Startup kya hota hai|स्टार्टअप क्या होता है

Money Index

Startup kya hota hai|स्टार्टअप क्या होता है


By Javed / 10 January, 2024:


स्टार्टअप क्या होता है, स्टार्टअप शब्द आजकल हर जगह सुनाई देता है न्यूज़, इंटरनेट और हर जगह लोग स्टार्टअप के बारे में बात करते दिखाई दे जाएंगे लेकिन जो व्यक्ति स्टार्टअप के बारे में नहीं जानता, यह लेख उसकी सहायता कर सकता है। लेख में स्टार्टअप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको देने वाले हैं।


स्टार्टअप क्या है:


स्टार्टअप कहते हैं किसी ऐसे छोटे बिजनेस को जिसकी शुरुआत पिछले दो चार साल पहले की गई हो और स्टार्टअप की सालाना कमाई 25 करोड़ से कम हो, ऐसा कारोबार जो अभी नया है और उसकी शुरुआत पिछले 5 साल में हुई है ऐसे कारोबार को स्टार्टअप कहा जा सकता है।


हमारे देश भारत में गवर्नमेंट ने स्टार्टअप इंडिया नाम के नाम से स्कीम भी चला रखी है जिसकी ऑफिशल वेबसाइट भी है। सरकार अच्छे स्टार्टअप के लिए स्कीम के माध्यम से फंडिंग भी करती है। योजना में 10,000 करोड़ तक के लोन दिए जाने हैं। सरकार द्वारा नए रोजगार और छोटे उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंडिया स्कीम चलाई जा रही है।


अगर आपके पास कोई अच्छा बिजनेस आइडिया है और आप उस पर काम कर रहे हैं और आपको लगता है बिजनेस को बहुत बड़ा किया जा सकता है तो आप अपना रजिस्ट्रेशन स्टार्टअप इंडिया स्कीम की वेबसाइट पर जाकर अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


Startup kya hota hai|स्टार्टअप क्या होता है

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Startup kya hota hai|स्टार्टअप क्या होता है |

| श्रेणी | बिजनेस |

| विवरण | स्टार्टअप क्या होता है |

| वर्ष | 2023 |

| देश | भारत |


स्टार्टअप क्या है उदाहरण सहित:



स्टार्टअप एक छोटा बिजनेस जो पिछले 5 साल में शुरू किया गया हो और इसकी सालाना कमाई 25 करोड़ से कम हो उसे स्टार्टअप कहते हैं।


स्टार्टअप में बहुत छोटे स्तर की कंपनी होती है जिनको छोटे स्तर से बहुत थोड़े लोग मिलकर चलाते हैं। इस तरह के बिजनेस जिन्हें बहुत बड़े स्तर पर भी किया जा सकता है लेकिन रुपए की कमी या किसी और वजह से बिजनेस की ग्रोथ नहीं होती है, वह अपने लिए अच्छे इन्वेस्टर ढूंढ कर बिजनेस को ग्रो करते हैं और खुद को स्टेबल करते हैं। अच्छे स्टार्टअप की सहायता भारत सरकार स्टार्टअप इंडिया स्कीम के माध्यम से कर रही है।


उदाहरण के लिए

चाय का बिजनेस कितना छोटा है लेकिन चाय सुट्टा बार नाम के स्टार्ट अप ने खुद को 100 करोड़ की कंपनी बना लिया। आज देश के अलग-अलग शहर में आपको चाय सुट्टा बार के आउटलेट मिल जाएंगे। इसकी शुरुआत इंदौर से हुई थी।


स्टार्टअप फंडिंग क्या है



स्टार्टअप की बात करें तो अशनीर ग्रोवर जिनको आपने टीवी, सोशल मीडिया पर देखा होगा, उन्होंने भारत पे जैसा फिन टेक स्टार्टअप बनाया और उनकी किताब दोगलापन भी बहुत प्रसिद्ध हो रही है। 

अशनीर ग्रोवर ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले टीवी शो शार्क टैंक को भी होस्ट किया है। इस टीवी शो में लोग अपने स्टार्टअप आइडिया को लेकर टीवी शो में जाते हैं। इसमें होस्ट जो होते हैं वह इन्वेस्टर होते हैं, लोग अपने बिजनेस मॉडल को इन्वेस्टर को समझाते हैं कि वह क्या प्रोडक्ट बना रहे हैं और वह कैसे लोगों की प्रॉब्लम सॉल्व करेगा और उनकी कैसे कमाई होगी। अगर स्टार्टअप का बिजनेस आइडिया निवेशकों को अच्छा लगता है तो वह उन्हें फंडिंग देते हैं, कंपनी के कुछ प्रतिशत इक्विटी के बदले। अगर आपके पास कोई अच्छा बिजनेस आइडिया है तो आप भी अपने बिजनेस के आइडिया को एक अच्छे स्टार्टअप के रूप में स्थापित कर सकते हैं।


स्टार्टअप शुरू कैसे करें



स्टार्टअप बनाने के लिए क्या करना चाहिए, स्टार्टअप बनाने के लिए आपके पास एक बेहतर बिजनेस आइडिया होना चाहिए और आपको उस बिजनेस की बहुत ज्यादा समझ होना चाहिए और वह बिजनेस प्रॉफिटेबल होना चाहिए। ऐसा बिजनेस आइडिया जिसमें काम करके बहुत रुपए कमाए जा सकते हैं। अगर आपका प्रोडक्ट और सर्विस लोगों की प्रॉब्लम बहुत अच्छे ढंग से सॉल्व करता हो, अगर लोगों को आपके प्रोडक्ट की जरूरत है और आपको वह प्रॉफिट भी दे रहा है और आप अपने प्लांट या आउटलेट प्रोडक्ट को बहुत ज्यादा बढ़ा सकते हैं तो आपका आईडिया और बिजनेस एक अच्छा स्टार्टअप बन सकता है।


स्टार्टअप बनाने के लिए क्या करें



अगर आपके पास अच्छा बिजनेस है जिसे आप अभी छोटे स्तर पर चला रहे हैं और बिजनेस लोगों की प्रॉब्लम सॉल्व करता है, लोगों की जरूरत है और प्रॉफिटेबल है तो, आप स्टार्टअप इंडिया स्कीम में अपना बिजनेस रजिस्टर करवा सकते हैं। अगर आपका बिजनेस सच में अच्छा है तो सरकार आपको फंडिंग करेगी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए।


आप अपने बिजनेस को एक कंपनी के रूप में स्थापित करें, साथ ही आपको अपने बिजनेस का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन और सभी सरकारी रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए अगर आपको लगता है आपका बिजनेस एक अच्छा स्टार्टअप के रूप में बदल सकता है।


अगर आपका बिजनेस प्रॉफिटेबल है और उसे बड़े स्तर पर किया जा सकता है तो आप एंजल इन्वेस्टर को अपनी कंपनी की इक्विटी देकर फंडिंग ले सकते हैं और बिजनेस को बड़ा बना सकते हैं।


स्टार्टअप और बिजनेस में क्या अंतर होता है?


एक स्टार्टअप वह होता है, जिसे कोई भी व्यक्ति या कुछ लोगों ने शुरू किया हो और वह बिजनेस 5 साल से ज्यादा पुराना नहीं हो। वह बिजनेस मॉडल बहुत अच्छा हो और उसका आईडिया यूनिक है, इसके प्रोडक्ट और सर्विस लोगों की किसी प्रॉब्लम को बेहतर ढंग से सॉल्व कर रहे हैं, लोगों में पॉपुलर भी है, इसका मतलब यह एक बेहतर स्टार्टअप है।


बिजनेस छोटा भी होता है और बड़ा भी। छोटे बिजनेस में आम लोग आते हैं, जैसे छोटे दुकानदार या व्यापारी, जो अपने गांव और शहर में व्यापार करते हैं प्रोडक्ट या सर्विस लोगों को बेचकर।


बड़े बिजनेस को बड़े उद्योगपति चलाते हैं, एक कंपनी या कारपोरेशन के रूप में यह प्राइवेट लिमिटेड या पब्लिक कंपनी होती है। प्राइवेट कंपनी में प्राइवेट जो कंपनी के इन्वेस्टर हैं वह उसके मालिक होते हैं। पब्लिक कंपनी की इक्विटी में कंपनी के मालिक, निवेशक का हिस्सा होता है। पब्लिक कंपनी शेयर बाजार में भी लिस्टेड होती है, जिसके कारण कोई आम व्यक्ति भी कंपनी की इक्विटी शेयर खरीद कर उसमें उतनी इक्विटी का मालिक बन सकता है इसलिए उसे पब्लिक कंपनी कहा जाता है।


स्टार्टअप का मार्केट कैप 25 करोड़ से कम होता है और बड़े कॉरपोरेशन बनने के लिए वह अपनी इक्विटी की हिस्सेदारी बेचता है, एंजल इन्वेस्टर को, जो प्रमोटर हो सकते हैं या फिर वह शेयर बाजार में कंपनी को लिस्ट करके अपनी इक्विटी बेचकर धन इकट्ठा करते हैं, स्टार्टअप को बड़ा बनाने के लिए। इसे आईपीओ कहा जाता है, आप न्यूज़ में सुनते ही हैं कि इस तारीख को कंपनी का आईपीओ आ रहा है।


स्टार्टअप से जुड़े सवाल जवाब



भारत में कितने स्टार्टअप हैं?


भारत में हजारों स्टार्टअप है जो रजिस्टर्ड हैं अब तो हर दिन और महीने उनके आंकड़े बढ़ रहे हैं हम आपको कोई नंबर नहीं बता सकते हैं।


किस राज्य में सबसे ज्यादा स्टार्टअप है?


हमारे देश भारत में महाराष्ट्र स्टेट में सबसे ज्यादा स्टार्टअप से हैं।


सबसे पॉपुलर भारतीय स्टार्टअप कौन सा है?


मामाअर्थ, भारत पे, चाय सुट्टा बार, जैसे स्टार्टअप बहुत प्रसिद्ध है।


स्टार्टअप को फंडिंग कौन देता है?


स्टार्टअप को फंडिंग कई तरीकों से मिल सकती है जैसे एक फंडिंग सरकार देती है स्टार्टअप इंडिया स्कीम के माध्यम से और शार्क टैंक जैसे टीवी शो के माध्यम से एंजल इन्वेस्टर फंडिंग करते हैं।


जरूरी बात:


हमने इस लेख के माध्यम से स्टार्टअप क्या होता है, स्टार्टअप फंडिंग और स्टार्टअप से जुड़े कुछ सवालों के जवाब आपको दिए हैं। 

हम moneyindex.in पर बिजनेस, निवेश, बचत, शेयर बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं। आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े, चैनल को फॉलो करें साथ ही नोटिफिकेशन ऑन कर लें , जिससे इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी आपको समय पर मिलती रहेगी।



लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।


यह लेख भी पढ़ें :







Tags