500 dolar ka formula, kaise bana coca cola

Money Index

500 dolar ka formula, kaise bana coca cola


By Javed / February, 2024:


Coca cola की शुरुआत अमेरिका में हुई थी, 8 मई, 1886 को। डॉक्टर जॉन पेग्बर्टन ने अटलांटा शहर के जैकब्स फार्मेसी में कोका कोला का पहला गिलास बेचा था। पहले साल, प्रति दिन मात्रा 9 ड्रिंक की सेल से दुनिया की महान कंपनी, कोका कोला ने शुरुआत की थी।


कोका कोला आज दुनिया भर के 200 देशों में कारोबार करती है और इसकी कोल्ड ड्रिंक्स की खपत सारी दुनिया में 1.9 बिलियन के आसपास होती है।


कोका कोला कंपनी में करीब 700,000 कर्मचारी काम करते हैं और 225 से ज्यादा बॉटलिंग साझेदार हैं, जिनकी सहायता से कोका कोला अपना व्यापार सारी दुनिया में करती है।


500 dolar ka formula, kaise bana coca cola

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | 500 dolar ka formula, kaise bana coca cola |

| श्रेणी | बिजनेस |

| विवरण | 500 dolar ka formula, kaise bana coca cola |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


कोका कोला के ब्रांड नेम:


कोका कोला एक बहुत ही प्रसिद्ध कंपनी है, इसके ब्रांड्स भी इसी तरह लोगों में बहुत प्रसिद्ध हैं। इसके मुख्य ब्रांड्स हैं - स्प्राइट, फेंटा, थम्स अप, माज़ा, चार्ज्ड, लिम्का, किनले, मिनट मेड, स्मार्ट वाटर, रिम जिम, कोस्टा कॉफी, जॉर्जिया, जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट के साथ इतनी बड़ी कंपनी कोका कोला बनाती है, जिसे दुनियाभर के लोग इस्तेमाल करते हैं।


कोका कोला कंपनी इन हिंदी:


गोगा कोला कंपनी के प्रोडक्ट दुनिया भर में इस्तेमाल होते हैं लेकिन भारत देश में भी coca-cola का ब्रांड प्रसिद्ध है। देश के गांव हो या शहर, हर जगह आपको आसानी से कोक प्रोडक्ट मिल जाते हैं।


भारत देश में एक ऐड में कोक के ऊपर एक प्रसिद्ध लाइन लिखी गई और वह लोगों के दिमाग में जगह कर गई। वह लाइन है - "ठंडा मतलब कोका कोला"।


कोका कोला के प्रोडक्ट बिक बास्केट, ब्लैंकेट, फ्लिपकार्ट, जियो मार्ट और एमेजॉन पर भी वैसे ही बिकते हैं, जैसे गांव या शहर की छोटी दुकान पर।


कोका कोला कंपनी के बारे में:


कोका कोला का मालिक कौन है?


कोका कोला एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय बेवरेज कॉर्पोरेशन है, इसकी इक्विटी के मालिक कोई एक व्यक्ति नहीं है।


coca-cola कंपनी कहां स्थापित है?


कोका कोला संयुक्त राज्य अमेरिका (usa) के अटलांटा, जॉर्जिया में स्थापित है।


कोका कोला हैडक्वाटर इन अटलांटा:


कोका कोला के हैडक्वाटर की स्थापना जनवरी 29, 1892 में अटलांटा, जॉर्जिया में हुई थी।


कोका कोला CEO कौन है?


कोका कोला का CEO, जेंस ओइंसी हैं। यह कंपनी के साथ 1996 से काम कर रहे हैं।


कोका कोला का इतिहास क्या है?


कोका कोला का  पेटेंट पहले एक दवा के रूप में किया गया था। कोका कोला का अविष्कार अटलांटा में उन्नीसवीं शताब्दी में स्टिथ पेगबर्टन नाम के व्यक्ति ने किया था।

स्टिथ पेगबर्टन ने 1888 में, आसा ग्रिग्स कैडलर को बेच दिया था और वह इसके मालिक बन गए।


कोका कोला की ऐसी प्यारी कहानी को थीम टैंकर और h में नेपोलियन हिल में लिखा है कैसे कैसे एक विचार को हकीकत में बदला जाता है।


लेखक बताते हैं, कैसे एक देहाती डाक्टर, शहर की दवा की दुकान पर आता है और एक केटली और एक पर्ची का सोडा $500 में खरीदता है। उस समय ना बेचने वाला जानता है,"मैं क्या बेच रहा हूं?", ना खरीदने वाला ही जानता है।


जी हां, $500 का यह सोडा, कोक के फार्मूले का था, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में आती है। यह फार्मूला आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य बना है और सारी दुनिया के लोग इस पेय पदार्थ के दीवाने हैं।


जरुरी बात:


कोका कोला ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी जानते हैं और लगभग सभी ने कभी ना कभी उसका इस्तेमाल किया होगा।


कोका कोला जितना प्रसिद्ध है, उसकी कहानी भी उतनी ही इंटरेस्टिंग है। कैसे इसे दवा के रूप में बनाया गया और फिर बनाने वाले व्यक्ति ने मात्र $500 में इसके फॉर्मूले को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।


आज के इस युग में $500 के फार्मूले से अरब रुपए की कंपनी बनी, जिसका नाम कोका कोला है।


एक आईडिया, एक विचार ही है जो दुनिया में कोई प्रसिद्ध व्यक्ति बनाता है या कोई बहुत बड़ी कॉरपोरेशन। यह बात नेपोलियन हिल ने कोका कोला की कहानी, अपनी प्रसिद्ध बुक थिंक एंड ग्रो रिच में लिखी है। कोई भी व्यक्ति अपने आईडिया पर काम करने की प्लानिंग कर सकता है और खुद को सफल बना सकता है।


हर बड़े काम की शुरुआत छोटे कदम से होती है और समय के साथ एक विशाल रूप लेती है। प्रतिदिन 9 ड्रिंक बेचकर, सारी दुनिया में बिलियन पेय पदार्थ लोगों को बेचना, कोका कोला एक उपलब्धि है और एक प्रेरणा है की कैसे एक छोटी शुरुवात बहुत बड़ा रूप लेती है।


हम आपके लिए बिजनेस, बचत, शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारी लिखते हैं। आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो, हमें whatsapp चैनल पर फॉलो करें और पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर ब्लॉग को सब्सक्राइब करें, ऐसा करने से आपको लेटेस्ट अपडेट समय पर मिलती रहेगी।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।


Tags