Penny share kya hote hai | पेनी शेयर क्या होते हैं

Money Index

Penny share kya hote hai | पेनी शेयर क्या होते हैं


By Javed / January, 2024:


पेनी शेयर क्या होते है, क्या पेनी स्टॉक में निवेश करना अच्छा है, क्या होता है पेनी स्टॉक में निवेश करने के जोखिम और भी बहुत महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानिए इस लेख के माध्यम से।


क्या है पेनी स्टॉक:

शेयर बाजार में हजारों कंपनियां लिस्टेड होती हैं, जिनमें लार्ज कैप, स्माल कैप, मिड कैप कंपनी होती है। यह कंपनी अलग-अलग प्रकार की होती हैं। इस तरह मार्केट में पेनी स्टॉक होते हैं जिनकी कीमत मार्केट में एक पैसे से लेकर 10 और ₹20 होती है। कम कीमत पर मिलने वाले स्टॉक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। सस्ता होने के कारण कम कीमत पर ज्यादा क्वांटिटी के चक्कर में छोटे और नए रिटेल निवेशक बगैर सोचे समझे पैनी स्टॉक खरीद लेते हैं जो बहुत जोखिम वाला काम होता है।


पेनी स्टॉक एक पैसे से ₹10 में बाजार में ट्रेड करते हैं। ऐसे स्टॉक के फाइनेंशियल और फंडामेंटल बहुत ही कमजोर होते हैं इसलिए इनमें जोखिम होता है। पेनी स्टॉक में खराब फंडामेंटल्स वाली बड़ी कंपनियां भी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए सुजलॉन एनर्जी, आइडिया वोडाफोन, यस बैंक जैसी कंपनियां भारतीय बाजार में अभी पेनी स्टॉक है।


भारतीय बाजार में पिछले 3 साल में कुछ पैनी स्टॉक ने अच्छे रिटर्न दिए हैं जैसे उदाहरण के लिए rvnl, रेलवे विकास निगम जैसे पैनी स्टॉक है। पैनी स्टॉक में निवेश करना बहुत बड़ा जोखिम होता है इसलिए आम निवेशक को पैनी स्टॉक से दूर रहना चाहिए। अपनी मेहनत से कमाए हुए रुपए को सही से निवेश करना पहले अच्छे से सीखना चाहिए।


Penny share kya hote hai | पैनी शेयर क्या होते है

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | पैनी शेयर क्या होते है |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट|

| विवरण | पैनी शेयर क्या होते है |

| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


पेनी स्टॉक में क्या जोखिम होते हैं:


पेनी स्टॉक में बहुत सारे जोखिम होते हैं जिनके कारण पेनी स्टॉक में निवेश करने से बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।


1) कंपनी का खराब होना:


पेनी स्टॉक कंपनी का मार्केट साइज बहुत छोटा होता है। छोटी-छोटी कंपनी कोई भी समस्या के कारण दिवालिया हो सकती है।


2) प्राइस:


क्या पेनी स्टॉक का कम प्राइस अच्छा होता है:

अक्सर लोग पेनी स्टॉक इसलिए खरीदते हैं क्योंकि उनकी प्राइस बहुत कम है, लेकिन कम जानकारी के कारण वह ऐसा करते हैं। 

अगर कोई व्यक्ति एक रुपए वाला पेनी स्टॉक में ₹100 निवेश करे तो उसे 100 क्वांटिटी मिलेगी और दूसरा व्यक्ति ₹100 अच्छी फंडामेंटल वाली कंपनी के स्टॉक में ₹100 निवेश करे तो उसे एक क्वांटिटी मिलेगी, लेकिन दोनों में से दूसरे व्यक्ति को कम जोखिम होगा वह इसलिए क्योंकि उसने अच्छी कंपनी के शेयर में निवेश किया है।


दूसरा उदाहरण: अगर आप ₹1000 लेकर बाजार जाएं और ₹1000 का लोहा खरीदें तो इसकी क्वांटिटी बहुत ज्यादा होगी। आप अगर ₹1000 लेकर सोने की दुकान में जाए तो लोहे के मुकाबले सोना बहुत थोड़ा खरीद पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने की वैल्यू बाजार में लोहे से ज्यादा होती है। इसी तरह शेयर बाजार में स्टॉक भी होते हैं, जिनकी वैल्यू एक दूसरे से बिल्कुल अलग होती है जिनसे उनकी प्राइस तय होती है।


3) लिक्विडिटी:


बाजार में अगर आप पेनी स्टॉक के बारे में रिसर्च करें तो ज्यादा लोग इस तरह के स्टॉक में ट्रेड नहीं करते हैं। अगर आपने किसी पेनी स्टॉक में निवेश किया और उसका प्राइस थोड़ा बढ़ा और आपने अपने स्टॉक ब्रोकर के माध्यम से सेल आर्डर लगाया लेकिन कम लिक्विडिटी के कारण आप स्टॉक को नहीं बेच पाएंगे क्योंकि बाजार में उस स्टॉक को उस प्राइस पर कोई खरीदने वाला नहीं है।


4) अपर सर्किट और लोअर सर्किट:


पेनी स्टॉक में अपर सर्किट और लोअर सर्किट भी बहुत लगते हैं। कभी-कभी ज्यादा मात्रा में लोगों के पेनी स्टॉक खरीदने से स्टॉक में अपर सर्किट लगता है, जिससे ऑर्डर ही नहीं लगते हैं और बढ़ते बढ़ते अचानक से लोअर सर्किट लगता है जिसके कारण ₹10 वाला स्टॉक ₹2 पर आ जाता है और निवेशक को बेचने का मौका भी नहीं मिलता लोअर सर्किट के कारण।


पेनी स्टॉक कैसे चुनते हैं?


प्रोफेशनल निवेशक और किताबों के माध्यम से किसी भी तरह के स्टॉक को चुनने के पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल को समझें, भविष्य में लोगों को कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस की कितनी जरूरत होगी, क्या कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति, फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस किया जाता है, कंपनी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में अच्छी डीप रिसर्च करके, उसके स्टॉक के परफॉर्मेंस को ऑब्जर्व करके चुना जाता है लेकिन पैनी स्टॉक में दूसरी तरह के स्टॉक से ज्यादा जोखिम होता है।


क्या पेनी स्टॉक से अमीर बन सकते हैं?


पहली बात किसी भी स्टॉक में निवेश करने से व्यक्ति अमीर नहीं बन सकता है, चाहे वह ब्लू चिप कंपनी हो या फिर पेनी स्टॉक।


व्यक्ति अमीर बनता है अपने नॉलेज की वजह से। अगर किसी व्यक्ति के पास शेयर बाजार, निवेश और फंडामेंटल, टेक्निकल एनालिसिस की अच्छी समझ है, उसे स्टॉक को कब खरीदा जाता है, कब बेचा जाता है, उसे हर अच्छी और बुरी चीज की नॉलेज है, तो वह सही स्ट्रेटजी और रिस्क मैनेजमेंट की सहायता से, अपने लिए स्टॉक सलेक्शन करके रुपए बनाता है। उसे पता है जहां वह निवेश कर रहा है और कंपनी भविष्य में अच्छे रिटर्न देगी, चाहे कंपनी पैनी स्टॉक हो या ब्लू चिप वह अपनी नॉलेज के दम पर निवेश करता है।


जरूरी बात:


अगर आपको शेयर बाजार की बिल्कुल समझ नहीं है या आपको थोड़ी बहुत नॉलेज है, तो आपको पैनी स्टॉक से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि पैनी स्टॉक में बहुत ही ज्यादा जोखिम होता है। आप अपनी मेहनत से कमाए रुपए को निवेश करने के लिए सही विकल्प चुने और अच्छी शिक्षा हासिल करें। शेयर बाजार में निवेश करने के बहुत सारे विकल्प हैं जैसे ETF , म्यूचुअल फंड, एनपीएस, जिनके बारे में आप जानकारी हासिल कर सकते हैं और शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आप सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार की सहायता ले सकते हैं।


अगर आपको पैनी स्टॉक क्या है लेख पसंद आया है, तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ सोशल शेयर बटन के माध्यम से शेयर जरूर करें और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी रोजाना हासिल करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें और नोटिफिकेशन बेल को ऑन करें जिससे आपको निवेश, बचत और शेयर बाजार से जुड़ी बेहतरीन और हेल्पफुल कंटेंट मिलता रहेगा।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।