजार में कोई रुचि नहीं थी। लेखक अपनी किताब में अपने दादाजी का निवेश का किस्सा बताते हुए कहते हैं की उनके दादाजी ज्यां ग्रिफिन ने एक बार सिटीज सर्विस के शेयर खरीदे थे, पीटर के मामा तो शेयर बाजार को जुआ कहते थे, वह पीटर को शेयर बाजार से दूर रहने की सलाह देते थे।


पीटर लिंच बताते हैं, उनके पिताजी एक मैथ्स प्रोफ़ेसर होने के साथ मेहनती इंसान थे जो बाद में अपनी नौकरी छोड़कर एक ऑडिटर बन गए। जब पीटर लिंच मात्रा 7 साल के थे तब उनके पिताजी अचानक बीमार पड़ गए। जब पीटर लिंच 10 वर्ष के थे तब ब्रेन कैंसर की वजह से उनके पिताजी की मौत हो गई।


पिता की मौत के बाद पीटर लिंच के साथ क्या हुआ?


पीटर लिंच के पिताजी की मौत के बाद सारी जिम्मेदारी मां पर आ गई और वह नौकरी करने लगी। पीटर भी अपनी मां की मदद और घर चलाने के लिए 11 साल की उम्र में पार्ट टाइम गोल्फ परिसर में कैडी बन गए।


पीटर लिंच बताते हैं, 11 साल की उम्र में कैडी का काम एक आदर्श काम था, गोल्फ में नई रुचि थी। वह बताते हैं गोल्फ परिसर में घूमने के पैसे मिलते थे। पीटर के अनुसार वह एक दिन में इतना कमा लेते थे जितना एक अख़बार फैंकने वाले 7 दिन में कमाता हो, इससे बेहतर उनके लिए क्या हो सकता था।


पीटर लिंच को कैडी बनने का क्या लाभ हुआ?


पीटर लिंच के अनुसार जब वह हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे तब वह एक कैडी का काम कर रहे थे जिसे उन्हें बहुत महत्वपूर्ण लाभ मिले। जिस क्लब में वह कैडी का काम कर रहे थे उस क्लब में कॉरपोरेट जगत के बड़े प्रेसिडेंट और सीईओ आते थे जिनकी सहायता पीटर लिंच करते थे, गोल्फ परिसर में बॉल खोजने के लिए कैडी का काम करते थे।


पीटर लिंच बताते हैं की सबसे पहले शेयर बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें कैडी के रूप में क्लब में गोल्फ खेलने आए लोगों से मिली, जिसने शेयर बाजार के बारे में उनका नजरिया बदल दिया क्योंकि उनके परिवार और आस पास से जो भी उन्होंने सुना था सब नेगेटिव था और क्लब में आने वाले लोगों की बातों से उन्हें बहुत ही पॉजिटिव और अच्छी जानकारी मिल रही थी।


पीटर लिंच ने क्या अध्ययन किया?


पीटर लिंच बताते हैं उनकी रुचि इतिहास और मनोविज्ञान पढ़ने की थी और वह बताते हैं कि वह कॉलेज की पढ़ाई के वक्त विज्ञान, गणित और अकाउंटिंग जैसे विषयों से दूर भागते थे।


पीटर लिंच का पहला निवेश:


पीटर लिंच ने अपना सबसे पहला निवेश फ्लाइंग टाइगर एयरलाइंस में किया था। उस वक्त पीटर कॉलेज की पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे, यह सन् 1963 की बात है, पीटर लिंच ने फ्लाइंग टाइगर एयरलाइंस के शेयर 7 डॉलर के भाव में लिए थे और दो साल से कम समय में ही शेयर के भाव बढ़कर 32.75 डॉलर हो गए। पीटर अपने निवेश में सफल हुए और उन्हें यह यकीन हुआ की मल्टी बैगर शेयर भी शेयर बाजार में मौजूद होते हैं।


पीटर लिंच किस प्रकार के निवेशक हैं?


पीटर बताते हैं की वे अपने कॉलेज की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे बोस्टन कॉलेज में तब उन्होंने फिडेलिटी के प्रेसिडेंट के सामने फिडेलिटी में काम करने का प्रस्ताव रखा , जो बहुत अच्छे गोल्फ खिलाड़ी भी थे, जिनके लिए पीटर लिंच कैडी का काम करते थे। सन् 1966 में पहली बार पीटर लिंच फिडेलिटी में काम करने गए और वह बहुत रोमांचित थे। उन्हें वहां अलग अलग कंपनियों की रिसर्च करके रिपोर्ट लिखने का काम सौंपा गया था। इसके लिए उन्हें अलग अलग जगह पर यात्रा करके कंपनी के बारे में जानकारी प्राप्त करनी थी।


पीटर लिंच के करियर की शुरुआत:


1969 में, पीटर लिंच को फिडेलिटी का स्थाई कर्मचारी बना दिया गया और पीटर एक रिसर्च एनालिस्ट बन गए। जब फिडेलिटी मेगेलन के पास में 20 मिलियन डॉलर की पूंजी थी और पोर्टफोलियो में 40 कंपनी के शेयर थे और बाद में कंपनी के पास 1400 कंपनी के शेयर और 9 अरब डॉलर की पूंजी थी।


पीटर लिंच की जिंदगी और उनकी किताबें क्या सिखाती हैं?


पीटर लिंच एक महान निवेशक महान ऑथर हैं जो लोगों को शेयर बाज़ार में निवेश करने का सही तरीका सीखना चाहते हैं जिससे लोगों को शेयर बाजार से जुड़ी ज्यादा जानकारी हो, शेयर बाजार में निवेश की समझ विकसित हो। शेयर बाजार में लोग जुआ खेलने के समान अपने धन को ना निवेश करें। अपनी मेहनत से कमाए धन को जो बचत कर के लोग निवेश करना चाहते हैं उसे सही कंपनियों स्टॉक में निवेश कर सकें जिससे उन्हें लाभ हो। अच्छे शेयर खरीदना, अच्छी कंपनी के शेयर का चुनाव करना, कब खरीदना और कब बेचना है, इस से संबंधित जानकारी उन्होंने अपनी किताब में लिखी है, जिसे हर नए निवेशक को पढ़ना चाहिए जिससे उन्हें भी ज्यादा ज्ञान प्राप्त हो सके।


Peter lynch FAQs:


पीटर लिंच ने मैगलन का प्रबंधन किन वर्षों में किया था?


पीटर लिंच ने मैगलन फंड को 1977 से लेकर 1990 तक एक मैनेजर के रूप में चलाया। पीटर लिंच ने इस दौरान खुद को दुनिया के सबसे बेहतर और अच्छा निवेशक होना साबित किया।


पीटर लिंच नेटवर्थ 2023


पीटर लिंच की नेट वर्थ 2023 में 450 मिलियन डॉलर्स है और उनका अमीरों की लिस्ट में बोस्टन की लिस्ट 2006 में 33 सबसे अमीर आदमी में शामिल था।


पीटर लिंच बुक्स इन हिन्दी


पीटर लिंच द्वारा लिखी गई बुक्स के नाम हैं वन अपॉन द वॉल स्ट्रीट, बीटिंग द स्ट्रीट, लर्न टू अर्न जिन्हें एमेजॉन और फ्लिप कार्ट जैसी जगहों से आसानी से खरीदा जा सकता है।


पीटर लिंच वन अपॉन वॉल स्ट्रीट


पीटर लिंच द्वार लिखी गई किताब वन अपॉन वॉल स्ट्रीट जो बहुत प्रसिद्ध है, अगर कोई अच्छा निवेशक बनना चाहता है तो उसे यह किताब जरूर पढ़ना चाहिए।


पीटर लिंच की पत्नी का नाम क्या है?

पीटर लिंच की पत्नी का नाम कैरोलीन लिंच है।


पीटर लिंच की बेटी का नाम क्या है?

पीटर लिंच की बेटी का नाम एनी लुकोव्सकी है।


पीटर लिंच के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आए तो आप इस ब्लॉग moneyindex.in को अभी सब्सक्राइब करें जिससे आपको शेयर बाज़ार, निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलें। जानकारी प्राप्त करने के लिए पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर सब्सक्राइब करें और गूगल न्यूज़ पर भी हमें फॉलो करें जिससे हम आपको और ज्यादा जानकारियां पहुंचने की कोशिश करेंगे।


Join WhatsApp Channel


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद

Moneyindex.in



यह लेख भी पढ़ें:

वॉरेन बफेट के निवेश मंत्र

ब्लैक रॉक कंपनी

कौनसा म्यूचुअल फंड बेस्ट है

वैल्यू इन्वेस्टिंग इन हिंदी

वैल्यू इन्वेस्टिंग के 10 नियम


Tags