Growth stock ko kaise dhundte hai | ग्रोथ स्टॉक को कैसे ढूंढते हैं

Money Index

Growth stock ko kaise dhundte hai | ग्रोथ स्टॉक को कैसे ढूंढते हैं


By Javed / February, 2024:


ग्रोथ स्टॉक का मतलब तेजी से बढ़ने वाला शेयर, जिसकी पहचान एक निवेशक, फंडामेंटल रिसर्च करके, उसके बढ़ने का अनुमान लगाता है। ग्रोथ स्टॉक के प्राइस बहुत तेजी से घटते हैं और बढ़ते हैं। इस तरह के शेयर में जितना ज्यादा मुनाफा हो सकता है, उतना ज्यादा नुकसान भी।


ग्रोथ स्टॉक, ऊपर जाने वाले स्टॉक, अपने पिछले कुछ वर्ष में भी अच्छे रिटर्न दे चुके होते हैं। ग्रोथ स्टॉक, लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप, सभी तरह की कंपनी में हो सकते हैं, जिनकी पहचान कर निवेशक इस शेयर में निवेश करना चाहते हैं।


एक निवेशक के लिए ग्रोथ स्टॉक का चयन करना एक जटिल काम है। ऐसा इसलिए क्योंकी अच्छा प्रदर्शन रिकॉर्ड रखने वाली कंपनी के शेयर प्राइस पहले ही बाजार में बहुत ज्यादा होते हैं और समझदार निवेशक को तो शेयर को एक सही भाव पर खरीदना होता है। जिससे लाभ कमाने की ज्यादा उम्मीद की जा सके।


एक ग्रोथ कंपनी पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुकी होती है और उसके भविष्य में बढ़ने की उम्मीद गलत फैसला भी हो सकता है। इसलिए निवेशक को शेयर तभी खरीदना चाहिए, जब वह अंडरवैल्यूड हो और निवेश को एक अच्छी कंपनी के शेयर को जब वह ओवरवैल्यूड हो, तब उसे नहीं खरीदना चाहिए।


Growth stock ko kaise dhundte hai

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Growth stock ko kaise dhundte hai | ग्रोथ स्टॉक को कैसे ढूंढते हैं |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | Growth stock ko kaise dhundte hai | ग्रोथ स्टॉक को कैसे ढूंढते हैं |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


ग्रोथ स्टॉक की पहचान कैसे करें?


ग्रोथ स्टॉक की पहचान फंडामेंटल एनालिसिस करके की जा सकती है। कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को अच्छे से पढ़कर और रिसर्च करके।


अच्छी ग्रोथ वाले शेयर की पहचान होती है, उसकी समय के साथ रेवेन्यू में ग्रोथ, प्रॉफिट में ग्रोथ, अर्निंग पर शेयर रेश्यो तीन गुनी हो और उसका ROE भी अच्छा होगा, जिससे उसके शेयर की वैल्यू बढ़ती है, जो एक ग्रोथ स्टॉक हो सकता है।


ग्रोथ स्टॉक को ढूंढ लेना काफी नहीं होता, ग्रोथ स्टॉक को पहचान कर, उसे सही कीमत पर खरीदना भी बहुत जरूरी होता है।


सही बाजार में उतार चढाव के कारण, स्टॉक प्राइस कभी ज्यादा कभी कम होती रहती है। ग्रोथ स्टॉक को आप ज्यादा भाव पर खरीद लेते हैं और जब बाजार गिरता है तो आप को नुकसान होगा, अगर आप भाव कम होने पर उसे बेचेंगे तो।


ग्रोथ शेयर को सही वैल्यू पर खरीदने के लिए, अच्छे से रिसर्च करें। देखें अभी जो मार्केट प्राइस है वह सस्ता (अंडरवैल्यूड) है, यह देखने के लिए स्टॉक की बुक वैल्यू को मार्केट प्राइस से कंपेयर किया जाता है। जैसे पीबी रेश्यो के माध्यम से पता लगाया जाता है, पीबी रेश्यो और बुक वैल्यू पर लेख ब्लॉग में उपलब्ध है, ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए, जो भुगतान करना है, वह सस्ता है या महंगा।


PE Ratio अनुपात के माध्यम से भी स्टॉक अभी सस्ता है या महंगा, इसके माध्यम से रिसर्च की जाती है। ज्यादा पी ई रेश्यो का मतलब है - शेयर अभी महंगा है और कम पी ई रेश्यो का मतलब है, सस्ता है। PE Ratio कितना होना चाहिए और pe ratio पर ब्लॉग पर आर्टिकल है, उसे जरूर पढ़ें।


ग्रोथ स्टॉक को खरीदना जब अच्छा है, जब उनके भाव उचित हो। उनका pe ratio ज्यादा नहीं हो और पीबी रेश्यो भी जरूरत से ज्यादा नहीं हो और उसके फंडामेंटल्स अच्छे हो।  जिससे उसे खरीद कर अपने पास रखने से उसके भाव बढ़े और निवेशक को अच्छे रिटर्न मिल सकें।


ग्रोथ स्टॉक की CAGR ग्रोथ रेट भी देखना चाहिए। जिससे यह पता लगाया जा सकता है, स्टॉक ने पिछले कुछ वर्ष में कितनी पर्सेंट सालाना ग्रोथ दिखाई है। जिससे निवेशक, निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगा सकता है।


जरूरी बात:


ग्रोथ स्टॉक में निवेश करना अच्छा तो है लेकिन इसमें भी जोखिम होता है। इसलिए अपना एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाना और अपने रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से किसी स्टॉक को खरीदना चाहिए। शेयर को लंबी अवधि के लिए खरीदना और एक लांग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान के साथ निवेशक को वैल्यू इन्वेस्टिंग पर अपना ध्यान लगाना चाहिए।


स्पैक्यूलेशन और निवेश में जमीन आसमान का फर्क है। एक प्रोफेशन निवेश करता है , सही नियम और प्रक्रिया का पालन करके। जबकि एक स्पेक्युलेटर शेयर को खरीदता और बेचता रहता है, कुछ लाभ कमाने के लिए, जो जुए सट्टे की तरह होता है।


अगर आप एक अच्छा निवेश पोर्टफोलियो बनाकर, अपने कैपिटल को सुरक्षित निवेश विकल्प में, समय के हिसाब से निवेश करते हैं, एक लॉन्ग टर्म के लिए, तो आप अपने लिए वेल्थ क्रिएशन कर सकते हैं।


एक समझदार प्रोफेशनल निवेशक कभी भी ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने का लालच नहीं करता है। वह अपने कैपिटल की सुरक्षा पर जोर देता है और एक संभावित रिटर्न के साथ निवेश करता है और कंपाउंडिंग के प्रिंसिपल को फॉलो करता है। जिससे वह अपने लिए बहुत सारा धन और संपत्ति इकट्ठा कर सके।


ग्रोथ स्टॉक की पहचान करना और उनमें निवेश करने के लिए आपको इंटेलीजेंट इन्वेस्टर और वन अपॉन वॉल स्ट्रीट किताब जरूर पढ़ना चाहिए। इन किताबों के माध्यम से लेखक ने अपने तजुर्बे और सही शेयर की पहचान कैसे की जा सकती है, इसकी अच्छी जानकारी दी है।


हमने आपको ग्रोथ स्टॉक की पहचान करने की जानकारी देने के उद्देश्य से यह लेख लिखा है। आपको ज्यादा जानकारी के लिए अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए और प्रोफेशनल सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार की सहायता लेनी चाहिए। यह जानकारी के लिए लेख लिखा गया है, आपको निवेश से पहले अपनी रिसर्च और स्टडी की जरूरत होगी। हम इसके आधार पर निवेश करने की कोई भी सलाह किसी को नहीं देते हैं।


लेख पसंद आया हो तो, व्हाट्सएप पर फॉलो करें। शेयर बटन से अपनों के साथ इसे शेयर भी करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।