₹41,000 crore ki railway yojna: 2.5 लाख करोड़ का बजट तैयार, पीएम मोदी ने किया ऐलान।

Money Index

₹41,000 crore ki railway yojna: 2.5 लाख करोड़ का बजट तैयार, पीएम मोदी ने किया ऐलान।


By Javed / February,2024:


₹41,000 crore ki railway yojna: देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने रेलवे परियोजना के लिए ₹41,000 करोड़ रुपए की योजना के बारे में, विकसित भारत, विकसित रेलवे कार्यक्रम के माध्यम से, रेलवे में शुरू होने वाली योजना की जानकारी दी है।


यह पूरा कार्यक्रम डिजिटल रूप से हुआ, जिसमें पीएम मोदी जी ने अपना भाषण दिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने खुद बताया ( अभी इस कार्यक्रम में लाखों लोग जुड़े हैं, जिन्हें वे संबोधित कर रहे हैं)।


इस कार्यक्रम में 500 से अधिक रेलवे स्टेशन और डेढ़ हज़ार दूसरी जगहों से लोग, पीएम मोदी जी के साथ जुड़े, जिनमें कई राज्य के सीएम, सांसद, विधायक और देश के अलग अलग विभाग से जुड़े लोग और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।


पीएम मोदी जी ने बताया, रेलवे में 4000 करोड़ की योजना जमीन पर उतरी जायेगी। जिसमें 21 राज्यों और 300 जिलों में 500 से अधिक रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया जाएगा। पीएम मोदी ने बताया जिस तरह यूपी के गोमती नगर स्टेशन को खूबसूरत बनाया गया, इसी तरह पूरे देश के स्टेशंस को बनाया जायेगा।


₹41,000 crore ki railway yojna

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | ₹41,000 crore ki railway yojna: 2.5 लाख करोड़ का बजट तैयार, पीएम मोदी ने किया ऐलान। |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | ₹41,000 crore ki railway yojna: 2.5 लाख करोड़ का बजट तैयार, पीएम मोदी ने किया ऐलान। |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


Umrat bharat station yojna / अमृत भारत स्टेशन योजना:


पीएम मोदी जी ने अपने भाषण में अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में भी बात कही है। उन्होंने बताया अमृत भारत स्टेशन योजना में देश के 500 से अधिक रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण की शुरूआत हुई थी, मोदी सरकार द्वारा, और अब यह योजना इससे और आगे बढ़ेगी।


योजना से किसका फायदा होगा?


पीएम मोदी जी ने कहा कि यह सिर्फ रेलवे की प्रगति नहीं है, यह पूरे भारत देश और इसमें रह रहे लोगों की प्रगति है। 


इस योजना से देश के युवा को रोजगार मिलेगा, मजदूर से लेकर इंजीनियर तक को रोजगार मिलेगा। देश के सभी वर्ग को अलग अलग रूप से फायदा होगा। अच्छे ट्रांसपोर्ट, अच्छी ट्रैवलिंग के साथ लोगों को नए व्यापार के लाभ भी मिलेंगे। आपका सपना, मोदी का संकल्प है, यह विकसित भारत की गारंटी है।


योजना के तहत, कैसे बनाए जायेंगे रेलवे स्टेशन?


पीएम मोदी जी ने बताया कि आने वाले समय में हमारे देश के रेलवे स्टेशन को बहुत ही अधुनकी बनाया जायेगा। रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट पर मिलने वाली सभी सुविधाएं, यात्री को दी जायेंगी।


अमृत भारत स्टेश क्या है?


रेलवे स्टेशन का विकास, देश के इतिहास और विरासत के अनुरूप डिज़ाइन किया जाएगा। अलग अलग शहर और राज्य की अपनी कलाकृति और परंपरा के हिसाब से इनके रेलवे स्टेशन का निर्माण होगा, जो उस जगह से जुड़े हुए हैं।


11वीं अर्थव्यवस्था से 5वीं अर्थव्यवस्था तक भारत का सफ़र:


पीएम मोदी जी ने कहा है, जो कल्पना में सोचा जाता था अब वह विकसित भारत में होगा। रेलवे अभी सबसे बड़े परिवर्तन के दौर से गुज़र रहा है।


भारत देश दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था के स्थान से 5वें नम्बर पर आ गया है। जब हम 11 नंबर पर थे, तब रेलवे का बजट 45 हजार करोड़ रूपए था।


अब भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था के 5वें नंबर पायदान पर है, तो रेलवे का बजट 2.5लाख करोड़ रुपए हो गया है। अब भारत की अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर से 3रे नंबर पर पहुंचाना चाहते हैं।


कैसे बना भारत निवेशक की पहली पसंद?


पीएम मोदी ने बताया कैसे वंदे भारत ट्रेन और रेलवे में चलाई गई योजना ने अपना रूप लिया। जम्मू कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक रेल्वे की पहुंच बनी, 2500 किलोमीटर तक। इस निर्माण ने भारतीय रेलवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया, जिससे मजदूर से लेकर इंजीनियर, सीमेंट, स्टील से जुड़े सभी कॉरपोरेशन और व्यापारी को भी इससे लाभ मिलेगा, जिससे देश की इकोनॉमी बढ़ रही है और हर क्षेत्र की कंपनी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस कारण देश के लोगों के साथ, सारी दुनिया भारत देश को निवेश का अच्छा विकल्प मान रही है।


वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट क्या है?


वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, एक योजना है जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई है। इस योजना के माध्यम से देश के स्टेशन पर जरूरी वस्तु को बेचने के लिए खूबसूरत दुकान का निर्माण रेल्वे स्टेशन में किया जाएगा।


जरूरी बात:


पीएम मोदी ने सोमवार 26 फरवरी, 2024 को एक कार्यक्रम में रेलवे में लाई जाने वाली परियोजना के बारे में बात की, जिसमें मोदी जी के साथ लाखों लोग जुड़े, रेल्वे स्टेशन के अधिकारी, कई राज्य के सीएम, संसद, विधायक, वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।


पीएम मोदी जी ने लोगों को अपने भाषण में रेलवे विकास के लिए चलाई जाने वाली योजना के बारे में बताया, जिस बारे में हमने इस लेख में बात की है।


भारत देश अभी सबसे ज्यादा तेज विकसित हो रहे देशों की लिस्ट में है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि देश की मौजूदा सरकार रोड, रेलवे, सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में बहुत ज्यादा काम कर रही है, यह सब विकसित भारत परियोजना के कारण हो रहा है।


भारत देश की ग्रोथ बहुत तेज़ी से हो रही है, जिसके कारण सरकारी पब्लिक कंपनी भी बहुत तेज़ी से ग्रो हुई है,जिससे देश की इकोनॉमी भी बढ़ रही है।


पीएम मोदी ने कहा है 41000 करोड़ का ऐलान, जिसे देश की अलग अलग योजना के माध्यम से रेलवे के निर्माण में लगाया जाएगा।


हम आपके लिए इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी जो बिजनेस, निवेश, शहर और देश से जुड़ी होती हैं, वह आपके लिए अच्छे आर्टिकल के माध्यम से आप तक पहुंचाते हैं, इसलिए आप हमें व्हाट्सएप चैनल और गूगल न्यूज़ और इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो ज़रूर करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।