Acha chayan karna seekhe|अच्छा चयन करना सीखें

Money Index

Acha chayan karna seekhe|अच्छा चयन करना सीखें


By Javed / February, 2024:


हर दिन, हर मिनट इंसान अपने लिए कुछ चयन करता है। उदाहरण के लिए : क्या खाना है, कौन से कपड़े पहनने हैं, किस से मिलना है, क्या काम करना है, इस तरह के चुनाव व्यक्ति अपने लिए सामान्य रूप से रोज करता है। इसी प्रकार से वह अपने लिए ,अपनी जिंदगी से जुड़ी हर चीज, हर क्षेत्र में चुनाव करता है। आप उसे डिसीजन भी कह सकते हैं ,वह फैसला लेता है कि क्या करना है।


किसी भी चीज का चुनाव, आम इंसान की जिंदगी को प्रभावित करता है । उसके द्वारा लिए जा रहे फैसला या तो उसके जीवन पर अच्छा प्रभाव डालेंगे , अगर वह अपने चुनाव सही कर रहा है, या उसकी जिंदगी पर बुरा प्रभाव होगा, अगर वह व्यक्ति अपने लिए गलत चुनाव कर रहा है।


Acha chayan karna seekhe|अच्छा चयन करना सीखें

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Acha chayan karna seekhe|अच्छा चयन करना सीखें |

| श्रेणी | ख़बर काम की|

| विवरण | अच्छा चयन करना सीखें|

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


सही चयन क्या है:


अगर कोई व्यक्ति रोज एक्सरसाइज करने का फैसला लेता है, खुद को फिट या हेल्दी रखने के लिए या वह हर दिन या महीने में अपने लिए बचत करने का फैसला लेता है, खुद को फाइनेंशियल फ्री बनाने के लिए। इसी प्रकार करियर, पढ़ाई या कोई और चीज करना, जो उसके जीवन को बेहतर बना सकती है, यह उसके लिए सही चुनाव है।


बुरा चयन क्या है:


अगर कोई व्यक्ति कोई भी चीज जो उसके लिए सही नहीं है और वह उसका चयन करे, जैसे कोई वस्तु है जो खाने से हेल्थ खराब हो सकती है, किसी को बुरा भला कहना या कोई अन्य काम जिससे लोगों से आपके संबंध बिगड़े, जिससे आपका बिजनेस या नौकरी या परिवार पर उसका बुरा प्रभाव पड़े। इसलिए किसी के साथ कैसा व्यवहार करना है यह बात समझना बहुत जरूरी है। अगर आप लोगों से गलत व्यवहार कर रहे हैं, गलत लोगों के साथ रह रहे हैं, गलत चीजों का सेवन कर रहे हैं, अपने धन को सही मैनेज नहीं कर रहे हैं, तो आप गलत चयन कर रहे हैं।


सही चुनाव क्यों जरूरी है?


इंसान पैदा होता है उसके पास कोई ज्ञान नहीं होता है। उसके पास अच्छे बुरे की कोई समझ नहीं होती है। वह यह सब सीखता है, अपने माता-पिता, पड़ोसी, रिश्तेदार, उसके आसपास के माहौल से, स्कूल और दोस्तों से, उसके आसपास जिस तरह के लोग और माहौल होता है, वह उनसे वह सीखता है और खुद की एक पर्सनालिटी बनता है।


अगर कोई व्यक्ति छोटे गांव कस्बे में पैदा होता है, तो वह उस जगह के हिसाब से चीजों को समझता है। शहर में पैदा हुआ तो उसका नजरिया गांव वाले व्यक्ति से बिल्कुल अलग होगा। इसी तरह, जगह और माहौल के हिसाब से लोगों के चुनाव करने की आदत बनती है और जो उन्हें वह बनाती है, जो वह बनना चाहते हैं, उन्हें सही चयन की आदत वह बना सकती है।


अगर कोई इंसान खुद को बदलना चाहता है, खुद को सफल बनाना चाहता है, तो उसे अपने लिए सही चयन चुनाव करने की जरूरत होगी। उसका लक्ष्य कुछ भी हो अच्छी हेल्थ, अच्छी वेल्थ, अच्छी पर्सनालिटी, उसे यह सब पाने के लिए अच्छे काम करने होंगे, जो करने जरूरी हैं और काम करने के लिए अच्छे चुनाव करने होंगे, जो उसे अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद करते हों।


आप हर दिन, हर पल अपने लिए कुछ चयन करते हैं। अच्छा चुनाव आपके जीवन को अच्छा बनाता है, भर चुनाव आपके जीवन को बुरा बनाता है।


सफल होने के लिए सही चुनाव कैसे करें?


किसी भी इंसान की सफलता का सबसे बड़ा कारण, उसका चयन करना होता है। उसने खुद के लिए कैसी शिक्षा लेने का चुनाव किया, अपने लिए कैसे दोस्त चुने, कैसे लोगों से शिक्षा ली, वह किन लोगों से प्रेरित हुआ, यह सब उसके चुनाव थे, जो उसने पहले लिए होंगे, जो आज वह है। अगर कोई महान क्रिकेटर है, तो उसने क्रिकेटर बनने का चुनाव पहले किया होगा। जो आज महान निवेशक है तो उसने पहले वह बनने का अपने लिए चुनाव किया होगा।


आदमी हर दिन अपने लिए चयन करता है। रब ने इंसान को बनाया ही कुछ ऐसा है। इंसान के पास आंखें हैं जिनसे देखता है, कान से सुनता है, दिमाग है जिससे सोचता है, जिससे उसको अपने लिए चयन करने की ताकत मिलती है। अब उसका जीवन कैसा होगा, यह उसके चयन पर निर्भर करता है। अगर वह सही चुनाव करे, तो अच्छा होगा। गलत चुनाव का गलत परिणाम होगा।


सही चुनाव करने के लिए आपको अपनी सोच, अपने विचार, अपनी दुनिया देखने का नजरिया को, सभी सही करना होगा। खुद को सही शिक्षा देनी होगी, सही माहौल, सही लोगों के साथ रहना होगा, जिससे आप अपने लिए सही चुनाव करने की काबिलियत पैदा कर सके।


जब तक आपको पता नहीं होगा, आपके लिए क्या अच्छा है, आप अपने लिए सही चुनाव कैसे करेंगे?


आपको अपने लिए सही विचार को भी चुनना आना चाहिए। आप हर दिन छोटे-बड़े काम को, अपनी आदत के लिए, सही चुनाव करना आना चाहिए।


सफलता एक दिन या कोई स्पेशल काम करने से नहीं मिलती है। हर सफल इंसान, सफल अपनी छोटी, अच्छी आदत और रोज-रोज किए गए छोटे और अच्छे काम करने से बनता है।


जरूरी बात:


देखने, सुनने, महसूस करने और सोने की ताकत हर इंसान के पास होती है। ऐसी ताकत का इस्तेमाल इंसान अपने लिए चुनाव करने में करता है, क्या अच्छा है और क्या बुरा उसके लिए।


इंसान का दिमाग हर घटना को रिकॉर्ड करता है। फिर वह उसकी सोच और समझ के हिसाब से फैसला लेता है या व्यवहार करता है। सफल लोगों के पास सही ज्ञान होता है और वह सही सोच और समझ रखते हैं, जिस कारण वह अपने लिए सही चयन करते हैं और उनका जीवन दूसरे लोगों से अच्छा होता है।


अच्छा सोचना,अच्छा महसूस करना, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना, अच्छी चीजों के लिए रब का शुक्र गुजार रहना, अच्छे जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी होता है। हर दिन किया गया फैसला, आपके पूरे जीवन पर असर डालता है। आपकी पूरी जिंदगी बदल सकती है, अगर आप अपने हर दिन को अच्छे से जिएं, हमेशा हर बात के लिए सजग रहे हैं, अपने लिए सही चुनाव करें, अपने दिमाग को हमेशा प्रेजेंट मोमेंट में रखें।


लोगों की तरफ से अपना ध्यान हटाकर खुद पर फोकस करें। खुद को सही करने की कोशिश करें। अच्छे डिसीजन लें और अच्छे काम करें, आपके लिए खुद को बेहतर करना जरूरी है।


यह लेख पढ़ने के बाद आप अपने हर दिन किए काम को देखें और गौर करें, आपके लिए क्या सही है और क्या गलत। गलत चीजों को छोड़ दें और अच्छी आदत और काम को हर दिन करें। खुद को हर दिन बेहतर बनाएं अपने लिए अच्छे चुनाव करके।


सही चुनाव करना एक निवेशक के लिए भी जरूरी है। जब तक वह सही निवेश विकल्प नहीं चुने, तो कैसे उसे निवेश पर लाभ होगा। सही शिक्षा का चुनाव स्टूडेंट के लिए जरूरी है। अगर उसे सही शिक्षा प्राप्त नहीं हो, तो वह कैसे अच्छा डॉक्टर, वकील, इंजीनियर बन सकता है। सही विकल्प का चुनाव करना बहुत जरूरी है।


हम आपके लिए बहुत अच्छे और हेल्पफुल आर्टिकल लिखते हैं moneyindex.in पर, जिनका उद्देश्य आपको सही जानकारी देने का होता है। अगर आप हर दिन अच्छे आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं और खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ब्लॉग को पोस्ट नोटिफिकेशन बेल दबाकर फॉलो करें। व्हाट्सएप चैनल और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर लें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।