Share kab kharide aur kab share beche

Money Index

Share kab kharide aur kab share beche


By Javed / February, 2024:


एक प्रोफेशनल समझदार निवेशक शेयर को तब खरीदता है, जब वह बाजार में बहुत सस्ते दाम पर बिक रहे होते हैं, और शेयर को तब बेचता है जब बाजार में उनके भाव ज़रूरत से ज्यादा बढ़ जाते हैं।


निवेशक को पता होता है कि बाजार कभी भी एक दिशा में नहीं चलता है और इसमें उतार चढ़ाव आते जाते रहते हैं, जिससे बाजार में शेयर के भाव कभी कम और कभी ज्यादा होते हैं।


निवेशक हमेशा अंडरवैल्यूड शेयर को खरीदता है और ओवरवैल्यूड शेयर को बेच देता है। ऐसा करने से वह शेयर को सस्ता खरीद कर, महंगा बेचता है, जिससे उसे प्रॉफिट भी होता है, और अपने धन की सुरक्षा और उसे बढ़ाने में भी सफल रहता है।


वह बेचने के लिए भी सही समय का इंतजार करता है और खरीदने के लिए भी सही समय का इंतजार करता है। एक समझदार निवेशक कोई भी फैसला लेने से पहले, अच्छे से रिसर्च करता है। अपनी रिसर्च में वह हर चीज को बारीकी से समझता है, सही शेयर का चुनाव, उसे खरीदने का सही भाव, सही समय की पहचान करता है, फिर वह अपनी रणनीति के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो का कुछ परसेंट कैपिटल किसी शेयर में निवेश करता है।


Share kab kharide aur kab share beche

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Share kab kharide aur kab share beche |

| श्रेणी | स्टॉक मार्केट |

| विवरण | Share kab kharide aur kab share beche |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


निवेशक कैसे अंडर वैल्यूड और ओवर वैल्यूड स्टॉक की पहचान करता है?


एक प्रोफेशनल निवेशक के पास इनकी पहचान करने के लिए पर्याप्त ज्ञान होता है और उसके पास इनकी पहचान करने वाले टूल्स होते हैं। उनके बारे में सभी जानकारियां, जिसका वह अपनी स्टॉक रिसर्च में इस्तेमाल करते हैं।


शेयर की रिसर्च करना, फंडामेंटल एनालिसिस करना होता है, जिसमें शेयर जिस कंपनी का है, उसके फाइनेंशियल स्टेटमेंट को बहुत बारीकी से पढ़ा जाता है और शेयर के मार्केट कैपिटल, फेस वैल्यू, बुक वैल्यू, डेट टू इक्विटी रेश्यो, pe ratio, pb ratio, ROE, ROCE जैसे अनुपात को देखकर, समझकर और भी निजी जानकारी को प्राप्त करके किसी भी शेयर के बारे में पता किया जाता है की वह अभी सस्ता  (अंडरवैल्यूड) है या अभी महंगा (ओवरवैल्यूड) है।


निवेशक सस्ता शेयर कैसे खरीदता है?


एक निवेशक, कोई भी शेयर को खरीदने से पहले, उसके बारे में अच्छी रिसर्च करता है और यह देखता है कि अभी उसका वर्तमान मार्केट प्राइस, जिस पर वह ट्रेड कर रहा है, वह सस्ता है या नहीं। अगर शेयर सस्ते भाव पर मिलता है और कंपनी अच्छी है, उसके फंडामेंटल भी बहुत अच्छे हैं, कंपनी के ऊपर कर्ज नहीं है, या बहुत कम है। 


कंपनी का रेवेन्यू, प्रॉफिट बढ़ रहा है। कंपनी का eps भी अच्छा है, roe भी अच्छा है और कंपनी अगले कुछ साल और भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी, जिसके कारण भाव बढ़ेंगे तो वह उसे खरीदने का फैसला ले सकता है।


निवेशक शेयर महंगा कैसे बेचता है?


एक समझदार और प्रोफेशनल निवेशक एक बहुत अच्छा पोर्टफोलियो बनाता है और उस समय के हिसाब से परिवर्तन करके मैनेज करता है। ऐसा इसलिए जिससे रिटर्न को बढ़ाया जा सके और धन की सुरक्षा की जाए इसलिए वह सही समय पर सही डिसीजन लेता है और शेयर को सही समय पर खरीदता है, सही समय पर बेचता है और अपने पोर्टफोलियो को मैनेज करता है।


जिस तरह निवेशक खरीदते समय फंडामेंटल रिसर्च करके अंडरवैल्यूड स्टॉक खरीदता है। उसी तरह वह तेजी के बाजार में जो शेयर के भाव आसमान छू रहे होते हैं और नौसिखिए निवेशक खरीद रहे होते हैं, तब समझदार निवेशक ओवरवैल्यूड स्टॉक की पहचान करता है और उसे महंगे भाव में बेचकर प्रॉफिट बुक करता है और अपने कैपिटल को सुरक्षित जगह पर रखकर, शेयर को फिर से अंडर वैल्यू होने पर खरीदता है। ऐसा करने से, जब बाजार गिरता है तो वह शेयर कम दाम पर खरीदने को मिलते हैं।


एक प्रोफेशनल निवेशक क्या करता है?


एक प्रोफेशनल निदेशक शेयर में निवेश बहुत समझदारी से और एक बेहतर रिसर्च के साथ ही रणनीति बनाकर निवेश करता है।


एक समझदार निवेशक हमेशा एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाकर निवेश करता है। पोर्टफोलियो में शेयर, बॉन्ड्स, म्युचुअल फंड्स, गोल्ड, सभी तरह के निवेश होते हैं। निवेशक अपने पूरे केपिटल और समय के हिसाब से पोर्टफोलियो को मैनेज करता है।


प्रोफेशनल निवेशक को बाजार के साथ, स्टॉक के प्राइस एक्शन की और फंडामेंटल की अच्छी समझ होती है। जिसके कारण वह शेयर को बेचने और खरीदने का सही समय जान लेता है।


जरुरी बात:


शेयर बाजार में शेयर को खरीदा और बेचा जाता है और बाजार में शेयर के प्राइस हर दिन बदलते हैं। कभी भाव कम होते हैं, कभी भाव बढ़ते हैं, इसलिए शेयर में निवेश करना बहुत जोखिम वाला होता है।


शेयर खरीदना और बेचना बहुत जटिल काम है, जिसे प्रोफेशनल निवेशक करता है। 


हमने यह लेख जानकारी के उद्देश्य से लिखा है कि कैसे शेयर खरीदा जाता है और कब बेचा जाता है। अगर आप और ज्यादा जानकारी निवेश से जुड़ी चाहते हैं, तो आपको इंटेलिजेंट इनवेस्टर किताब जरूर पढ़ना चाहिए। किताब में शेयर में निवेश से जुड़ी हर जानकारी को बहुत अच्छे से समझाया गया है। वैल्यू इन्वेस्टिंग क्या होती है, अच्छा पोर्टफोलियो कैसे बनाया जाता है, अच्छा शेयर कैसे चुना जाता है, यह सब जानकारी आपको किताब में मिलेगी।


हमने ब्लॉग के माध्यम से भी निवेश, शेयर बाज़ार, इंवेस्टमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पर हेल्पफुल आर्टिकल लिखें हैं, जिन्हें आप जरूर पढ़ें और ब्लॉग को पुश नोटिफिकेशन बेल दबाकर फॉलो कर लें। 


whatsapp चैनल को भी ज्वाइन करें। हम आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं, जो आपको समय पर मिलती रहेगी।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।