Large cap share list: large cap share kya hote hai

Money Index

Large cap share list: large cap share kya hote hai

By Javed / 07 December, 2023:


लार्ज कैप शेयर शेयर बाजार में लिस्टेड वह कंपनी होती हैं जिनका मार्केट कैपिटल ₹20 हजार करोड़ से ज्यादा होता है। यह देश की बड़ी कंपनियां होती हैं जो अलग अलग क्षेत्र में अपना कारोबार करती हैं।


लार्ज कैप शेयर में निवेश करना दूसरी छोटी कंपनियों के मुकाबले में कम जोखिम वाला होता है, वह इसलिए क्योंकि लार्ज कैप कंपनी के शेयर के फंडामेंटल बहुत अच्छे होते हैं। उन कंपनियों के पास अच्छे प्रोडक्ट्स और सर्विस होती हैं जिन्हे बेचकर यह कंपनी बहुत धन कमाती है। जिससे उन्हें बहुत अच्छा प्रॉफिट होता है जिसके दम पर यह इतने बड़े कैपिटल के साथ बाजार में बड़ी कंपनी के रूप में स्थापित होती हैं।


लार्ज कैप शेयर लिस्ट: क्या होते हैं लार्ज कैप शेयर

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM

| शीर्षक | लार्ज कैप शेयर लिस्ट: लार्ज कैप शेयर क्या होते है |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | लार्ज कैप शेयर लिस्ट: लार्ज कैप शेयर क्या होते है |


| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


लार्ज कैप शेयर क्या होते हैं:


हमारे भारतीय बाजार में NSE और BSE पर निफ्टी इंडेक्स जिसमें लगभग 100 से ज्यादा कंपनियां लार्ज कैप हैं। इनका मार्केट कैपिटल 20,000 करोड़ से ज्यादा होता है। इस तरह की कंपनियां बाजार में तरह तरह के बिजनेस करती हैं और करोड़ों अरबों रुपए की कमाई करती हैं। निवेशक भी इन बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं, उन्हें इस तरह की कंपनियों में जोखिम कम होता है, लेकिन बड़ी कंपनियों की सालाना ग्रोथ बहुत धीमी होती है।


लार्ज कैप शेयर लिस्ट| large cap share list:

  • HDFC Bank
  • State Bank
  • Reliance industries
  • ITC
  • Infosys
  • Tata consultancy services
  • ICICI Bank 
  • Tata Motors
  • Pidilite Industries
  • Havells India Ltd
  • Tata Power
  • TATA Steel
  • ONGC
  • Titan company Ltd
  • Mahindra & Mahindra
  • Bhartiya Airtel
  • Cipla Ltd
  • Adani Green Energy Ltd
  • Asian Paints
  • Hero Moto Corp Ltd
  • Eicher Motors Ltd
  • Punjab National Bank
  • DMart


यह लिस्ट है जिसने हमने आपको हमारे देश की कुछ लार्ज कैप कंपनी शेयर की जानकारी दी है। लार्ज कैप शेयर में यह कंपनियां हैं जो अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस के दम पर इतनी बड़ी कंपनियां बनी है की आज भी अपना कारोबार कर रही हैं, शेयर बाजार NSE और BSE पर लिस्टेड हैं और लोग आज भी इन बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं।


क्या लार्ज कैप शेयर में निवेश करना अच्छा होता है:


लार्ज कैप शेयर में निवेश करना अच्छा तो है लेकिन आपको सिर्फ कंपनी का शेयर लार्ज कैप है यह देखकर निवेश नहीं करना चाहिए। 


हर लार्ज कैप कंपनी निवेश के लिए अच्छा विकल्प नहीं हो सकती है। आपको किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उस कंपनी के शेयर के बारे में अच्छी रिसर्च करना चाहिए। अगर आपको रिसर्च की जरा भी जानकारी नहीं है और आप न्यूज, यूट्यूब वीडियो पर देखकर या किसी की बात सुनकर निवेश कर रहे हैं तो आपको नुकसान हो सकता है, चाहे वह कितनी भी बड़ी कंपनी का शेयर हो। आपको पहले सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार की सलाह लेनी चाहिए।


लार्ज कैप कंपनी में बहुत धीमी गति से ग्रोथ होती है और बाजार के उतार चढ़ाव का इन पर बहुत ज्यादा प्रभाव होता है। इस तरह की कंपनी के शेयर का भाव भी समय के साथ ऊपर नीचे होता है और इनके फंडामेंटल भी समय के साथ बदलते रहते हैं जो प्रोफेशनल निवेशक बहुत अच्छे से समझते हैं और कंपनी के शेयर को सही समय पर खरीदकर सही समय पर बेचकर बाहर होते हैं, उनके पास अपनी रणनीतियां होती हैं।


बड़े निवेशक अपनी एंट्री, और एग्जिट अपनी रिसर्च, फंडामेंटल एनालिसिस और टेक्निकल एनालिसिस के माध्यम से करते हैं और कम्पनियों बिजनेस मॉडल को अच्छे से समझते हैं। भविष्य में कंपनी कैसा प्रदर्शन करेगी उसका विश्लेषण करना उन्हें बहुत अच्छे से आता है इसलिए वह प्रॉफिट बनाते हैं।


जबकि एक आम निवेशक किसी के कहने पर अपनी मेहनत की कमाई बगैर किसी रिसर्च के या जानकारी के किसी भी प्राइस पर कंपनी के शेयर को खरीद लेते हैं। उन्हें क्या मालूम शेयर अभी ओवरवैल्यूड है या अंडरवेल्यु है, कंपनी के फंडामेंटल कैसे हैं, टेक्निकल स्थितियां क्या हैं, उन्हें इन बातों की समझ नहीं होती है जो उनके नुकसान का कारण हो सकती हैं।


लार्ज कैप, स्मॉल कैप और म्यूचुअल फंड में क्या अंतर है?


लार्ज कैप ₹20 हजार करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां होती हैं और स्मॉल कैप मतलब बहुत छोटे मार्केट कैप वाली कंपनियां जिनका मार्केट कैप 500 या 1000 करोड़ हो सकता है जबकि म्यूचुअल फंड कोई शेयर नही होता है। यह एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी होती है जो लोगों के रूपए को निवेश करती है, उन्हें सर्विसेस देने के चार्ज लेती है जो उनके कमाई का जरिया होता है। यह अलग अलग तरह के निवेश फंड चलती हैं। लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप  फंड के माध्यम से लोगों के रूपये शेयर बाजार की विभिन्न तरह की कंपनियों में निवेश करती है।


जरूरी बात:

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप हमें गूगल न्यूज़ और व्हाट्सएप चैनल पर फ़ॉलो करें। हम आपके लिए निवेश, शेयर बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं। जानकारी  समय पर प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप चैनल को तुरन्त 👇 दिए गए लिंक से ज्वॉइन करें और बेल नोटिफिकेशन को ऑन करें।


Join WhatsApp Channel


आपको moneyindex.in पर इस तरह के लेख के साथ और भी बहुत से लेख हैं जो आपकी जानकारी बढ़ा सकते हैं और आपकी सहायता कर सकते हैं, आप लेख में दिए गए लिंक से लेख पर जा सकते हैं या होम पेज पर सेविंग्स, इंवेस्टमेंट, बिजनेस, स्टॉक मार्केट, मेक मनी, ख़बर काम की के लेबल में जाकर अपने पसंद के आर्टिकल को पढ़ें।

लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद

Moneyindex.in


नीचे दिए गए सोशल मीडिया शेयर बटन से इस लेख को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ शेयर ज़रूर करें।