Gopal snacks IPO: क्या मालिक के साथ निवेशक को कमाकर देगा धन

Money Index

Gopal snacks IPO: क्या मालिक के साथ निवेशक को कमाकर देगा धन


By Javed / March, 2024:


गोपाल स्नैक्स आईपीओ हो रहा है लॉन्च, गोपाल स्नैक्स एक नमकीन बनाने वाली कंपनी है, जिसके भारत में करीब 4 लाख रिटेल काउंटर्स हैं और 600 डिस्ट्रीब्यूटर्स।


गोपाल स्नैक्स करीब 650 करोड़ के ऑफर के साथ अपना IPO लॉन्च कर रहे हैं, कंपनी का आईपीओ 6 मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को इसकी लास्ट डेट रहेगी।


गोपाल स्नैक्स पूरे देश में काम कर रही है। कंपनी छोटे पैकेट में पैक नमकीन का कारोबार करती है। यह कंपनी अपना ज्यादा कारोबार गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में करती है।


कंपनी के बनाए प्रोडक्ट, आपको शहर, गांव की छोटी रिटेल शॉप पर मिल जायेंगे। कंपनी एक दिन में 1 करोड़ के आसपास नमकीन के पैकेट सेल कर देती है।


Gopal snacks IPO: क्या मालिक के साथ निवेशक को कमाकर देगा धन

FOLLOW Us On : 


| शीर्षक | Gopal snacks IPO: क्या मालिक के साथ निवेशक को कमाकर देगा धन |

| श्रेणी | ख़बर काम की |

| विवरण | Gopal snacks IPO: क्या मालिक के साथ निवेशक को कमाकर देगा धन |

| वर्ष | 2024 |


गोपाल स्नैक्स की फाइनेंशियल स्थिति कैसी है?


गोपाल स्नैक्स नमकीन बनाने का कारोबार करती है, इसके अलावा भी बहुत सी कंपनियां यह बिजनेस करती हैं, इसलिए कंपनी के कंपीटीटर भी बहुत हैं।


खबरों के अनुसार, गोपाल स्नैक्स का पिछले 3 साल में सेल्स ग्रोथ सिर्फ़ 3% रही है और कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ 29% है। कंपनी के ऊपर 26 करोड़ का कर्ज है, इसका डेब्ट इक्विटी रेश्यो 0.80 है। कंपनी 100 करोड़ के करीब कैश जनरेट कर रही है और इसका pe ratio 44 का है।


गोपाल स्नैक्स की कंपीटीटर कंपनी कौनसी है?


गोपाल स्नैक्स को टक्कर देती है, बालाजी नमकीन, बिका जी जैसी छोटी कंपनियां और हल्दीराम जैसे बड़े ब्रांड भी बाजार में मौजूद हैं, जिनकी नमकीन लोगों को बहुत पसंद आती है।


गोपाल स्नैक्स की ताक़त क्या है?


गोपाल स्नैक्स अपना पूरा फोकस कम लागत में माल बनाकर मार्केट में बेचती है, कंपनी ने ऐसा करने के लिए उसके प्रोडक्ट को बनाने में लागत कम करने के लिए काम में आने वाली जरूरी वस्तुओं जैसे बेसन है, तो कंपनी के पास अपना खुदका बेसन बनाने का प्लांट है। प्रोडक्ट को बनाने में मसाले भी उपयोग होते हैं, इसलिए कंपनी ने अपना खुदका मसाला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी खोल रखा है और कंपनी आलू चिप्स भी बनाती है, इसलिए आलू स्टोरेज के लिए कंपनी के पास अपने खुदके कोल्ड स्टोरेज हैं। माल को एक जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने के लिए कंपनी के पास खुद की बहुत सी गाडियां भी हैं। जरूरत में आने वाली हर चीज के कंपनी ने खुद के प्लांट बना लिए हैं, इसलिए लागत कम लगती है।


जरूरी बात:


गोपाल स्नैक्स का आईपीओ आया है। 6 मार्च को ओपन होगा और 11 मार्च को बंद। गोपाल स्नैक्स नमकीन का कारोबार करती है और अब वह आईपीओ पाने के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हो जायेगी। गोपाल स्नैक्स आईपीओ प्राइस 38% - 40% तक ओपन हो सकता है। 1 लॉट मिनिमम क्वांटिटी 37 का होगा। लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, यह कोई निवेश सलाह नहीं है।


IPO स्टेटस इस प्रकार होगा:


ऑफर स्टार्ट डेट :  2024/03/06

ऑफर एंड डेट   :  2024/03/11

एलॉटमेंट          :  2024/03/12

रीफंड इनिशिएशन:  2024/03/13

डीमैट ट्रांसफर     :  2024/03/13

लिस्टिंग डेट        :   2024/03/14

मैंडेट एंड           :   2024/03/26


IPO क्या होता है, अगर आपको नहीं पता है तो  moneyindex.in पर डीटेल्ड लेख उपलब्ध है, जिसमें आईपीओ से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे, आप लेख को लिंक से जाकर पढ़ सकते हैं।


हम moneyindex.in पर शेयर बाजार, निवेश और बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं। अगर आप चाहते हैं ऐसी जानकारी आपको समय पर मिलती रहे तो आप moneyindex.in को व्हाट्सएप चैनल पर फ़ॉलो करें और गूगल न्यूज़ पर।


FAQS:


गोपाल स्नैक्स को कब बनाया गया?

गोपाल स्नैक्स को 1999 में बनाया गया।


गोपाल स्नैक्स की शुरुआत कहां से हुई? 

गोपाल स्नैक्स की शुरुआत भारत देश के राजकोट शहर से हुई।


गोपाल स्नैक्स का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट कौनसा है?

गोपाल स्नैक्स का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट गाठिया है, जिससे करीब 30% रेवेन्यू आता है।


सबसे ज्यादा बिजनेस गोपाल स्नैक्स कहां करती है?

सबसे ज्यादा कारोबार गोपाल स्नैक्स गुजरात में करती है।


गोपाल स्नैक्स अपनी इक्विटी की हिस्सेदारी कैसे बेचेगी?

गोपाल स्नैक्स रीटेल इंवेस्टर्स को करीब  15%, और 35% इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स को, कुल 50% होगा।


लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।