Growth kya hoti hai | ग्रोथ क्या होती है

Money Index

Growth kya hoti hai | ग्रोथ क्या होती है


By Javed / January, 2024:


ग्रोथ का हिंदी अर्थ गति होता है और किसी भी चीज के बढ़ने को ग्रोथ कहा जाता है। जैसे किसी देश की जनसंख्या, अर्थव्यवस्था, महंगाई दर की सालाना ग्रोथ कितनी है। कोई कंपनी जो शेयर बाजार में लिस्टेड है, उसका रेवेन्यू, सेल्स, प्रॉफिट की ग्रोथ कितनी है, यह जानना एक निवेशक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, फंडामेंटल एनालिसिस करते समय।


दुनिया में हर चीज एक गति से चलती है। जैसे कोई अपनी कार से कहीं जा रहा है, तो वह गाड़ी स्पीड या गति से चलाएगा, उसकी गति जितनी तेज होगी, वह अपने तय स्थान पर उतना जल्दी पहुंचेगा। इसी प्रकार दुनिया भी एक गति से घूमती है, चांद, सूरज भी आसमान में एक गति से चलते हैं।


गति क्या है और उसका उदाहरण कंपाउंड इफेक्ट किताब में लेखक ने अध्याय 4 में बहुत अच्छे से समझाया है। आपको वह किताब भी पढ़ना चाहिए या किताब की ऑडियो समरी सुनना चाहिए।


जीवन में काम कोई भी हो उसकी ओर आगे बढ़ने की एक गति होती है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप अपने गोल को पाने के लिए हर दिन कितना समय, एनर्जी और जरूरी काम कितना खर्च कर रहे हैं।


एक समान ग्रोथ की बढ़त, लगातार लंबे समय में बहुत अच्छी ग्रोथ बन सकती है और जीवन के हर क्षेत्र में इन्वेस्टिंग, एक्सरसाइज, हेल्थ, वेल्थ, रिलेशनशिप में हर दिन बेहतर काम करके, लंबे समय में एक गति से काम करके आप अच्छी हेल्थ, अच्छी वेल्थ और रिलेशनशिप सब प्राप्त कर सकते हैं।


Growth kya hoti hai

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Growth kya hoti hai | ग्रोथ क्या होती है |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | Growth kya hoti hai | ग्रोथ क्या होती है |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


ग्रोथ काम कैसे करती है?


कोई भी व्यक्ति अपने लिए कोई लक्ष्य निर्धारित करता है और हर दिन उस पर काम करता है तो धीरे-धीरे उसकी गति बढ़ती है और वह अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है।


उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति अपने लिए धन इकट्ठा करना चाहता है और उसके लिए वह हर दिन ₹100 की बचत करना शुरू करता है। मतलब महीने में 3000 रुपए और साल में 36000 की बचत करता है।


व्यक्ति ने हर दिन अपने वित्तीय समझ बढ़ाने के लिए अच्छी किताबें पढ़ी हैं और उसे कंपाउंडिंग की अच्छी समझ है और उसने अपने लिए अच्छी ग्रोथ और सुरक्षित निवेश के विकल्प चुन लिए हैं।


उसने अपनी बचत से बचाए रुपए को सुरक्षित और अच्छे म्युचुअल फंड या इंडेक्स फंड में निवेश करने की बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग की है, जो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट होगी। इसका मतलब 15 से 20 साल तक लगातार हर महीने या साल में वह एसआईपी में निवेश करेगा और उसका रिटर्न ग्रोथ 12% उसने अनुमान लगाया है।


₹100 रोज हर महीने में 3000 या हर साल में 36000 निवेश करेगा, 15 साल तक और उसकी 12 परसेंट अनुमानित ग्रोथ से अपने धन को बढ़ा सकता है।


तो पहले शुरू शुरू में उसे ग्रोथ रिजल्ट बहुत सामान्य दिखाई देंगे। लेकिन समय के साथ उसकी ग्रोथ कंपाउंडिंग होगी और उसके रिजल्ट उसकी सोच से भी बेहतर हो सकते हैं। अगर वह एक बेहतर प्लानिंग के साथ, अच्छा पोर्टफोलियो बनाकर अपने धन को सुरक्षित और अच्छे रिटर्न के साथ आगे बढ़ता है।


₹100 रोज बचाकर अगर महीने में ₹3000 और साल में ₹36000, 12% cagr ग्रोथ से 15 साल तक बढ़े, तो व्यक्ति अपने लिए ₹18,16,000 रुपए का फंड बना लेगा।


ग्रोथ का महत्व क्या है?


ग्रोथ जीवन के हर क्षेत्र में, हर दिन के काम में, हर लक्ष्य तक पहुंचने में काम करती है। आप अच्छी हेल्थ, अच्छी वेल्थ, अच्छे रिलेशन को पाने के लिए, अच्छी आदत का चुनाव करते हैं और उन्हें हर दिन अपनाकर उन पर काम करते हैं, तो शुरू में आपको ज्यादा अच्छे रिज़ल्ट दिखाई नहीं देंगे। लेकिन आप हर दिन लंबे समय तक अपनी आदत को अपनाए रखते हैं और हर दिन उस पर काम करते हैं, तो आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दिखाई देते हैं। समय के साथ इसकी गति बहुत तेज होती है।



आप हर दिन बचत करते हैं, डिसिप्लिन के साथ अच्छे से निवेश करते हैं, तो समय के साथ आपकी आगे बढ़ने की गति तेज होगी और आपके धन में बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार आप अच्छी हेल्थ के लिए हर दिन अच्छी डाइट लें या एक्सरसाइज करें, समय के साथ आपकी हेल्थ में सुधार होगा। आप वजन घटा रहे हों या खुद को फिट बना रहे हों, आपको हर दिन अच्छी आदत दोहराने का परिणाम मिलेगा।


जिंदगी के हर क्षेत्र में एक दम से या कुछ दिन में कोई भी व्यक्ति किसी भी काम में सफल नहीं होता है। वह हर दिन कुछ अच्छी आदत को चुनकर, उन पर अमल कर करता है और लंबे समय तक करता है। उसे आगे बढ़ने का सिद्धांत अच्छे से मालूम है। उसने कंपाउंडिंग की शक्ति को अच्छे से समझा है और उसका सही से उपयोग करना जानता है। उसे रिजल्ट की परवाह नहीं होती, वह हर दिन खुद को बेहतर बनाता है। सही ज्ञान हासिल करता है और हर दिन अपने लक्ष्य पर पहुंचने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करता है। फिर कुछ समय के बाद उसे रिजल्ट दिखाई देते हैं और समय के साथ तेज गति से वह आगे बढ़ता है, अपने लक्ष्य की तरफ।


ग्रोथ का सही इस्तेमाल कैसे करें?


अगर आप अपने लिए धन इकट्ठा करना चाहते हैं या अच्छी हेल्थ बनाना चाहते हैं या अच्छे रिश्ते बनाना चाहते हैं, तो आपको ग्रोथ का सही इस्तेमाल करना और ग्रोथ के महत्व को समझना बहुत ही जरूरी है।


सबसे पहले आप अपने लिए गोल सेट करें, आपको कितने रुपए चाहिए या आपको अपना वजन कितना किलो कम करना है, यह क्लियर गोल का होना बहुत जरूरी है, किसी भी काम को करने के लिए।


उसके बाद हर दिन गोल को पूरा करने के लिए अच्छी आदत का चुनाव करके, अपने लिए एक बेहतर दिनचर्या बनाएं। हर दिन एक तय समय पर, धन और एनर्जी आपको अपने गोल के लिए खर्च करना है और उसे लगातार अपने लक्ष्य तक पहुंचने के समय तक हर दिन करना है। जैसे कि मुझे अपने निवेश के लिए तय राशि के लिए, हर दिन इतनी बचत करनी है या अच्छी हेल्थ के लिए, इतने टाइम एक्सरसाइज करनी है।


जरूरी बात:


अगर आपको कहीं जाना है, आप पैदल सफर करें या कोई गाड़ी का इस्तेमाल करें, आपका लक्ष्य - आपकी मंजिल की दूरी है। आप कब अपनी मंजिल पर पहुंचोगे, यह आपके चलने की गति पर निर्भर करता है, जिस ग्रोथ कहा जाता है।


अगर आप अपने चलने की गति को जानते हैं, तो आपको पहले ही पता होगा कि - "मुझे अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए कितना टाइम लगेगा?" इसके हिसाब से आप अपने सफ़र की तैयारी करते हैं, जैसे पैदल हर दिन कितना चलना होगा या आपको कितने समय गाड़ी चलानी होगी और कितनी गति से।


इसी प्रकार जीवन के किसी भी क्षेत्र में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए एक बेहतर गोल, एक बेहतर प्लानिंग के बाद, हर दिन उस पर काम करना होता है और आगे बढ़ने की गति क्या है, उसको ट्रैक करके कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकता है।


एक इन्वेस्टर के लिए ग्रोथ की समझ होना बहुत जरूरी है। इन्वेस्टिंग में ग्रोथ का बहुत महत्व है, जैसे किसी बिजनेस को समझने के लिए उसकी सेल्स ग्रोथ, रेवेन्यू ग्रोथ, प्रॉफिट ग्रोथ का बढ़ना बहुत जरूरी होता है, जो कंपनी के फाइनेंशियल रिपोर्ट्स में होता है।


CAGR ग्रोथ, कंपाउंडिंग ग्रोथ एक जादू की तरह होता है। जिसकी गति शुरुआत में बहुत धीमी होती है, लेकिन लंबे समय में इसके परिणाम समय के साथ बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जिसका प्रयोग वॉरेन बफेट ने हर दिन करके दिखाया है।


अपनी वैल्यू इन्वेस्टिंग स्ट्रेटजी से कैसे उनकी वेल्थ समय के साथ बढ़ी है और वह दुनिया के महान निवेशक बने।


छोटे-छोटे कदम हर दिन उठाकर, लंबे समय का इस्तेमाल करके जिस तरह मीलों का सफर तय किया जा सकता है। इस तरह हर दिन थोड़ी बचत करके, अच्छे से निवेश करके, ढेर सारी दौलत इकठ्ठी की जा सकती है। 


हर दिन बेहतर डाइट और एक्सरसाइज करके अच्छी हेल्थ और हर दिन लंबे समय लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करके आप लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बना सकते हैं।


शुरुआत करना सबसे मुश्किल काम होता है, शुरुआत करके किसी काम पर लंबे समय तक रहना उससे मुश्किल काम होता है।

 

आप अच्छे रिजल्ट पर ध्यान लगाने की जगह हर दिन काम को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करें। ऐसा करने से आप उस फील्ड में बहुत बेहतर बन जाएंगे और अच्छे रिजल्ट हर दिन काम को लगातार करने पर ही प्राप्त होते हैं।


आप के चलने की गति पर निर्भर करता है, आप अपनी मंजिल पर कब पहुंचेंगे।


ब्लॉग को अभी फॉलो कर लें, गूगल न्यूज़ और व्हाट्सएप चैनल पर, जिससे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी हमेशा। हमारा उद्देश्य भी यही है, आपको ब्लॉग पर हेल्पफुल आर्टिकल मिलें। बचत, निवेश, पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी जानकारी ब्लॉग पर लिखी गई है।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।