Smart daily routine in hindi | स्मार्ट डेली रूटीन क्या है

Money Index

Smart daily routine in hindi | स्मार्ट डेली रूटीन क्या है


By Javed / February, 2024:


आपके जीवन का गोल कुछ भी हो, आप अपने लिए अच्छी हेल्थ, अच्छी वेल्थ या अपने जीवन में कुछ करने और बनने की इच्छा रखते हो, तो आपका डेली रूटीन यह तय करता है कि आप अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे या नहीं।


डेली रूटीन क्या है:


डेली रूटीन का मतलब - आप जो हर दिन काम करके अपना समय बिताते हैं। आप सुबह बिस्तर से उठकर, रात को बिस्तर में सोने जाने तक क्या करते हैं, किन लोगों के साथ रहते हैं, अपना पूरा दिन कैसे बिताते हैं, उसे डेली रूटीन कहा जाता है।


Smart daily routine in hindi | स्मार्ट डेली रूटीन क्या है

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Smart daily routine in hindi | स्मार्ट डेली रूटीन क्या है |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | Smart daily routine in hindi | स्मार्ट डेली रूटीन क्या है |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


डेली रूटीन का महत्व:


जीवन के कोई भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोई भी व्यक्ति को हर दिन काम करने की जरूरत होती है, लेकिन काम करने से काम नहीं बनता। व्यक्ति के काम करने का तरीका क्या है, जो सही तरीके से काम करता है, वह सफलता प्राप्त करता है और जो सही तरीका नहीं अपनाता है, वह अपने काम में असफल होता है।



सफलता का सिद्धांत, डेली रूटीन के लिए:


सफलता के पाने के कुछ सिद्धांत हैं, जो सफल लोग आजमाते हैं, इसलिए वह कामयाब होते हैं। सफलता एक दिन में नहीं मिलती, किसी भी काम को करने के लिए आपको लंबे समय तक, हर दिन अपने गोल के लिए काम करना होता है। स्मार्ट डेली रूटीन अपने गोल के लिए, हर दिन काम करने को, डिसिप्लिन के साथ करना सीखना है। स्मार्ट बनने के लिए, अपने हर दिन के काम को स्मार्ट बनकर, स्मार्ट तरीके से करें। अपनी जिंदगी में हेल्थ, वेल्थ, रिलेशनशिप के लिए हर दिन थोड़ा समय दें, अपने लिए बेहतर डेली रूटीन बनाकर।



स्मार्ट डेली रूटीन कैसे बनाएं:


आप अपना डेली रूटीन बनाने से पहले, समझें कि डेली रूटीन क्या है और कितना महत्वपूर्ण है, आपके गोल के लिए। आप स्टूडेंट हो या अपना कैरियर कोई फील्ड में बनाना चाहते हो, आप क्रिकेटर बनना चाहते हो, आप डॉक्टर बनना चाहते हैं, इंजीनियर, वकील या जो भी प्रोफेशन, जिसमें आप सफलता चाहते हैं, तो आपको अपने लिए बेहतर दिनचर्या बनाना बहुत जरूरी है।


अगर आपके पास अच्छा डेली रूटीन प्लान है, तो आप अपना कोई भी गोल आसानी से पूरा कर सकते हैं और अपने सपनों को सच में जी सकते हैं।


डेली रूटीन बनाने से पहले आपको अच्छी नॉलेज की जरूरत है। आपको एक किताब ज़रूर पढ़ना चाहिए जिसका नाम कंपाउंड इफेक्ट है, जिसमें लेखक ने कंपाउंड इफेक्ट सिद्धांत को बहुत बेहतर ढंग से समझाया है और यह सिद्धांत कैसे काम करता है, कैसे छोटे छोटे किए गए काम के समय के साथ परिणाम तेज़ी से बदलते हैं और कैसे कोई एक सिद्धांत का उपयोग करके, अपने लिए बहुत सारा धन, अच्छी हेल्थ, लोगों के साथ अच्छे रिश्ते और अपने हर लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।


  • डेली रूटीन बनाने के लिए, आपने सुबह उठने से लेकर रात को सीने तक के काम की एक सूची बना लें और देखें आप सुबह से लेकर शाम तक क्या करते हैं।

  • उसके बाद आप जो आदत छोड़ना चाहते हैं, उन्हें लिखें। साथ ही आप जो आदतें विकसित करना चाहते हैं, उन्हें भी लिखें।

  • अपने लिए चुनी अच्छी आदतों के चयन के बाद, अब आप यह तय करें की आप इसके लिए अपने हर दिन में से कितना समय इसे देंगे और कब देंगे।

  • आदत, अच्छी हेल्थ के लिए एक्सरसाइज हो सकती है, वेल्थ के लिए बचत हो सकती है, अच्छे रिश्तों के लिए अपनों के साथ समय बिताना हो सकता है।

  • आदत के चुनाव और उसके लिए क्या और कब करने का समय तय करने के बाद आपको एक डेली रूटीन प्लान बनाना होगा।

  • डेली रूटीन प्लान में सुबह उठने का टाइम, उसके बाद आप जो कुछ भी करते हैं, प्लान में उसका टाइम नोट करें।


उदाहरण के लिए:


सुबह उठना : 5 बजे

उसके बाद फ्रेश होना, जरूरी काम में कितना टाइम देंगे,

उसके बाद मेडिटेशन, एक्सरसाइज, किताब पढ़ेंगे, हर काम की एक समय सीमा तय करें। इसी तरह आप ऑफिस कब निकलेंगे और अपने ऑफिस के सभी काम को कैसे और कब करेंगे, और ऑफिस से छुट्टी के बाद आप क्या करेंगे सोने तक, हर काम की एक सूची बनालें और उसका समय तय करें। कब किस समय क्या करना है और उसे हर दिन फॉलो करें।


हर काम को एक सफल व्यक्ति हर दिन अपने समय पर करता है और लगातार करता है, वह एक डिसिप्लिंड लाइफ जीता है और उसके पास एक स्मार्ट डेली रूटीन प्लान होता है, जिसको वह पूरी ईमानदारी से फॉलो करता है।


जरूरी बात:


हर दिन करना:


आपको अच्छी हेल्थ चाहिए तो रोज एक्सरसाइज और सही डाइट का प्लान हर दिन करना बहुत जरूरी है, आपको अच्छी वेल्थ चाहिए तो आपको हर दिन अपने रुपए को सही से मैनेज करना होगा, आप अच्छे रिश्ते बनाना चाहते हैं तो आपको हर दिन लोगों से साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।


आदत:


एक सफल व्यक्ति अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों का चुनाव करता है और हर दिन उस आदत को दोहराता है। जैसे सुबह उठ कर सबसे पहले फ्रेश होना, यह आदत ज्यादातर इंसानों को अच्छे तनमन से की जाती है, जिसमे व्यक्ति को ज्यादा सोच विचार की जरूरत नहीं होती है।


यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है, आपकी वित्तीय समझ बढ़ाने के लिए। आर्टिकल के महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है जो आपकी नॉलेज बढ़ाएगी, इसे जरूर पढ़ें और अपने परिवार वालों के साथ शेयर ज़रूर करें।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।