घर से चलने वाला बिजनेस आइडिया

Money Index

घर से चलने वाला बिजनेस आइडिया


By Javed /  March, 2024:


घर से चलने वाले बिजनेस की तलाश लोग बहुत करते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ घर से चलने वाले बिजनेस के बारे में बात करेंगे, जिन्हें कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है, बिजनेस को सीखकर और समझ कर।


आज का दौर नया है, अब युवा नौकरी के बदले बिजनेस करना चाहता है। जो जॉब कर रहे हैं वे भी अपने लिए ऐसे बिजनेस की तलाश में होते हैं, जिन्हें अपने घर से ही चलाया जा सके।


घर से चलने वाले बहुत से बिजनेस हैं, जिन्हें किया जा सकता है। जैसे आइस क्रीम डिस्ट्रीब्यूशन, कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूशन, वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन ऐसे और भी बहुत सारे बिजनेस हैं जिनकी जानकारी आपको हम इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं।


इस लेख को पढ़ने के बाद आप के पास बहुत सारे बिजनेस आइडिया होगे जिन्हें घर से चलाया जा सकता है और आपके लिए प्रॉफिटेबल बिजनेस बन सकता है। बस आपको अपनी लोकेशन और लागत के हिसाब से अपने पसंद के घर से चलने वाला बिजनेस के बारे में अच्छे से रिसर्च करके एक बेहतर प्लान और स्ट्रेटजी के साथ अच्छे लोगों की मदद लेकर अपने बिजनेस की शुरुआत करनी होगी।


लेख में बहुत अच्छे आइडिया हैं जो आपके काम के हो सकते हैं इसलिए लेख को पूरा और ध्यान से पढ़ें। व्हाट्सएप चैनल पर moneyindex.in से जुड़ें और फ़ॉलो करें जिससे आपको इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी हर दिन मिल सकती है।


घर से चलने वाला बिजनेस आइडिया

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM

| शीर्षक | घर से चलने वाला बिजनेस आइडिया  |

| श्रेणी | बिजनेस |

| विवरण | घर से चलने वाला बिजनेस आइडिया |


| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


घर से चलने वाला बिजनेस कौनसा है:


घर से चलने वाले बिजनेस की लिस्ट:

  1. कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर
  2. चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर
  3. आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर
  4. वॉटर डिस्ट्रीब्यूटर
  5. कॉफी मशीन किराए पर देना
  6. पुराने फर्नीचर को खरीदकर बेचना
  7. ज्वैलरी और कपड़े रेंट पर देना
  8. होम किचन रेस्टोरेंट
  9. फ्रेंचाइजी को रेंट पर देना


यह लिस्ट है घर से चलने वाला बिजनेस आइडिया की। लेख को पूरा पढ़ें, हमने इन बिजनेस के बारे में महत्वपूर्ण बातें लिखी है, जिन्हें आप घर से कैसे कर सकते हैं और अच्छा रुपया कमा सकते हैं।


1. कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर:


कोल्ड ड्रिंक जो आपको हर जगह बिकती दिखाई देती है, हर छोटी बड़ी दुकान और मॉल में। कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी हर शहर में अपना एक डिस्ट्रीब्यूटर रखती है, जो आम दुकानों पर कंपनी के प्रोडक्ट को डिस्ट्रीब्यूट करता है। 


अगर आपको यह बिजनेस करना है तो आप को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर कंपनी से संपर्क की जरूरत होगी और बिजनेस मॉडल को समझकर आप अपने घर से यह बिजनेस कर सकते हैं। 


इस बिजनेस में कंपनी कुछ रुपए सिक्योरिटी के रूप में लेती है और एक गोडाउन की आवश्यकता होती है। गोडाउन के रूप में आप अपने घर के रूम और छत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपकी छोटे दुकानदारों को कंपनी के प्रोडक्ट एक फोर व्हीलर वाहन के माध्यम से पहुंचाना होता है।



2. चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर:


चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूशन में भी कंपनी से संपर्क करके शहर का डिस्ट्रीब्यूटर बनना है, अपने घर को गोडाउन के रूप में इस्तेमाल करके, एक वाहन के माध्यम से छोटे दुकानदारों को देना होता है, कंपनी के नियम और शर्तों को पालन करते हुए।


3. आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर:


आइसक्रीम कंपनी भी हर शहर में अपना एक डिस्ट्रीब्यूटर रखती है जो इनके बनाए प्रोडक्ट को शहर की सभी छोटी बड़ी दुकानों पर पहुंचाता है, कंपनी के नियम और शर्तों का पालन करते हुए। 


हर कंपनी का बिजनेस मॉडल अलग होता है, कंपनी अपने साथ जुड़े हर व्यापारी का पूरा ध्यान रखती है। क्योंकि कंपनी के प्रोडक्ट बेचने में शहर की दुकानों का बहुत बड़ा योगदान होता है, जिससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को बहुत बड़ी संख्या में बेचकर हर महीने और साल में करोड़ों अरबों रुपए में रेवेन्यू कमाती हैं।


4. वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन:


आज कल वाटर बिजनेस भी बहुत बड़ा बिजनेस है जिसमे बिसलेरी जैसे बड़े ब्रांड्स भी हैं, लोकल कंपनी भी होती हैं, जो वाटर का बिजनेस करती हैं। 


गांव का नुक्कड़ हो, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, मॉल, स्कूल, कॉलेज, कंपनी के कैंटीन हर जगह आपको पैकेजिंग पानी बिकता दिखेगा और लोग इसे खरीद कर इस्तेमाल करते हैं।


आप किसी अच्छी कंपनी से संपर्क करके कंपनी के शहर के डिस्ट्रीब्यूटर बन सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं, आइसक्रीम , कोल्ड ड्रिंक्स डिस्ट्रीब्यूशन की तरह वाटर डिस्ट्रीब्यूशन करके।


5. मशीनरी रेंट पर देना:


आज के जमाने में शादी, बर्थडे, इवेंट शहर में जगह जगह होते हैं, इन्हें डेकोरेट टेंट हाउस वाले करते हैं। इस तरह के इवेंट मेनेजमेंट करने वालों से संपर्क करके आप कॉफी मशीन, टी मशीन, वॉटर जार, पोर्ट्स, जनरेटर जैसे बहुत से उपयोगी मशीनों को इनको किराए पर देकर घर बैठे अच्छे रुपए कमा सकते हैं।


6. पुरानी वस्तु खरीद कर उन्हें बेचना:


घर से चलने वाला बिजनेस में यह एक बहुत अच्छा विकल्प है, अगर आप किसी वस्तु या प्रोडक्ट के बारे में अच्छी नॉलेज रखते हैं जैसे फर्नीचर, घर में इस्तेमाल होने वाले जरूरी वस्तुएं, टू व्हीलर, कार जैसी बहुत सी वस्तुएं हैं, जिन्हें आप कम दाम पर खरीदकर ऑनलाइन प्लेटफार्म या लोगों से संपर्क करके कम दाम में वस्तु खरीदकर ज्यादा दाम में बेच सकते हैं।


7. ज्वैलरी और कपड़े रेंट पर देना:


आज कल यह बिजनेस भी लोग आपको करते मिल सकते हैं। यह बिजनेस को भी घर से किया जा सकता है। 


स्कूल फंक्शन हो या शादी विवाह या फैंसी , गारमेंट और ज्वैलरी की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को ज्वैलरी और कपड़े फंक्शन, इवेंट आदि के लिया किराए पर दिए जाते हैं। 


इसके लिए लोग सोशल मीडिया पर एक पेज बनाकर लोगों तक अपने बिजनेस को ले जा सकते हैं। कुछ सिक्योरिटी के रूप में रुपए रखकर लोगों जे जरूरत के अनुसार चीज रेंट पर दे कर अच्छी कमाई करते हैं।


8. होम किचन रेस्टोरेंट:


अगर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं तो आप घर के किचन का इस्तेमाल करके अच्छे रुपए कमा सकते हैं। यह घर से चलने वाला बेस्ट बिजनेस आइडिया हो सकता है।


बिजनेस की शुरुआत बहुत कम रुपए में अपने घर के किचन से खाना बनाकर ऑनलाइन swiggy, जोमैटो पर बेच सकते हैं या ऑफलाइन हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स से संपर्क करके ऑफलाइन उन्हें सुबह शाम खाने की सर्विस देना होगा या आप अलग तरह के कुक रेसिपी का वीडियो बनाकर अपना यूट्यूब चैनल बनाकर रुपए कमा सकते हैं।



9. रेंट फ्रेंचाइजी:


अगर आपका घर मेन रोड या किसी मार्केट या भीड़ भाड़ वाली जगह पर है तो आप अपने घर को किसी अच्छी कंपनी या बैंक, को शोरूम के लिए रेंट पर दे सकते हैं।


बड़ी बड़ी कंपनियां अपनी फ्रेंचाइजी को शहर की अच्छी लोकेशन पर अपने आउटलेट खोलती हैं और इसके लिए वह प्रॉपर्टी ओनर को लाखों में रेंट देते हैं। 


अपने शहर में डोमिनोज, रिलायंस रिटेल जैसे खाने, कपड़े या इस तरह की और भी बड़ी कंपनियां जैसे जॉकी, डॉलर, जारा, मुफ्ती, KFC जैसे आउटलेट आपने अपने शहर या किसी और शहर में देखे होंगे। यह आउटलेट कंपनी अच्छी लोकेशन पर प्रॉपर्टी रेंट पर लेकर करती है।


घर से चलने वाला बिजनेस: यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, हम moneyindex.in पर इस तरह की बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं, जो लोगों की फाइनेंशियल प्रोब्लम को सॉल्व कर सकती हैं। इसलिए आप लोग ब्लॉग को पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर अभी फ़ॉलो करें और तुरंत हमारे व्हाट्सएप चैनल को फ़ॉलो करें और नोटिफिकेशन बेल ऑन करें इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां पूरी डिटेल के साथ आपको हर दिन मिलेगी जिससे आपको बहुत फायदा होगा।


Join WhatsApp Channel

नीचे दिए गए सोशल शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फेसबुक और ट्विटर पर शेयर ज़रूर करें।



लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Moneyindex.in

Tags