Stock market me nivesh karne se pehle kya savdhani rakhni chahiye

Money Index

Stock market me nivesh karne se pehle kya savdhani rakhni chahiye


By Javed / 16 January, 2024:


स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले बहुत सारी सावधानी रखनी पड़ती है, लेकिन आपको पहले उनके बारे में जानकारी होना चाहिए, अगर आपको शेयर मार्केट के बारे में जानकारी नहीं है तो, पहले बाजार और स्टॉक से जुड़ी जानकारी अच्छी किताबें पढ़कर लेना चाहिए। आपको हर छोटी बड़ी जानकारी का होना बहुत जरूरी है, जानकारी ही आपको बाजार को समझने में मदद करेगी जिससे आपको सही निवेश करने का मार्ग मिल सकता है।


जानकारी के बाद आपको किसी की भी कही बात, और सुनी बात पर यकीन करके अपने मेहनत से कमाए गए रुपए को निवेश नहीं करना चाहिए। आपको निवेश करने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार की सहायता लेना चाहिए और उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करना चाहिए, उसके पास सेबी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है, जो सेबी रेगुलेशन और भारतीय कानून के हिसाब से सलाहकार के पास है भी या नहीं, जो आपको वित्तीय सलाह दे रहा है।


Stock market me nivesh karne se pehle kisi ko kya savdhani rakhni chahiye

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Stock market me nivesh karne se pehle kisi ko kya savdhani rakhni chahiye |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | Stock market me nivesh karne se pehle kisi ko kya savdhani rakhni chahiye |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


निवेश करने से पहले व्यक्ति को क्या करना चाहिए:


निवेश धन से जुड़ा है, जिसमें बहुत से जोखिम होते हैं और लोगों को बहुत नुकसान भी, इसलिए निवेश करने से पहले नॉलेज, रिसर्च और सही किताबें और अच्छे मेंटर से बाजार से जुड़ी हर चीज को समझा जाए। बाजार में निवेश से पहले शिक्षा पर निवेश किया जाए जिससे आपको नॉलेज मिलेगी, जो आपको जिंदगी भर काम आएगी। 


बाजार में निवेश करना बहुत मुश्किल काम है इसलिए आपको बाजार कैसे काम करता है, स्टॉक क्या होते हैं, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, ईटीएफ जो बाजार में निवेश करने के विकल्प हैं, उनके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। कौन से विकल्प में क्या जोखिम होते हैं, कितना रिटर्न मिलता है, कब खरीदा जाता है, कब बेचा जाता है, आपको अपने लक्ष्य और जरूरत के हिसाब से क्या प्लानिंग करनी होगी, ऐसे हजारों सवालों के जवाब आपके पास होना चाहिए। आपका अपने मेहनत से कमाए गए रुपए शेयर बाजार में निवेश करने से पहले यह सभी जानना बहुत जरूरी है जो आपको सिखा सकती है कि निवेश से पहले क्या ध्यान रखना जाए।


निवेश करते समय कौन सी सावधानी रखें:


  • सबसे पहले आपको निवेश से जुड़ी शिक्षा हासिल करना चाहिए।

  • शिक्षा हासिल करने के लिए अच्छी किताबें, अच्छे ब्लॉग और भी जगह से ज्ञान हासिल करना चाहिए, जिसमें आपको शेयर बाजार के बेसिक से एडवांस तक सब कुछ समझना चाहिए।

  • अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आपको किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार की सहायता लेना चाहिए जिसकी सहायता से आप निवेश कर सकते हैं।

  • न्यूज़ और सोशल मीडिया पर सुनी बातों को सुनकर निवेश नहीं करना चाहिए।

  • किसी दोस्त या रिश्तेदार के कहने पर या उनके देखा देखी निवेश नहीं करना चाहिए।

  • अगर आपको जिस निवेश के विकल्प की जानकारी ना हो तब भी निवेश नहीं करना चाहिए। पहले रिसर्च करके उसके बारे में जानकारी हासिल करना चाहिए कि विकल्प में क्या जोखिम है और क्या रिटर्न है, वह निवेश आपके लिए सुरक्षित है भी या नहीं।

  • कभी भी शुरुआत में अपना पूरा कैपिटल एक जगह निवेश नहीं करना चाहिए। पहले एक बेहतर पोर्टफोलियो बनाएं और सुरक्षित निवेश विकल्प का चुनाव करके एक बेहतर प्लान के साथ और रणनीति बनाकर निवेश करना चाहिए।

  • हर निवेश में अपना जोखिम होता है इसलिए आपके पास रिस्क मैनेजमेंट प्लानिंग होनी चाहिए।

  • आपको ज्यादा रिटर्न के लालच से बचना चाहिए।

  • अगर आप अभी बाजार में एंट्री कर रहे हैं तो आपको ऑप्शन ट्रेडिंग तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक 90% ऑप्शन ट्रेड लॉस करते हैं।

  • आपको यह समझना होगा कि आप के लिए अपने निवेश पर मिलने वाले रिटर्न से ज्यादा अपने कैपिटल को सुरक्षित रखना जरूरी है।

  • कम से कम जोखिम वाले विकल्प का चुनाव या जिसमें रिस्क की क्षमता बहुत थोड़ी हो या नहीं हो।

  • आपको कम रिटर्न के साथ लम्बी अवधि में सुरक्षित निवेश विकल्प चुनना चाहिए।

  • आपके पास बाजार में बहुत सारे विकल्प हैं। आपको अपने लिए अपने हिसाब से अच्छा विकल्प चुनकर एक बेहतर प्लान बनाकर अपने लक्ष्य का पीछा करना चाहिए।

  • बाजार में हमेशा मंदी और तेजी के दौर आते जाते हैं इसलिए आपको बदलाव और भावनाओं के हिसाब से बाजार में ट्रेड नहीं करना चाहिए। आपको अपने प्रिंसिपल को फॉलो करना चाहिए जो आपको नुकसान से बचाए और अपने पोर्टफोलियो के कैपिटल को सुरक्षित रखें।

  • आपको हमेशा डिसिप्लिन में रहना चाहिए। सेफ्टी मार्जिन का ध्यान रखना चाहिए, किसी भी तरह की इमोशन में डिसीजन नहीं लेना चाहिए।

  • आपको कोई भी विषय में पहले रिसर्च करना चाहिए और उसके तथ्य को समझ कर डिसीजन लेना चाहिए।

  • आपको पहले पता होना चाहिए कि बाजार में जो जोखिम है, आप उसे कैसे मैनेज करोगे।

  • आपको अपना एंट्री प्वाइंट और एग्जिट प्वाइंट के बारे में पता होना चाहिए।

  • आपको इतना ही रिस्क लेना चाहिए जितना आप सह सके।

  • आपके पास एक लक्ष्य भी होना चाहिए, आप जो निवेश कर रहे हैं उसे आपको कितना उससे आपको कितना रिटर्न चाहिए जैसे आप हजार रुपए निवेश पर ₹100 का रिटर्न चाहते हैं तो आपको 10 या ₹20 का जोखिम भी लेकर चलना चाहिए, जो आपको बता सकता है आप क्या देकर क्या पाना चाहते हैं।

  • आपको हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए जिससे आप अपने धन को सही से मैनेज कर सके।

  • अगर आप निवेश करने से पहले उसमें रखने वाली सावधानी के बारे में निवेश करने से पहले सीख लेते हैं तो आपको बहुत फायदा होगा आप अपनी मेहनत से कमाए गए धन को सुरक्षित रख सकते हैं।

  • आप एक डिसिप्लिन्ड निवेशक और जानकारी और अनुभव से कोई भी डिसीजन लेने से पहले एक बेहतर रिसर्च करें और अपने लिए सही डिसीजन लें। बहुत कम जोखिम के साथ एक अच्छा प्रॉफिट बनाने की रणनीति बनाकर आप सही निवेश से अच्छा रिटर्न बना सकते हैं, अपने कैपिटल की सुरक्षा के साथ।


जरूरी बात:


यहां कुछ बातें हैं जो निवेश करने से पहले ध्यान रखने वाली हो सकती हैं , लेकिन आपको अच्छी शिक्षा हासिल करके और जोखिम को समझ के ही अपनी मेहनत की कमाई को निवेश करना चाहिए। अगर आपको कुछ समझ नहीं आता है तो आपको शेयर बाजार से दूर ही रहना चाहिए। इसमें जोखिम बहुत होता है, आप अपनी मेहनत के रुपए गंवा सकते हैं।



हम आपके लिए शेयर बाजार, बचत, निवेश, बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं ब्लॉग के माध्यम से। आप पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर फॉलो करें और व्हाट्सएप चैनल पर क्लिक करके चैनल को फॉलो करें जिससे आपको समय पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिससे आपकी नॉलेज बढ़ेगी।


Join WhatsApp Channel


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।


नीचे दिए गए सोशल शेयर बटन से आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी को जरूर शेयर करें जिससे सभी को लाभ मिले।