Safal jeevan ki achchi adate kya hai | सफल जीवन की अच्छी आदतें क्या हैं

Money Index

Safal jeevan ki achchi adate kya hai | सफल जीवन की अच्छी आदतें क्या हैं


By Javed / February, 2024:


हर इंसान की अपनी दिनचर्या में आदतें होती हैं। आदत अच्छी और बुरी दोनों तरह की होती हैं, जो उसके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती हैं। मनोवैज्ञानिकों के शोध के हिसाब से इंसान जो सोचता है और जो करता है, अपनी आदत के अनुसार वह बन जाता है।


आदत किसी भी इंसान के अंदर, उसके दुनिया में जन्म लेने के बाद, बचपन से ही विकसित होने लगती है। वह सब आदतें अपने माता- पिता, टीचर, दोस्तों और उसके आस पास के माहौल से इंसान अपने अंदर डाल लेता है।


हम इंसान देखकर, सुनकर, छूकर, महसूस कर के किसी भी चीज के बारे में जानकारी इकठ्ठा करते हैं। जो भी घटना हमारे सामने होती है, उसे हमारा दिमाग रिकॉर्ड कर लेता है, जिसे हम मेमोरी कहते हैं। उसके बाद इंसान का यकीन (believe), और विचार वह बनाता है, जिससे उसके दुनिया देखने का नजरिया बनता है, जिसे हम माइंडसेट कहते हैं।


आदत भी इंसान दूसरे से सीखता है। जब वह कोई चीज देखता है, तो वह अपने लिए क्या करना है, उसका चुनाव करता है। अगर कोई व्यक्ति किसी हेल्थी और फिट इंसान को देखता है और खुदको हेल्थी और फिट बनाने के लिए एक्सरसाइज करने का प्लान करे और रोज एक्सरसाइज करने लगे, तो यह अच्छी आदत का चुनाव होगा।


अगर कोई व्यक्ति की दोस्ती सिगरेट, शराब पीने वालों के साथ है और वह उनके साथ लगातार रहता है, और वह धीरे धीरे सिगरेट और शराब का सेवन शुरू कर दे, तो वह अपने लिए बुरी आदत का चुनाव कर रहा है। 

अगर कोई इंसान अपनी आदत को अच्छा रखे तो वह अच्छा बनेगा और बुरी आदत इंसान के जीवन को बुरा बनाती है।


safal-jeevan-ki-achchi-adate-kya-hai

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Safal jeevan ki achchi adate kya hai | सफल जीवन की अच्छी आदतें क्या हैं |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | Safal jeevan ki achchi adate kya hai | सफल जीवन की अच्छी आदतें क्या हैं |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


अच्छी आदत का चुनाव करना क्यों जरूरी है?


आदत इंसान अपने अंदर खुद विकसित करता है, अच्छी हो या बुरी। 


उदाहरण से समझते हैं:

एक व्यक्ति है, उसे सुबह देर से उठने की आदत लग गई है और वह इस आदत को अब बदलना चाहता है, तो उसे जल्दी उठने की आदत बनानी होगी।


किसी आदत को छोड़ना और नई आदत का बनाना इतना आसान भी नहीं होता है, इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति और विलपावर की जरूरत होती है।


अगर आप कोई आदत बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने माइंडसेट पर काम करें, को आदत आप बनाना चाहते हैं, वह आपके लिए कितनी जरूरी है, उससे आपको क्या लाभ मिलेंगे, आपके जीवन में क्या बदलाव होगा, हर पॉजिटिव चीज को जानें, अपने दिमाग में, वह आदत आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है, उसे अपने अंतरमन तक पहुंचा दें।


जब आपके दिमाग में उस आदत का होना बहुत ज़रूरी होगा तो आपके अंदर एक मजबूत इच्छाशक्ति होगी, और आप उस आदत को बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर पाएंगे।


आदत कैसे बनती है:


किसी भी अच्छी आदत को बनाने के लिए, छोटी शुरुआत करें। जैसे आपको जल्दी उठने की आदत बनाना है और आप अभी 8 बजे उठ रहे हैं और आप 5 बजे उठने की आदत बनाना चाहते हैं तो शुरुआत में आपको 5 बजे का अलार्म नही लगाना चाहिए। 


आपको आदत बनाने के लिए बेहतर प्लान बनाना चाहिए, प्लान में गोल है - सुबह 5 बजे उठना, तो आप इस लक्ष्य को 3 भाग में बांट लें। पहले 2 या 3 हफ़्ते आप अभी अगर 8 बजे उठते हैं तो उससे एक घंटे पहले मतलब 7 बजे उठने की कोशिश करें। फिर आप इसी तरह 2 से 3 हफ्ते बाद 6 बजे उठें और उसके बाद 5 बजे उठने के लक्ष्य पर जाएं। धीरे धीरे और छोटे छोटे स्टेप से किसी भी आदत को आप बनाने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने अंदर उस आदत को आसानी से विकसित कर पायेंगे।


आदत का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव होता है?


आदत ही किसी भी इंसान को सफल बनाती है या असफल। अगर कोई व्यक्ति अपने अंदर अच्छी आदत रखता है तो उसका प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है, हेल्थ, वेल्थ, रिलेशनशिप, हर चीज पर इंसान की अपनी अच्छी और आदतों का प्रभाव दिखता है।


अगर कोई व्यक्ति अपनी हेल्थ के लिए जागरूक है और वह अपने अंदर अच्छा खाना खाने की आदत विकसित करता है, जो उसकी हेल्थ के लिए अच्छी है और वह हर दिन उसका बहुत ख्याल रखता है। हर दिन जल्दी उठता है, मेडिटेशन करता है, एक्सरसाइज करता है, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से वह फिट रहे, तो हर दिन अच्छी आदत का उपयोग उसे हेल्थी बनाएगा।


अगर कोई व्यक्ति वेल्थ के लिए जागरूक है और हर दिन वह अपनी वित्तीय समझ को बढ़ाने के लिए अच्छी किताबें पढ़ता है, अच्छे ब्लॉग पढ़ता है, बचत, निवेश, पर्सनल फाइनेंस को सीखता है, अपनी कमाई को सही ढंग से मैनेज करता है तो वह सही से बचत करता है और सही जगह निवेश करता है तो वह अपने लिए वेल्थ क्रिएशन कर सकता है, जिससे वह फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल कर सकता है और खुद को और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है।


जरूरी बात:


आदत अच्छी हो या बुरी, दोनों के अपने प्रभाव होते हैं, किसी भी व्यक्ति के जीवन पर। इंसान के जीवन में हेल्थ, वेल्थ, रिलेशनशिप, जैसे भी हैं, यह उसकी आदत के परिणाम हैं, वह जो काम करता है, वह उसकी आदत के हिसाब से होते हैं।


अगर कोई रोज़ खराब खाना खाता है, हेल्थ से जुड़ी बुरी आदतें रखता है तो, उसकी हेल्थ खराब होगी। अगर वह हेल्थ से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाता है तो उसकी हेल्थ अच्छी रहेगी।


इसी तरह अगर कोई अपने पैसों का इस्तेमाल गलत तरीके से करता है तो उसकी यह गलत आदत उसे पैसों की समस्या में डाल सकती है।


अच्छा जीवन, अच्छी आदतें बनाने से बनता है। आपको अपनी आदतों पर ध्यान देना चाहिए और बुरी आदत की पहचान करके अच्छी आदतों को अपने अंदर विकसित करना चाहिए। हर दिन अच्छी आदत का उपयोग, आपके पूरे जीवन को बदल देता है। इसलिए अपने अंदर अच्छी आदतें विकसित करना बहुत जरूरी होता है और किसी भी बुरी आदत को छोड़ा जा सकता है और किसी भी अच्छी आदत को अपनाया जा सकता है।


आपके जीवन का कोई भी लक्ष्य हो, आपको उसके लिए हर दिन कुछ काम करने की जरूरत होती है, जिसके लिए आप के अंदर अच्छी आदत का होना बहुत जरूरी है।


एक कलाकार हर दिन प्रैक्टिस की आदत बनाता है, चाहे वह स्पोर्ट्समैन हो, सिंगर हो, राइटर हो, या पेंटर, वह हर दिन प्रैक्टिस करता है, हर दिन प्रैक्टिस की आदत उसे अच्छा बनाती है।

अच्छा बिजनेसमैन भी अपने अंदर हर उस अच्छी आदत को हर दिन दोहराता है, जो उसे सफल बिजनेसमैन बनाती हैं।


यह लेख हमने आपको अच्छी आदतों को विकसित करने और उनके महत्व समझने के लिए लिखा है, हम उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो। आप ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल को रेगुलर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फ़ॉलो करलें और बेल दबाकर सब्सक्राइब करें।


अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ शेयर ज़रूर करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।