फर्स्ट स्टेप क्या है और फर्स्ट स्टेप का महत्त्व क्या है

Money Index

फर्स्ट स्टेप क्या है और फर्स्ट स्टेप का महत्त्व क्या है


By Javed / March, 2024:


जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है, किसी भी काम की शुरुआत, जिसे फर्स्ट स्टेप कहा जाता है। दुनिया में हर इंसान कुछ करने का सोच विचार करता है, लेकिन ज्यादा लोग अपने विचार पर काम नहीं करते हैं, बस वह सोचते हैं।


अक्सर लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है फर्स्ट स्टेप लेना। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग सोचते हैं अभी सही समय नहीं है या शायद मैं नहीं कर पाऊंगा, मैं फेल हो गया तो लोग क्या कहेंगे, इस तरह के विचार हर व्यक्ति के मन में आते हैं, जो व्यक्ति को फर्स्ट स्टेप लेने से रोकते हैं।


अगर आप सच में जीवन में कुछ करना चाहते हैं और सफल होना चाहते हैं और आपके पास कोई विचार या कला है जिसमें आप बहुत अच्छे हैं तो आपको एक शुरुआत ज़रूर करना चाहिए। एक शुरुआत के बाद ही आपको अपनी अच्छाइयों और बुराइयों के बारे में पता चलेगा जिसे एक्सपीरियंस कहा जाता है।



First step kya hai

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | फर्स्ट स्टेप क्या है और फर्स्ट स्टेप का महत्त्व क्या है |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | फर्स्ट स्टेप क्या है और फर्स्ट स्टेप का महत्त्व क्या है |

| वर्ष | 2024 |

| देश | भारत |


First step: सफलता के लिए सबसे पहला काम


सफल लोगों की अच्छी आदत में होता है, जल्दी डिसिजन लेना और उस पर काम करना।


कोई भी सफल व्यक्ति हो, उसके अंदर जल्दी डिसिजन लेने की आदत होती है। इसका उदाहरण थिंक एंड ग्रो रिच में नेपोलियन हिल ने बहुत ही अच्छे से समझाया है कि कैसे सफल लोग अपने विचार पर जल्दी डिसिजन लेते हैं और बगैर किसी डर के अपने कार्य की शुरुआत कर देते हैं। वह यह बात को बहुत अच्छे से समझते हैं की सबसे महत्वपूर्ण है किसी भी काम की शुरुआत करना, किताब में उन्होंने हेनरी फोर्ड के बारे में भी बताया है की कैसे उन्होंने एक कार के इंजन के लिए कल्पना की थी, जिसे उस वक्त के इंजीनियरों को भी इंपॉसिबल लगता है, लेकिन हेनरी फोर्ड इंजीनियर को कहते हैं, आप अपना प्रयास जारी रखें, जिसे कहते हैं मजबूत इच्छा शक्ति।


यह कहानी सिखाती है की अगर आप के पास कोई विचार है, किसी काम को करने का, तो आप उस काम को करने का साहस दिखाएं और अपना पहला कदम उठाएं। यह नहीं सोचें कैसे होगा, खुद पर विश्वास करें और आगे बढ़ें।


First step is everything:


अगर आप ध्यान दें, दुनिया में जितने भी सफल लोग आज हैं, सभी ने अपने जीवन की शुरुआत कोई छोटे और एक स्टेप के साथ की होगी। चाहे वह महान स्पोर्ट्समैन हो, एक्टर हो, कोई बिजनेसमैन या निवेशक हो।


आप दुनिया के बड़े इन्वेस्टर वारेन बफेट का उदाहरण लें, जब आप उनके जीवन को पढ़ेंगे और उनकी बातें सुनेंगे तो वहां से आपको पता चलेगा की आप जितनी जल्दी शुरुआत करते हैं और लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं, तो आप दुनिया के सबसे बड़े निवेशक बन कर बहुत सारा धन जोड़कर वेल्थ क्रिएशन कर सकते हैं।


जल्दी शुरुआत करना क्यों जरूरी है?


एक नियम है जो हर चीज के साथ जुड़ा है - आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में, रिलेशनशिप, हेल्थ, वेल्थ, करियर, हर दिन और आपके काम जो आप रोज करते हैं, यह नियम हर चीज पर अपनी प्रतिक्रिया देता है।


उदाहरण के लिए, आप अपने लिए बहुत सारा पैसा जोड़ना चाहते हैं या अपना बिजनेस करने की आपकी इच्छा है, जिसे पूरा करने के लिए आप हर दिन अपना टाइम, मनी, एनर्जी को खर्च करने को तैयार हैं, तो आपको अपनी इच्छा पर जितनी जल्दी हो सके, पहला स्टेप लेना चाहिए।


टाइम का महत्व और कंपाउंडिंग की ताक़त:


ऐसा क्यों करना चाहिए, जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अगर कोई चीज है तो वह है आपका टाइम, जो बहुत अनमोल है। बीता हुआ एक पल, कभी भी वापस नहीं मिलता है।


अगर आपको अपनी इच्छा पूरी करनी है तो आपको एक्शन लेना पड़ेगा, क्योंकि आपके डेली एक्शन पर ही निर्भर करता है कि आप अपने कार्य को कब और कितने समय में कंप्लीट कर लेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप हर दिन ₹20 की बचत करेंगे तो महीने में ₹600 और साल में ₹7,200 रुपए जमा कर लेंगे। आप इसे ऐसी जगह निवेश कर सकते हैं जहां कंपाउंडिंग रिटर्न मिलता हो तो आप जितने लंबे समय तक निवेश करेंगे, आपको उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसे आप कंपाउंडिंग कैलकुलेटर से जोड़कर देख सकते हैं।


कंपाउंड इफेक्ट, वेल्थ, हेल्थ, रिलेशनशिप हर जगह काम करता है। इस नियम को ज्यादा अच्छे से समझने के लिए आप कंपाउंड इफेक्ट किताब को खरीद कर पढ़ सकते हैं। यह किताब हिंदी भाषा में, ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर आपको आसानी से मिल जायेगी। जिससे आपको बेहतर ढंग से समझ आएगा कंपाउंडिंग किस तरह काम करती है और आपको समय की ताक़त और छोटे स्टेप का महत्व यह किताब आसानी से समझा पाएगी।


जरूरी बात:


हमने इस लेख में फर्स्ट स्टेप के महत्व के बारे में बात की है। सफल लोग अपने विचार पर काम करने का कितनी जल्दी डिसीजन लेते हैं और एक छोटी और अच्छी शुरुआत कर देते हैं। वह अपनी इच्छा को हकीकत में बदलने के सभी हुनर जानते हैं।


वह अपनी सभी इच्छा के लिए एक गोल सेटिंग करते हैं और अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को शामिल करते हैं। वह किसी भी काम को करने के लिए, एक बेहतर प्लानिंग करते हैं, फिर उसे एक प्रक्रिया के साथ, अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, जो उन्हें अपने गोल की और हर दिन आगे बढ़ाती है।


आप कोई भी इच्छा अपने अंदर रखते हैं, अपनी हेल्थ हो या वेल्थ, आपको एक छोटे स्टेप के साथ शुरुआत कर देना चाहिए। आपके सामने जो भी प्रॉब्लम आएं, उन्हें अच्छे से फेस करना चाहिए और उन प्रॉब्लम का सॉल्यूशन ढूंढना चाहिए। आपको अपना एटीट्यूड ऐसा बनाना होगा, जिससे आपको चुनौती मिलेगी, लेकिन आप कभी हार नहीं मानेंगे। आप हर दिन प्लानिंग के हिसाब से, अपने गोल के लिए काम करेंगे और हर संभव प्रयास, जो मुमकिन है, वह करेंगे। आपको हर दिन थोड़ा काम करना है, लेकिन उसे छोड़ना नहीं है, आपको उसे लंबे समय तक करते रहना है। आपको पॉजिटिव रिजल्ट जरूर देखने को मिलेंगे।


फर्स्ट स्टेप के महत्व को समझने के लिए आपको थिंक एंड ग्रो रिच और कंपाउंड इफेक्ट किताब जरूर पढ़ना चाहिए। जिससे आपको फर्स्ट स्टेप सफलता के लिए पहले कदम और जल्दी शुरुआत करने के लिए एक प्रेरणा मिलेगी, जो आपको सफलता की और बढ़ा सकती है। आप अपने जीवन में जो बना या करना चाहते हैं, वह सब दिला सकती है, अगर आप इन किताबों से कुछ सीख और समझ लेते हैं तो।


Moneyindex.in पर आपको बिजनेस, इन्वेस्टमेंट, स्टॉक मार्केट और पर्सनल ग्रोथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, हेल्पफुल आर्टिकल के माध्यम से रोज मिल सकती है, अगर आप व्हाट्सएप चैनल या गूगल न्यूज़ पर ब्लॉग को फॉलो कर लें, तो हम आप तक अच्छी जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते हैं, जिससे आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएं और आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। हमारा उद्देश्य भी यही है, आपको सही और अच्छी जानकारी देना।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।