Small cap share kya hote hai

Money Index

Small cap share kya hote hai

By Javed / 13 December, 2023:


Small cap share मतलब छोटी कंपनी जिसका मार्केट कैप ₹5000 करोड़ से कम हो। ऐसी छोटी कंपनियां भी हमारे देश के बाजार NSE और BSE पर लिस्टेड होती है जो अलग अलग सेक्टर में तरह तरह के बिजनेस करती है।


स्मॉल कैप शेयर में निवेश नहीं करने की सलाह हमेशा लोग देते हैं, क्योंकि इस तरह की छोटी कंपनियों में निवेश बहुत जोखिम भरा हो सकता है। यह छोटी कंपनियों में कभी भी कुछ भी हो सकता है।


Small cap share list:Small cap share kya hote hai

FOLLOW Us On : 
GOOGLE NEWS  ।  INSTAGRAM

| शीर्षक | Small cap share list:Small cap share kya hote hai |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | Small cap share list:Small cap share kya hote hai |


| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


स्मॉल कैप शेयर पर बाजार का असर:


शेयर बाजार में कभी भी एक जैसी स्थिति नहीं रहती है। बाजार में तेजी मंदी चलती रहती है और उसका सबसे ज्यादा असर छोटी स्मॉल कैप शेयर कंपनी पर पड़ता है। कुछ स्मॉल कैप शेयर कंपनी अपने निवेशक को मल्टीबैगर रिटर्न देती हैं तो कुछ अपने निवेशकों की सारी पूंजी डुबो देती हैं।


क्या कम प्राइस वाले शेयर स्मॉल कैप होते हैं?


छोटी कंपनी का मतलब स्मॉल कैप होता है, लेकिन हर कम प्राइस वाली कंपनी स्माल कैप नहीं होती है। स्माल कैप कंपनी का मार्केट कैप ₹ 5000 करोड़ से कम होता है इसलिए इन्हें स्मॉल कैप कहा जाता है। इनके साइज का छोटा होना और बहुत से कारण है जिसके कारण स्मॉल कैप में मिड कैप और लार्ज कैप से ज्यादा जोखिम होते हैं।


आपको अपने लिए सस्ता शेयर नहीं, अच्छा शेयर ढूंढना चाहिए, जिस तरह आप एक कीमत पर ज्यादा लोहा खरीद सकते हैं, उसकी कीमत देकर आप को सोने की बहुत थोड़ी क्वांटिटी मिलेगी।


स्मॉलकैप शेयर लिस्ट:


यह लिस्ट हम आपको जानकारी के लिए से रहे को भारतीय बाजार में लिस्टेड हैं। यह कोई सलाह नहीं, जानकारी है जिससे आपकी स्मॉल कैप शेयर के बारे में अच्छी जानकारी मिल सके और आपको स्मॉल कैप, मिड कैप, लार्ज कैप के बीच का अंतर पता हो।


  1. Happiest minds technology
  2. Amrutanjan HealthCare
  3. PVR Inox
  4. Olectra
  5. Hathway Cable and Data Communication
  6. LG Balakrishnan & Bros Ltd
  7. Gillette India Ltd
  8. Coromandel
  9. JBM Auto Ltd
  10. Dilip Buildcon Ltd


यह कुछ स्मॉल कैप शेयर है जानकारी के लिए, हमने आपको बताए, स्मॉल कैप शेयर की कंपनी के प्राइस बहुत ज्यादा भी होते हैं और बहुत कम भी होते हैं। कंपनियों को उनके मार्केट कैप के आधार पर स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में बांटा जाता है।


क्या स्मॉल कैप शेयर में निवेश करना चाहिए?


स्मॉल कैप कंपनी ने निवेश करना बहुत जोखिम भरा हो सकता है, अगर आपको शेयर बाजार और फंडामेंटल एनालिसिस और टेक्निकल दोनों की अच्छी नॉलेज नहीं है तो आपको स्मॉल कैप शेयर से बिल्कुल बचना चाहिए। फिर उसके बाद आपको अच्छे वित्तीय सलाहकार जो सेबी रजिस्टर्ड हो उसके माध्यम से अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करने की योजना बनानी चाहिए।


स्मॉलकैप और लार्जकैप में अंतर क्या है?


स्मॉलकैप मतलब ₹5000 करोड़ से कम मार्केट कैप वाली कंपनी होती है, लार्जकैप कंपनी का मार्केट कैप ₹20,000 करोड़ से ज्यादा होता है। स्मॉल कैप और लार्ज कैप में अंतर उनके मार्केट कैपिटल का होता है, जिससे कंपनी का साइज तय होता है।


स्मॉल कैप और मिडकैप में क्या अंतर होता है?


स्मॉलकैप का मार्केट कैप ₹5000 करोड़ का होता है और मिडकैप का मार्केटकैप ₹5000 करोड़ से ज्यादा और ₹20,000 करोड़ से कम होता है।


स्मॉलकैप फंड क्या होते हैं?


स्मॉलकैप फंड, म्यूचुअल फंड कंपनी चलाती है। म्यूचुअल फंड कंपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी होती है जो लोगों के धन को इक्विटी में शेयर बाजार के माध्यम से करती है। कंपनी के पास कुछ स्मॉलकैप फंड भी होते हैं, इन फंड के माध्यम से लोगों के धन को स्मॉल कैप कंपनी में निवेश किया जाता है।


स्मॉलकैप शेयर और पैनी स्टॉक में क्या अंतर होता है?


स्मॉलकैप शेयर कंपनी ₹5000 करोड़ मार्केट कैप से कम वाली कंपनी होती हैं। इनके प्राइस ₹1 से लेकर ,उदाहरण के लिए, ₹5000 भी हो सकती है। 


पैनी स्टॉक स्मॉलकैप, मिडकैप, लार्जकैप तीनों तरह के मार्केट कैप वाली कंपनियां होती हैं लेकिन अपने कुछ कारणों की वजह से वह बहुत कम प्राइस पर ट्रेड कर रही होती हैं।


उदाहरण के लिए, आइडिया, यस बैंक जैसी कंपनियां पैनी स्टॉक की गिनती ने आती हैं।


जरूरी बात:

लेख में स्मॉलकैप शेयर क्या होते हैं और मिडकैप, लार्जकैप से कितना अलग होते हैं और पैनी स्टॉक और इसके बीच का अंतर हमने आपको लेख के माध्यम से समझाने की कोशिश की है।


Moneyindex.in पर यह लेख आप पढ़ रहे हैं और आपको निवेश, शेयर बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए तो लिंक पर क्लिक करके आप दूसरे लेख भी पढ़ सकते हैं। आप के लिए बहुत अच्छे लेख पहले से उपलब्ध हैं। नई अपडेट्स के लिए व्हाट्सएप चैनल के लिंक पर जाकर हमसे जुड़ें। हर दिन आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा और आप के जीवन में बहुत उपयोगी हो सकता है। 


Join WhatsApp Channel

लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद

Moneyindex.in