Self pay niyam kya hai| सेल्फ पे नियम क्या है

Money Index

Self pay niyam kya hai| सेल्फ पे नियम क्या है

By Javed / January, 2024:


Self pay नियम सिखाता है की कैसे सबसे पहले खुदको भुगतान किया जाए। लोग बहुत मेहनत करते हैं और रुपए कमाते हैं, फिर कमाए गए रुपए से टैक्स भरते हैं, बिजली, टेलीफोन, आदि के बिल भरते हैं, बच्चों की स्कूल फीस भरते हैं, अपनी जरूरतों पर खर्च करते हैं, लोन की ईएमआई भरते हैं लेकिन कभी भी खुदको भुगतान नहीं करते हैं।


सेल्फ पे मतलब खुद को भुगतान करना, कितना जरूरी है, अगर कोई व्यक्ति अपनी पूरी कमाई को अपने सभी खर्च में पहले खर्च करता है तो बाद में उसके पास खुदको देने के लिए कुछ नहीं बचता है। ऐसा व्यक्ति ना ही कोई बचत कर पाता है, ना ही अपने भविष्य के लिए रुपए जोड़ पाता है, रिटायरमेंट फंड के रूप में या इमर्जेंसी फंड के रूप में, और ना ही कोई संपत्ति खरीद पाता है और हमेशा पैसों की समस्या और गरीबी में अपना जीवन बिताता रहता है।


अगर आप खुदको पहले पे करेंगे तो आप अपने खर्चों पर नियंत्रण कर पाएंगे, अपने लिए बचत कर पाएंगे, अपने लिए रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं, फाइनेंशियल फ्रीडम पाने का प्लान कर सकते हैं, अपने को भुगतान किए हुए रुपए से अपने लिए संपत्ति खरीद सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड , इंडेक्स फंड, गोल्ड, ईटीएफ में निवेश करके, थोड़े थोड़े रुपए से आप अपने निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अपने लिए वेल्थ क्रिएशन कर सकते हैं।


Self pay niyam kya hai

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Self pay niyam kya hai| सेल्फ पे नियम क्या है |

| श्रेणी | सेविंग्स |

| विवरण | Self pay niyam kya hai| सेल्फ पे नियम क्या है |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |

सेल्फ पे नियम के बारे में:


सेल्फ पे नियम को मैंने रिच डैड पूअर डैड किताब से सीखा है, जिसमें लेखक ने इस नियम के बारे में बताए हैं और यह नियम कितना उपयोगी है और कैसे किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है।


लेखक कहते हैं व्यक्ति को सबसे पहले खुदको भुगतान करना बहुत जरूरी है और यह आसान भी है लेकिन अक्सर लोग अपनी कमाई से हर भुगतान पहले करते हैं, और खुदको नही जो उनकी आर्थिक समस्या का कारण होता है।


अगर आप जिंदगी में खुदको फाइनेंशियल फ्री करना चाहते हैं, तो आपको अपने अंदर वित्तीय समझ विकसित करना चाहिए, पैसा कैसे काम करता है और लोग पैसे के लिए काम करते हैं और कैसे एक आम आदमी भी पैसे से काम करवा सकता है। इसका मतलब पैसे से पैसा कमाना होता है। किस तरह से एसेट और लाइबिलिटी के अंतर को समझकर व्यक्ति अपने लिए संपत्ति खरीदता है और खुदको आर्थिक मजबूत बना सकता है।


सबसे पहले खुदको कैसे भुगतान करें?


आप नौकरी करते हो या छोटा व्यापार, आप की कमाई कितनी भी हो, आपको हर महीने अपनी कमाई का कुछ परसेंट, 5 या 10% कुछ भी, अपनी सैलरी या कमाई में से अलग निकाल कर रख लेना चाहिए, और हर महीने यह करने की आदत बना लेना चाहिए। ऐसा करने से आप सबसे पहले खुदको भुगतान करेंगे और सेल्फ पे के नियम का पालन भी करेंगे।


यह करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आजकल लोगों के खर्चे उनकी कमाई से ज्यादा होते हैं, वह अपने को कैसे पे करेंगे, इसलिए सबसे पहले आपको पर्सनल फाइनेंस की समझ लेना चाहिए और अपनी वित्तीय समझ को बढ़ाकर पैसों को सही से मैनेज करना सीखना चाहिए। जिससे इस नियम का पालन करना आसान हो जाए। इस ब्लॉग पर बचत, निवेश और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बात पर बहुत अच्छे और हेल्पफुल आर्टिकल हैं। आप उन्हें भी पढ़ें और ब्लॉग को फ़ॉलो भी करें और moneyindex.in से जुड़ जाएं, जब आपके पास समय हो आप ब्लॉग को पढ़ें और अपने फाइनेंशियल आईक्यू मतलब वित्तीय समझ को बढ़ाएं।


जरूरी बात:


सेल्फ पे जैसे नियम का पालन करके आप अपने पूरे जीवन को बदल सकते हैं। अगर आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं तो आपको कंपाउंड इफेक्ट नियम और ग्रोथ माइंडसेट नियम को समझना चाहिए जिससे आपको बहुत सहायता मिलेगी, अपनी जिंदगी में परिवर्तन करने के लिए।


इस ब्लॉग पर कंपाउंडिंग, मनी माइंडसेट, साइकोलॉजी ऑफ मनी लेख को भी पढ़ें जो आपकी सहायता करेंगे आपकी वित्तीय स्थिति को सुधारने में। आपको पता चलेगा की हर दिन किया गया एक छोटा काम कितना महत्वपूर्ण होता है, आपकी सोच कैसी है, आपका माइंडसेट कैसा है। अगर आप यह बात समझ गए हैं तो आपको हर छोटे काम को डिसिप्लिन के साथ करने का महत्व समझ आएगा।


देखने में हर बात साधारण लगती है, लेकिन साधारण बात पर रोज काम किया जाए तो वह एक दिन आपको बड़े और बहुत अच्छे परिणाम दे सकती है।


व्हाट्सएप चैनल और गूगल न्यूज़ पर तुरंत फ़ॉलो करें और लेख को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ शेयर भी करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।



Tags