Auto part banane wale 10 ache share

Money Index

Auto part banane wale 10 ache share


By Javed / February, 2024:


ऑटो सेक्टर हमारे देश में एक अच्छा और ग्रो करने वाला सेक्टर है। हमारे देश में Tata Motors, Maruti Suzuki, Hyundai जैसे दिग्गज कंपनियां कार बनाती हैं, Hero, Bajaj, टू व्हीलर बनाती हैं।


इन बड़ी कंपनियों के गाड़ी बनाने में बहुत सी अलग अलग कंपनियों का योगदान होता है, जो इन बड़ी कंपनियों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाती हैं और एक बेहतरीन गाड़ी बनाने में, गाड़ी बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर काम करती हैं।


आप अगर ऑटो सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के शेयर की जानकारी चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। लेख में आप जान पाएंगे की एक कार को बनाने में कितनी सारी कंपनियां एक साथ काम करती हैं।


ऑटो सेक्टर निवेशक के लिए बहुत अच्छा हो सकता है, अगर कोई अच्छे फंडामेंटल वाले शेयर में निवेश करे। एक अच्छा निवेशक वही होता है जो अलग अलग सेक्टर की अच्छी कंपनी में अपना धन निवेश करता है।


Auto part banane wale 10 ache share

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Auto part banane wale 10 ache share |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | Auto part banane wale 10 ache share |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


Auto parts banane wali top companies:


ऑटो इंडस्ट्री बहुत बड़ी इंडस्ट्री है, इसमें बहुत सारी दिग्गज कंपनियां एक साथ मिलकर काम करती हैं। जिनका काम होता है, गाड़ियों में लगने वाले अलग अलग पुर्जे (parts) को बनाना। जैसे, टायर, हेड लाइट, सीट और अन्य पार्ट्स, यह सभी कंपनियां बनाती हैं।


1. TATA Steel:


टाटा स्टील हमारे देश की बहुत बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी है, जिसकी सहायता से कार बनाने वाली कंपनी अपनी गाड़ी की बॉडी, चेसिस तैयार करती है।

टाटा स्टील, टाटा ग्रुप की कंपनी है, जो शेयर बाजार में भी लिस्टेड है।


2. Apollo Tyres, CEAT, MRF:


एक गाड़ी बनाने के लिए टायर की जरूरत को पूरा करती हैं यह तीन कंपनियां, जिनकी सहायता से कार बनाने वाली कंपनी को टायर मिलते हैं। यह तीनों कंपनियां भी शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।


3. UNO MINDA:


यह एक सीट बनाने वाली कंपनी है, जिसकी बनाई गई सीट को कार बनाने वाली कंपनियां अपनी बेहतरीन गाड़ियों में आप के लिए लगाती हैं। यह कंपनी भी शेयर बाजार में लिस्टेड है।


4. GABRIEL INDIA LTD:


Shock absorbers, आपको जो शॉक अब्सोर्बर और सस्पेंसर रास्ते के गड्ढों से बचाते हैं, वह काम आपकी कार बनने पर, यह दिग्गज कंपनी करती है। यह भी शेयर बाजार में लिस्टेड है।


5. LUMAX:


लुमैक्स, कार में इस्तेमाल होने वाली सभी तरह की लाइट्स को बनाती है और यह कंपनी का शेयर भी शेयर बाजार में लिस्टेड है।


6. Motherson Sumi system limited:


मदरसन सुमी कार बनाने में इस्तेमाल होने वाली वायरिंग बनाती है। यह कंपनी भी शेयर बाजार में लिस्टेड है।


7. KPIT:


Kpit एक सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी है जो अलग अलग कार के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करती है और यह कंपनी भी शेयर बाजार में लिस्टेड है।


8. AMARA RAJA, EXIDE:


यह दोनों कंपनियां सभी तरह की गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली बैटरीज़ बनाती हैं। यह कंपनियां भी लिस्टेड हैं शेयर बाजार में।


9. ASAHI INDIA GLASS LTD (AIS):


असाही इंडिया ग्लास बनाती है गाड़ियों के लिए, यह भी लिस्टेड है, शेयर बाजार में।


10. CASTROL:


कैस्ट्रॉल एक ऑयल कंपनी है, जो कार के अन्दर इस्तेमाल होने वाला इंजन ऑयल बनाती है। कैस्ट्रॉल के अलावा और भी कंपनियां हैं, लेकिन यह कंपनी एक ब्रांड है और यह भी शेयर बाजार में लिस्टेड है।


जरूरी बात:


एक गाड़ी अलग अलग पार्ट्स से बनती है, ऑटो सेक्टर इसमें काम करने वाली कंपनियों से बनता है। लेख में हमने कुछ बेहतरीन कंपनियों की बात की है, जो गाड़ियों के अलग अलग पार्ट्स बनाती हैं, जिनके योगदान से एक गाड़ी तैयार होती है।


ऑटो पार्ट्स बनाने वाले 10 अच्छे शेयर भी मौजूद हैं, हमारे भारतीय शेयर बाजार में। अगर आप एक निवेशक हैं, तो आप इन कंपनियों के बारे में अच्छे से रिसर्च कर सकते हैं। इन कंपनियों के फंडामेंटल की जांच कर सकते हैं, जिससे आपको पता लग सके, यह कंपनी अभी निवेश करने लायक हैं या नहीं।


moneyindex.in पर हम शेयर बाजार, निवेश, बचत और बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखते हैं। अगर आपको ऐसी जानकारियां पसंद हैं तो ब्लॉग को गूगल न्यूज़, व्हाट्सऐप चैनल और इंस्टाग्राम पर अभी फॉलो करलें।


यह लेख जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, कोई सलाह नहीं है। हमने आपको बेहतरीन कंपनियों की जानकारी दी है, जो ऑटो पार्ट्स बनाती हैं।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।