Nitin kamath kaise bana, 3.6billion ki company zerodha ka malik

Money Index

Nitin kamath kaise bana, 3.6 billion ki company zerodha ka malik


By Javed / February, 2024:


नितिन कामत को - फाउंडर और चीफ़ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) है, जिरोधा स्टॉक ब्रोकरेज फर्म के, जो हमारे देश भारत की बेहतरीन डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर है।


नितिन कामत की कंपनी जिरोधा का हेड क्वार्टर कर्नाटक के बैंगलोर में है। जिरोधा लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म है, जिसका उपयोग लोग इक्विटी, गोल्ड, ईटीएफ, म्यूचुअल फंड और कमोडिटी में ट्रेड करने के लिए करते हैं।


जिरोधा देश के सबसे ज्यादा भरोसेमंद स्टॉक ब्रोकर है। कोई भी भारतीय नागरिक आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक जैसे दस्तावेज़ जिसके पास हों, वह अपना अकाउंट खोल सकता है। जिरोधा अकाउंट ओपनिंग चार्जेस लेता है ₹200। अकाउंट ओपन होने के बाद अपने मोबाइल या लैपटॉप से जिरोधा के kite एप्लीकेशन से वह इक्विटी, कमोडिटी में ट्रेड कर सकता है और स्टॉक में निवेश कर सकता है। जिरोधा का coin एप्लीकेशन म्यूचुअल फंड में निवेश की सुविधा उपलब्ध है।


नितिन कामत ने जिरोधा की शुरुआत 2010 में की थी। आज जिरोधा के पास करीब 22 लाख एक्टिव यूजर हैं और नितिन कामत एक एंटरप्रेन्योर हैं और जिरोधा के सीईओ।


नितिन कामत के साथ उनके भाई निखिल कामत भी जिरोधा के लिए काम करते हैं।


Nitin kamath kaise bana, 3.6billion ki company zerodha ka malik

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Nitin kamath kaise bana, 3.6billion ki company zerodha ka malik |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | Nitin kamath kaise bana, 3.6billion ki company zerodha ka malik |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


नितिन कामत के बारे में:


  • नितिन कामत का जन्म 5th अक्टूबर, 1979 में हुआ था।
  • नितिन कामत का जन्मस्थान कर्नाटक के शिवमोग्गा है।
  • नितिन कामत की एजुकेशन क्वालिफिकेशन, बैचलर इन इंजीनियरिंग है।
  • नितिन कामत का प्रोफेशन अभी एंटरप्रेन्योर और स्टॉक ब्रोकर है।
  • नितिन कामत जिरोधा के फाउंडर और सीईओ हैं।
  • नितिन कामत की नेट वर्थ 2023 में करीब $2.7 बिलियन है।
  • नितिन कामत के पिता का नाम यू. आर. कामत है।
  • नितिन कामत की माता का नाम मिसेज रेवती है।
  • नितिन कामत के भाई का नाम निखिल कामत है।
  • नितिन कामत की पत्नी का नाम सीमा पाटिल है।
  • नितिन कामत के बेटे का नाम कियान है।


नितिन कामथ पर्सनल लाइफ हिंदी:


नितिन कामत का जन्म शिवमोग्गा, कर्नाटक में हुआ। उनके पिता यू.आर कामत एक बैंक कर्मचारी थे, केनरा बैंक में। उनकी मां रेवती हाउसवाइफ है।


नितिन कामत की शादी 2008 में सीमा पाटील के साथ हुई। इन्हें बास्केटबॉल खेल से बहुत प्यार है। नितिन कामत के भाई निखिल कामत हैं। नितिन के साथ निखिल और उनकी पत्नी सीमा ने मिलकर जीरोधा को बनाया है और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम कियान है।


नितिन कामत एजुकेशन और करियर :


नितिन कामत 1996 में बेंगलुरु आए, जहां उन्होंने सेकेंडरी एजुकेशन और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन बेंगलुरु इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से किया।


नितिन को शुरुआत से ही ट्रेडिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में इंटरेस्ट था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया था।

जनवरी 1997 से 2004 तक वह एक सेल्फ एंप्लॉयड प्रोपराइटरी ट्रेडर के रूप में काम करते रहे। उन्होंने इस समय में ट्रेडिंग और निवेश के बारे में अच्छी समझ हासिल की और खुद को एक बेहतर ट्रेड के साथ, एंटरप्रेन्योर बनाने के लिए मेहनत की।


नितिन कामत ने अपने लिए ट्रेडिंग कैपिटल के लिए एक कॉल सेंटर में जॉब भी की। यह काम करीब 3 साल तक किया 2001 से 2004 तक।


जॉब के साथ वह ट्रेडिंग भी करते थे और जब वह बेहतर ट्रेडर बन गए, तो अपने भाई के साथ मिलकर कुछ और लोगों के ट्रेडिंग अकाउंट भी मैनेज करने लगे। क्योंकि उन्हें अब ट्रेडिंग का अच्छा अनुभव हो गया था और वह मार्केट से पैसा बनाना सीख चुके थे।


Nitin kamath success story hindi:


नितिन कामत ने जीरो ब्रोकरेज के साथ, निवेशक के लिए एक ब्रोकरेज फार्म बनाने के अपने आइडिया पर काम किया और फिर जिरोधा की शुरुआत की। जीरो और जिरोधा संस्कृत भाषा के शब्द हैं, जो नितिन कामत की स्टॉक ब्रोकरेज फॉर्म का नाम है।


नितिन कामत जब खुद ट्रेडिंग करते थे, तो उन्होंने महसूस किया कि एक ट्रेडर को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए बहुत सारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं और स्टॉक ब्रोकर ट्रेडिंग के बहुत ज्यादा ब्रोकरेज लेते हैं। जो समस्या उन्होंने देखी, उन्होंने समस्या का समाधान ढूंढ कर, अपने प्लेटफार्म जिरोधा पर निवेशक को ट्रेडिंग का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस दिया, जो उनकी सक्सेस का राज बना।


आज कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन से ट्रेडिंग डीमैट अकाउंट खोल सकता है और 24 घंटे के अंदर ट्रेडिंग कर सकता है।


जिरोधा की शुरुआत 2010 में पांच लोगों की टीम के साथ हुई और आज 2024 में यह एक यूनिकॉर्न स्टार्टअप है। जिसने रिटेल निवेशक के लिए जिरोधा जैसा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाया और देश का सबसे भरोसेमंद स्टॉक ब्रोकर फर्म बनकर अपनी पहचान बनाई और बिलियन डॉलर की कंपनी बन गई।


जिरोधा स्टॉक ब्रोकरेज फॉर्म के अंदर कॉइन, काईट, वार्सिटी नाम के मोबाइल एप्लीकेशन हैं, जो निवेशक को ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग में बहुत सहायता करते हैं। जिससे निवेशक बिना किसी परेशानी के बहुत अच्छा एक्सपीरियंस लेते हैं।


जिरोधा इक्विटी डिलीवरी, इक्विटी इंट्राडे, फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेडिंग की सुविधा देता है। जिसके बदले में बहुत कम चार्ज अपने ग्राहक से लेता है। करीब 2 लाख नए अकाउंट हर महीने जीरोधा में खोले जा रहे हैं।


जिरोधा ऑनलाइन ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीएसई , एनएसई और एमसीएक्स पर ट्रेडिंग सुविधा देता है। बहुत ही लो कॉस्ट पर निवेशक इसके माध्यम से अपने ट्रेड लेते हैं।


जिरोधा एक भरोसेमंद और अच्छे स्टॉक ब्रोकर के रूप में पूरे इंडिया में अपनी पहचान बन चुका है और नितिन कामत भी अपनी पहचान सारी दुनिया में बना चुके हैं।


नितिन कामत का पर्सनल इन्वेस्टमेंट कौन सी कंपनी में है?


नितिन कामत जिरोधा के फाउंडर होने के साथ, बहुत सारी अलग-अलग कंपनियों में निवेश भी किया करते हैं। नितिन कामत ने जिन कंपनियों में निवेश किया है उनके नाम हैं - 

Peesafe

The whale

Truthfoods

Galaxeye

Climes

Assetplus ultra human

Licious

Invact

Kredily

Bank sathi

Agnikul

Even

Kudos finance and investment

Imstrong


नितिन कामत को किन अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है?


नितिन कामत को 2014 में "इमर्जिंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड" से, 2014 में ही "इमर्जिंग ब्रोकरेज फॉर्म ऑफ द ईयर" के अवार्ड से, 2015 में भी यही अवार्ड दिया गया था। 2016 में नितिन कामत को "टॉप टेन इंडियन बिजनेसमैन" का अवार्ड भी मिल चुका है। "फोर्ब्स इंडिया अंडर 30 मैन फाइनेंस" में, 2016 में उनका नाम "द इकोनामिक टाइम्स" में, 2016 में "स्टार्टअप ऑफ द ईयर" का अवार्ड, "आईआईएफएल वेल्थ होम इंडिया अंडर 40 सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2020" में नितिन कामत का नाम यह सभी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


FAQs:


जिरोधा के ओनर का नाम क्या है?

जिरोधा के ओनर का नाम नितिन कामत है।


जिरोधा की वैल्यूएशन कितनी है?

जिरोधा की वैल्यूएशन 2023 में 3.6 बिलियन थी, भारतीय रुपए में 30000 करोड़ थी।


नितिन कामत की नेटवर्थ कितनी है?

नितिन कामत की नेटवर्क करीब 2023 में $ 2.70 USD है।


नितिन कामत कितनी सैलरी लेते हैं?

2023 की रिपोर्ट के हिसाब से हर महीने 4.16 करोड़ की सैलरी पे की जाती है।


जिरोधा का डेली एवरेज टर्नओवर कितना है?

जिरोधा का डेली एवरेज टर्नओवर NSE के मुताबिक करीब 2000 करोड़ रुपए का है।


जरूरी बात:


नितिन कामत एक सेल्फ मेड रिच है और जिरोधा के फाउंडर और सीईओ। जिन्होंने जिरोधा जैसा स्टॉक ब्रोकर फॉर्म देश के लोगों के लिए बनाया। जो एक बहुत बड़ा स्टार्टअप बना और जो आज भी लोगों को निवेश और ट्रेडिंग की सुविधा देता है।


जिरोधा ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जो आज एक बिलियन डॉलर की कंपनी बन चुका है। लेख में हमने जिरोधा के फाउंडर नितिन कामत के जीवन, पर्सनल लाइफ, करियर और उनकी कंपनी के बारे में जानकारी दी है।


अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो आप हमें व्हाट्सएप चैनल, गूगल न्यूज़ और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। हम आपके लिए स्टॉक मार्केट, निवेश और बिजनेस से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं, इसलिए अभी फॉलो कर लें जिससे आपको हर दिन बेहतरीन हेल्पफुल आर्टिकल मिलते रहेंगे।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।